सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में मतगणना के दिन रूट डाइवर्जन भी किया गया.

रायबरेली में मतगणना के दिन रूट डाइवर्जन भी किया गया.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/route-diversion-raebareli-on-up-election-2017-counting-up-hindi-news-1528077/


मतगणना में मोबाइल लेकर आना प्रतिबन्धित एवं मतगणना की सभी तैयारिया पूरी हुई।

रायबरेली में मतगणना के दिन रूट डाइवर्जन भी किया गया 
                                 
रायबरेली जनपद में विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2017 के मतगणना स्थल पर कार्मिकों द्वारा मोबाइल ले जाना प्रतिबन्धित किया गया है। मतगणना से सम्बन्धित सभी तैयारियां व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरी कर ली गई है। मतगणना का कार्य गोराबाजार, आई0टी0आई0 स्थल पर किया जा रहा है।

          जिलाधिकारी रायबरेली अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के कुशल नेतृत्व में मतगणना की तैयारियां का स्थली का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्ट्रांग रूम को भी देखा। जिलाधिकारी ने समय-समय पर मतगणना आंकडे़ प्रदर्शित करने की भी व्यवस्था देखी। उन्होंने मीडिया सेन्टर पर पानी, कुर्सियां आदि समुचित बैठक की व्यवस्था की जानकारी की। मतगणना स्थल पर विभिन्न गेटों से आने-जाने की, ई0वी0एम0 की लाने आदि की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने के साथ आर्व्जवर तथा सुरक्षा आदि की सुढृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

रायबरेली में मतगणना के दिन रूट डाइवर्जन भी किया गया है।

रायबरेली: 11-03-2017 मतगणना के अवसर पर जनपद रायबरेली के विभिन्न मार्गों/ राजमार्गों की यातायात व्यवस्था निम्न रूप से समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:0 बजे तक के लिए परिवर्तित किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:-

1- इलाहाबाद से आने वाले भारी वाहन ऊंचाहार से लालगंज रोड से होते हुए कानपुर, फतेहपुर लखनऊ की ओर से जाएंगे तथा इलाहाबाद से चलकर सुल्तानपुर व फैजाबाद जाने वाले भारी वाहन ऊंचाहार से सलोन के मार्ग से जाएंगे।

2- लखनऊ से आने वाले भारी वाहन जो इलाहाबाद की ओर जाएंगे, वह बछरावां से लालगंज, ऊंचाहार होकर इलाहाबाद जाएंगे।

3- बांदा, फतेहपुर से रायबरेली की ओर आने वाले भारी वाहनों का लालगंज व अटौरा में समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रवेश रोक दिया जाएगा।

4- सुल्तानपुर व फैजाबाद की ओर से रायबरेली आने वाले भारी वाहन का सुबह 6:00 बजे से 6:00 बजे तक शहर रायबरेली में प्रवेश बंद रहेगा या फिर इन्हें सारस, रतापुर, हरचंदपुर-बछरावां होते हुए लालगंज की ओर जा सकते हैं।

5- शहर रायबरेली से परसदेपुर मार्ग पूर्ण रूप से तीन पहिया, चार पहिया, हल्का वाहन, मध्यम वाहन तथा भारी वाहन बंद रहेंगे, इनका संचालन सुंदरगंज चौराहा से सलोन मार्ग की तरफ तथा शहर सिविल लाइन से परसदेपुर की ओर जाने वाले उक्त वाहनों का संचालन मुंशीगंज व भदोखर मार्ग से होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...