सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिलेश-मोदी पर नसीमुद्दीन के तीखे तीर, बोले- जनता सब जानती है.

अखिलेश-मोदी पर नसीमुद्दीन के तीखे तीर, बोले- जनता सब जानती है.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/bsp-leader-nasimuddin-siddiqui-attack-on-akhilesh-yadav-and-narendra-modi-news-in-hindi-1504500/





रायबरेली में नसीममुद्दीन ने नरेंद्र मोदी पर बोला हमला साथ ही अखिलेश यादव की सरकार पर भी बोला हमला 


रायबरेली के सालोंन विधान सभा में बसपा के प्रत्यासी ब्रजलाल पासी ने आज एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया था जिसमे बसपा राष्टीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इस जनसभा में जनता को सम्बोधित किया साथ  ही उन्होंने जनता से अपील की है की बसपा प्रत्यासी को जिताने और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करे / ठीक दो दिन पहले बसपा के सतीश मिश्रा भी सलोन विधानसभा में आकर जनता से बसपा के प्रत्यासी ब्रजलाल पासी को जिताने और अपना कीमती वोट देने के लिए कह गए थे /  

रायबरेली सलोन क्षेत्र के  बसन्तगंज बजार के  रामलीला मैदान में बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने सलोन विधान सभा के बसपा प्रत्याशी ब्रजलाल पासी के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि हमारे भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी लगभग तीन साल में सात बार रो चुके है।जब कि अपने भाषण के समय सीना पीटने तथा ताली बजाने की तो कोई सीमा ही नही।उन्होंने मौजूद जनता से पूछा कि कही आप लोगो ने रोने वाला, सीना पीटने वाला तथा ताली बजाने वाला प्रधानमन्त्री देखा है।केन्द्र में वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा द्दारा जारी किये गये घोषणा पत्र में अपने वादों को न पूरा कर पाने के बाद  भाजपा द्दारा समय समय पर घर वापसी, लव जेहाद, तीन तलाक, नोट बन्दी, गोहत्या तथा गोरक्षा जैसे मुददो को अपना निशाना बनाया। प्रदेश की सपा सरकार कहती है कि काम बोलता है।काम बोलता तो गठबंधन करने की क्या जरूरत पड़ गयी।और वह पार्टी जो खुद ही एक डूबता जहाज है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्दारा घोषणा पत्र में राम मन्दिर निर्माण को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जाति धर्म के नाम पर वोट मांगने वालो पर कार्यवाही की जायेगी।तो मै चुनाव आयोग से सिफारिश करूँगा कि अमित शाह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।लगभग छः माह से प्रदेश की सपा सरकार में कभी चचा भतीजे को धक्का मारता है तो कभी भतीजे चचा को धक्का मारते है।जब कि पिता जी तो इस पूरे नाटक के मुख्य नायक (हीरो) है। अब इस ड्रामेबाजी के चक्कर में कोई पड़ने वाला नही है।पूरे प्रदेश की जनता जान चुकी है।इस बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन मायावती ही बनेगी।जिससे आपके क्षेत्र व प्रदेश का विकास सम्भव होगा।सलोन विधान सभा के एक ही समुदाय के तमाम सपा कार्यकर्ताओ में सैय्यद अहमद ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रधान अकरम रायनी, अली अहमद आढ़ती, ने सैकड़ो समर्थक लोग मौजूद थे /

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।