सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल की सामने बड़ी समस्या, इन दो महत्वपूर्ण सीटों पर गठबंधन टूटा!.

चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल की सामने बड़ी समस्या, इन दो महत्वपूर्ण सीटों पर गठबंधन टूटा!.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/rahul-gandhi-akhilesh-yadav-problem-on-unchahar-and-sarauni-constituency-candidate-list-hindi-news-1509810/

नेताओं से मतदाताओं ने बहुत कुछ सीखा

 रायबरेली पिछले चुनाव में नेताओं द्वारा वादे करके भूल जाना और जनता के हितों की अनदेखा करना इस चुनाव में उनके गले की फांस बन सकता है /यही नहीं नेताओं की कथनी करनी में अंतर उनकी उम्मीदवारी  को महंगा पड़ सकता है/ अब मतदाता भी पहले जैसे भोले भाले नहीं रह गए हैं, अब वह  भी सभी की हां में हां मिलाते हैं /क्योंकि वादा करना मुकर जाने का पाठ नेताओं से ही मतदाताओं ने सीखा है/ सच्चाई के सामने झूठ और अधिक समय तक टिक नहीं पाता है/ विकास की गंगा बहा दिए जाने जैसी चुनावी वादे बनावटी सोहरत से कुर्सी हथयाने वालों की चुनावी डगर इस बार कठिन कांटो भरी हो सकती है/ क्योंकि जनता समझ चुकी है कि समाज सेवा व विकास से सरोकार ना रखने वाले वालों को कैसे अपने मताधिकारो से  उसे पटकनी देनी है/ जनता आपकी बार लोभी नेताओं के बहकावे जात पात के चक्कर में ना फंसकर विकास की राह पर मताधिकार करने का विचार बना चुकी है ,इसलिए कि यह जनता है सब जानती है क्योंकि सरकार बनने के बाद उसी जनता की चिंता छोड़ जनप्रतिनिधि मनमानी पर उतर आते हैं और भूल जाते हैं कि एक समय उसी जनता की चौखट पर उन्हें फिर मथ्था टेकना है / सत्ता सिंहासन पर आसीन रहने के समय शायद उन्हें यह याद नहीं रहता कि उनका चुनाव जनता ने किया है/तो वह अपदस्थ भी कर सकती है, हां इसके लिए उन्हें पांच साल का इंतजार करना होता है/ नेता यह भी भूल जाते हैं कि जनता से बड़ी सरकार कोई नहीं होती है।

 इन सीटों पर टूटा गठजोड़ वहां क्या करेंगे राहुल और अखिलेश 

रायबरेली यूपी में महागठबंधन के दो प्रमुख किरदार कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार और सरैनी एक बड़ी चुनौती है / यहां दोनों दलों का गठबंधन टूट गया है ,यहां दोनों ही दलों के प्रत्याशी एक-दूसरे के मुकाबले चुनाव मैदान में है / यदि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं उनकी बहन कांग्रेस के स्टार प्रियंका गांधी यदि इन तीनों लोग रायबरेली के दौरे पर आते हैं/ तो वह इन दोनों क्षेत्रों के लिए क्या रणनीति बनाएंगे / क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों में गठबंधन पूरी तरह से टूट कर बिखर गया है और यहां पर सपा एवं कांग्रेस उम्मीदवार एक दूसरे के आमने-सामने चुनाव मैदान में डटे हैं/ यही नहीं यहां की जनता की भी बात असमंजस में है कि कांग्रेस और सपा में वह किसकी हिमायती बने और किसको अपना हिमायती समझे।
 
  रायबरेली में गठबंधन के प्रचार की शुरुआत 15 फरवरी से
 
जब की 15 फरवरी को रायबरेली  में मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने आ रहे है /लेकिन देखना यह है की वह सपा के लिए प्रचार करते है की कांग्रेस के लिए / इसके पहले कांग्रेस से  श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा का रायबरेली में तीन दिवसीय कार्यक्रम लगा था लेकिन वह अपने सही समय पर नही आ सकी थी लेकिन श्रीमती सोनिया गाँधी के प्रीतिनिधि के.एल। शर्मा  ने बताया है की चुनाव के पहले श्रीमती प्रियंका गाँधी रायबरेली में आयेंगी जारूर / और कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यझ राहुल गाँधी का कार्यक्रम 17  फरवरी  को आने की सम्भावना है इसके बाद श्रीमती सोनिया गाँधी भी अपनी जनसभा 20  फरवरी को रायबरेली में कर सकती है / लेकिन कांग्रेस के सभी बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओ और प्रत्याशियो के लिए वोट मांगेंगे य सपा के लिए भी / जबकि गठबंधन तो रायबरेली में कहीँ  न कहि किसी न किसी विधानसभा में दिखाई पड़ रहा है / 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।