सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजा भैया समेत पांच पर हत्या का आरोप.

राजा भैया समेत पांच पर हत्या का आरोप.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/five-people-including-independent-mla-raja-bhaiya-filed-a-lawsuit-in-murder-case-1529626/

कैबिनेट मंत्री रघुराजप्रताप सिंह समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, लगे साजिस व् हत्या का केस।
रायबरेली ऊंचाहार कल देर रात हुये प्रतापगढ़ के सीओ जीआउल हक हत्याकांड के चौथे आरोपी योगेन्द्र यादत की मौत के बाद राजा भैया चौतरफे घिर गये है। उन पर ऊंचाहार कोतवाली में संगीन आरोंपो में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के चाचा सुधीर यादव ने राजा भैया पर साजिश के तहत मार्ग दुर्घटना करवा के योगेन्द्र यादव को मरवाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 कोतवाली के गांव अरखा के निकटशुक्रवार देर रात बाइक सवार युवक योगेन्द्र यादव उर्फ बब्लू २२वर्ष पुत्र नन्हे निवासी बलीपुर थाना हथिगवां जिला प्रतापगढ़ को ट्क ने रौंद दियाथा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है।मृतक जिला प्रतापगढ के गांव बलीपुर मे हुए २मार्च सन् २०१३ मे बहुचर्चित सीओ जियाऊल हत्याकांड का चैथा अरोपी भी था।जिसको लेकर मामला राजनीतिक मोड़ ले लिया है।जिसमे मृतक के चाचा सुधीर यादव पुत्र दुखीराम यादव निवासी बलीपुर थाना हथिगावतहसील कुण्डा जिला प्रतापगढ़ की तहरीर पर ऊंचाहार कोतवाली मे मुकदमा संख्या १२६/१७ मे धारा १४७;२७९;३०२’१२०बी;४२७ आईपीसी के तहत जिला प्रतापगढ़ के कुण्डा विधायक व कैबिनेटमंत्री रघुराजप्रताप सिंह उर्फ राजा भईया;एमएलसी अक्षयप्रताप सिंह;नन्हे सिंह;संजयप्रताप सिंह;अजय सिंह के खिलाफ शनिवार के दिन दर्ज किया गया है। सुधीर यादव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि राजा भैया ने साजिश के तहत एक्सीडेंट करवाया है तथा इससे पहले भी उन्होने मेरे दोनों बड़े भाइयों को नन्हे यादव व सुरेश यादव की भी गोली मरवाकर हत्या कर दी थी। वहीं उन्होने  पहले भी किशोर प्रेक्षागृह में बन्द योगेन्द्र यादव पर वहीं बन्द कैदियों से जान से मरवाने के लिए हमला करवाया था। ऊंचाहरकोतवाल ने बताया कि मृतक का शव शनिवार के दिन पीएम हेतु भेजा गया है जिसमे मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विवेचना प्रारंभ कर दी गयी है।
बलीपुर कांड की हो चुकी है सीबीआई जांच 
वर्ष 2013 में हाथगंवा थाना क्षेत्र का बलीपुर गांव के दो गुटों में भी हुए विवाद और पत्रों को नियंत्रित करने पहुंचे कुंडा के सीओ जियाउल हक की हत्या कर दी गई थी । इस मामले में राजा भैया समेत करीब एक दर्जन लोग नामजद हुए थे और राजा के मंत्री पद तक गवाना पड़ा था। सीबीआई जांच में राजा भैया को क्लीनचीट मिलने के बाद उनको दोबारा मंत्री पद दिया गया था। इसी उपद्रव में बलीपुर गांव के प्रधान नन्हें लाल यादव को भी हत्या हुई थी।  शुक्रवार को ऊंचाहार के अरखा गांव के पास हुई दुर्घटना में मारा गया युवक योगेंद्र यादव नन्हे लाल यादव का लड़का था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।