सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राहुल गांधी ने मोदी पर बोला हमला, कहा- विकास नहीं, भाषण देना जानते हैं मोदी

राहुल गांधी ने मोदी पर बोला हमला, कहा- विकास नहीं, भाषण देना जानते हैं मोदी.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/rahul-gandhi-statement-on-pm-narendra-modi-in-raebareli-jansabha-rally-hindi-news-1514682/




कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री हार से घबराकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं पर आप वैसा नहीं करेंगे क्योंकि आप समझदार हैं ,उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम बदले की भावना की राजनीति करते हैं। इसलिए उन्हें उन्होंने अमेठी और रायबरेली के विकास कार्य को रोक दिए है। फूड पार्क, रेलवे लाइन ,रेल पहिया जैसी तमाम योजनाएं पर काम शुरू नहीं कराया है । साथ ही एम्स पर भी काम रोक रखा है।वह रायबरेली के संसदीय क्षेत्र ऊंचाहार डलमऊ के पखरौली क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने झूठे वादों को की पिक्चर बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है नोट बंदी कर आपको बैंक के सामने खड़ा कर दिया विजय माल्या का 12 सौ करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर दिए हैं ।और पीएम कहते हैं कि भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं हम यही रुपया समूह की महिलाओं को दे देते तो उनकी जिंदगी बदल जाती। उन्होंने सिर्फ 50 पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया रायबरेली में पीएम किसानों का कर्जा माफ़ नहीं कर पा रहे हैं कहते हैं यूपी में हमारी सरकार नहीं है मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जब केंद्र में मनमोहन की सरकार थी तो क्या यूपी में सरकार कांग्रेस की थी। फिर भी 70 हजार करोड़ रुपया किसानों का कर्जा माफ किया पीएम पर आरोप लगाया कि अगर फूड पार्क यहां पर बन जाता तो आसपास के जिले प्रतापगण, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली और भी अन्य जनपद में 40 फैक्ट्रियां लगती और यहां के किसान और जनता को फायदा मिलता जो प्रतापगढ़ से आंवला आता है वह यहां पर बनता और उसका उपयोग किया जाता ।जिससे अचार बनाकर छोटे-छोटे किसानों को फायदा मिलता। और आम लोगों को इसका फायदा मिलता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। यूपी चुनाव से मोदी डर गए हैं इसलिए अब नफरत की बात करते हैं चुनाव आते ही किसानों को कर्जा माफ करने की बात कर रहे हैं तो कहीं विकास की बात करते हैं मन की बात भी करते हैं लेकिन काम की बात करो तो ठीक रहेगा ।अगर हमारी और अखिलेश की सरकार बनती है तो हम लोग यहां पर फूड पार्क दुगनी लागत से बनवाएंगे।और और यहां पर सबसे पहले रायबरेली अमेठी के विकास में हम लोग सबसे ज्यादा भागीदारी निभाएंगे ।हम आप लोगों से कहना चाहते हैं हमारे प्रत्याशी को जिताओ और हमारी और अखिलेश की सरकार बनवाने में मदद करें ।
लेकिन मोदी क्या करेंगे कैसे करेंगे यह तो मोदी ही जाने पर कांग्रेस समाजवादी पार्टी आपको सपने नहीं विकास करके दिखाएंगे यही हमारा नारा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।