सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनाथ सिंह बोले: यूपी में भाजपा ही सबसे मजबूत विकल्प .

राजनाथ सिंह बोले: यूपी में भाजपा ही सबसे मजबूत विकल्प .
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/bjp-is-strongest-option-in-up-rajnath-singh-news-in-hindi-1508142/केन्द्री ग्रहमंत्री बोले: यूपी में भाजपा ही सबसे सषक्त विकल्प

भाजपा को बदनाम करने में जुटी हैं तथाकथित सेकुलर पार्टियां

रायबरेली केन्द्रीय गृह मन्त्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और कां्रग्रेस का गठबंधन अवसरवादी है जबकि बसपा अपने अस्तित्व की लडायी से जूझ रही है। उत्तर प्रदेष भारतीय जनता पार्टी के कमल से लबालब हो चुका है कांग्रेस पहले से ही खाट पर और सपा की साइकिल मुलायम सिंह ने पहले ही पंचड़ कर दी है। यूपी में भाजपा ही सबसे शसक्त विकल्प है और वह राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
केन्द्रीय गृह मन्त्री राजनाथ सिंह यहां जिले के बछरावां विधान सभा क्षेत्र  बाबा बबुरिहा मैदान में भाजपा प्रत्याषी रामनरेष रावत के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने सपा कांग्रेस के गठबन्धन को अवसर वादी करार दिया और कहा बसपा तो अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है। उसे तो ढाई वर्ष पहले सूबे की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होने कहा कि सपा कांग्रेस और बसपा की हताषा साफ दिख रही है तभी तो स्वस्थ्य लोकतंत्र में जाति मजहब के आधार पर वोट मांगे जा रहे हैं। उन्होने कहा कि इतने बड़े देष को जाति धर्म सम्प्रदाय के आधार पर नही चलाया जा सकता तभी तो तथाकथित सेक्यूलर पार्टियां भाजपा को बदनाम करना चाहती हैं। 
राजनाथ सिंह ने कहा कि  उत्तर प्रदेष में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का फसली कर्ज माफ किया जायेगा इसी के साथ बिना ब्याज के ़ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने युवा वर्ग के भविष्य की बात करते हुये कहा कि सपा सरकार में युवाओं की भर्ती में रूपयों का खेल खेला जाता है जिसे रोकने के लिए भाजपा सरकार इन्टव्यू की प्रथा को ही समाप्त करेगी। 
उन्होने कहा कि युवाओं को अपनी मार्कसीट , सर्टीफिकेट को प्रमाणित कराने के लिए अब अधिकारियों के चक्कर नही लगाने पड़ेगे भारतीय जनता पार्टी अपने देष के युवाओं पर भरोसा करती है और उनके स्वप्रमाणित दस्तावेजों को पूर्ण वैध माना जायेगा। इससे पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व 51 किलो की माला पहनाकर गृह मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर श्री फाउन्डेषन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने भी केन्द्रीय गृह मन्त्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया और उन्होनंे जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्याषियों की विजयश्री के लिये जीतोड मेहनत करके ब्राम्हणों को भाजपा से जोडने का भरोसा दिलाया। चुनावी सभा में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, तथा कांग्रेस अनु जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेष कुरील समेत सैकडों लोग भाजपा मंें शामिल हुये। 
इस मौके पर प्रत्याषी राम नरेष रावत, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व एमएलसी राजा राकेष प्रताप सिंह , अनुभव कक्कड़, डा. धनन्जय सिंह  आदि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।