सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिलेश यादव बोले - कोई नहीं जान पाया पीएम मोदी के मन की बात.

अखिलेश यादव बोले - कोई नहीं जान पाया पीएम मोदी के मन की बात.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/akhilesh-yadav-on-pm-modi-mann-ki-baat-news-in-hindi-1510476/




अखिलेश यादव बोले कोई नही जान पाया पीएम मोदी के मन की बात/
लालगंज के कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री अखिलेष यादव तथा मंच पर सरेनी के सपा प्रत्याषी देवेन्द्र प्रताप सिंह व ऊचाहार प्रत्याषी डा मनोज पांडेय व अन्य। 

रायबरेली  मुख्यमंत्री अखिलेष यादव ने यहां भाजपा पर जमकर हमला बोला। जिले की सरेनी व ऊंचाहार सीट पर अपना दावा जताते हुए अखिलेष यादव ने कांग्रेस प्रत्यासी व बसपा के विषय में कोई बात नही की। अपार भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने सपा सरकार के विकास कार्यो की बदौलत सत्ता में आने का जनता को भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री अखिलेष यादव जिले के सरेनी विधान सभा क्षेत्र के यादव बाहुल्य इलाका बेलहनी मेला मैदान में सरेनी के सपा प्रत्याषी देवेन्द्र प्रताप सिंह व ऊचाहार प्रत्याषी डा मनोज पांडेय के समर्थन में  आयोजित सपा की विषाल चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। 
मुख्यमंत्री ने प्रदेष सरकार की डायल 100 योजना पर कहा कि इस योजना के चालू हो जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचने लगी है। लोगो को फोन करने पर किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिये कंट्रोल रूम में केवल महिलाओं की तैनाती की गई है। आने वाले समय में इस योजना को भ्रष्टाचार से रोकने के लिये अनेक कदम उठाये जायेगें। समाजवादी एम्बुलेंस की सफलता से गदगद मुख्यमंत्री ने इसी तर्ज पर जानवरो के मौके पर इलाज के लिये वाहन उपलब्ध कराये जाने की घोशणा की। जिसमें कुषल चिकित्सक के साथ सम्पूर्ण दवाईयांें का भी इंतजाम किया जायेगा। अगली सरकार बनने पर श्री यादव ने सभी गरीबो को राषन, पेंषन व आवास देने का वायदा किया। 
उन्होने कहा कि इससे पूर्व की सरकारें मकान आदि के लिये गरीबो को बमुष्किल एक लाख रूपये देते थी लेकिन समाजवादी सरकार ने तीन लाख पांच हजार रूपये देकर अधिकांष गरीबो के अच्छे घर बनवा दिये है। 55 लाख महिलाओं को पेंषन से जोडा जा चुका है। सरकार आने पर सभी गरीबो को 500 से बढाकर 1000 रूपये समाजवादी पेंषन स्वरूप दिये जायेगें। षिक्षा व्यवस्था को अभी भी पटरी पर न ला पाने का उन्होने अफसोस भी जताया और कहा कि इस बार बड़े बदलाव के साथ गरीबो के बच्चो को षिक्षा दिलाई जायेगी। प्रतिमाह गरीब बच्चो को एक किलो घी व एक किलो मिल्क पाउडर बांटे जाने का भी उन्होने ऐलान किया।  
भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री यादव ने कहा कि हम लोग कई वर्शो से रेडियों व टीवी पर मन की बात सुन रहे है लेकिन अभी तक इनके मन की बात कोई नही जान पाया है। आज तक एक भी काम की बात नही की है। जनता को धोखा देते हुए नोटबंदी कर देष की जनता को परेषान कर दिया। लम्बी लम्बी लाइनो में लगकर कई लोगो की मौत भी हो गई। जिन्हे समाजवादी सरकार ने दो लाख की सहायता देकर उनका दर्द कम करने की कोषिष की है। 15 लाख देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार आज तक किसी के भी खाते में एक फूटी कौड़ी नही भेज सकी है। प्रदेष के लोग एक बार फिर लाइन में लगकर भाजपा को सबक सिखायेगें। सपा प्रत्यासियों को जनता से समर्थन देने की अपील करते हुए उन्होने युवाओं से कहा कि वह पढ़ाई करेा, नौकरी व रोजगार के लिये संसाधन उपलब्ध कराये जायेगें। 
महिलाओं को सहूलियत देते हुए उन्होने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो वह 1090 पर डायल कर अपनी समस्या बता सकता है जल्द से जल्द उसमें कार्रवाई होनी तय है। इसके साथ ही सरकार बनने पर सरकारी बसों में महिलाओं के लिये आधे किरायें पर यात्रा की सहूलित देने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। 
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, आशा किषोर, प्रदेष सचिव सुषील यादव, ब्लाक प्रमुख अनन्तेष सिंह, मुकेष सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मो0 इलियास, आरपी यादव, रामसेवक वर्मा, जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव, लोकेश सिंह,  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।