सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में शांति पूर्वक हुआ मतदान

रायबरेली में शांति पूर्वक हुआ मतदान.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/voting-takes-place-peacefully-in-raebareli-news-in-hindi-1516562/

रायबरेली विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव में गुरुवार को रायबरेली जिले में 61.30 प्रतिशत वोट पड़े ।
झड़प और मारपीट की छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक हुआ मतदान खत्म होने के साथ ही इस चरण के 75 प्रत्याशियों का भाग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम में कैद हो गया ।चौथे चरण में जिले के कई ब्लॉक को और गांव में छोटी मोटी  घटनाएं हुई ।कहीं पर बीएलओ की पर्ची को लेकर कहासुनी हुई तो कहीं पर गाड़ी लगाने को लेकर पुलिस से कहासुनी हुई।

 सदर विधानसभा में अखिलेश सिंह जो वर्तमान में विधायक हैं उनके गांव लालूपुर में जिला प्रशासन से भी कहा सुनी हो हुई। विधायक अखिलेश सिंह जब अपने बूथ से वोट डाल करके निकल रहे थे ।तभी अचानक मीडिया के लोगों ने उनसे बात करना चाहा और वह मीडिया से बात करने के लिए वहां रुक गए। लेकिन अचानक जिला प्रशासन वहां पहुंच गया इसको लेकर जिला प्रशासन को ऐसा क्या महसूस हुआ की उन्होंने विधायक अखिलेश सिंह से पूछा कि आप वोट डाल चुके हैं तो यहां पर क्यों रुके उन्होंने कहा मैं आप लोगों का पूरी तरह से सम्मान करता हूं और मैं यहां से जा रहा था वोट डाल कर लेकिन मीडिया के लोगों ने मुझे यहां पर रोक लिया और बातचीत करनी चाहिए इसलिए मैं यहां पर रुक गया ।
इसी को लेकर थोड़ी सी कहासुनी प्रशासन से हुई इसके बाद मामला शांत हो गया।

 भाजपा प्रत्यासी ने लगाए प्रशासन के खिलाफ नारे।

 सुबह रायबरेली के सदर में भाजपा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उर्मिला इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब हो जाने के कारण लोगों में कहा सुनी हो गई। इसको लेकर अनीता श्रीवास्तव ने हंगामा किया और इसके बाद उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह एक पक्ष को का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने इस पर गलत कहा और कहा मेरे लिए सभी प्रत्याशी बराबर है मेरा काम चुनाव साफ-सुथरा कराना है। इसलिए मैं जल्दी ही एवीएम मशीन सही करा कर वोटर वोट डाल पाएंगे।

रायबरेली के सदर में कोतवाली के इंस्पेक्टर से सदर प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव की द्वारा झड़प हो गई ।लोगों का तो यही कहना है कि उन्होंने पुलिस के साथ किसी बात को लेकर बात करना चाहा था। मगर एक दूसरे की बातें ना समझ कर उस मामले को तूल मिल गया और बात बिगड़ गई बात तो कोतवाली तक आ गई ।और कुछ  उनके लोगों पुलिस ने दो पदाधिकारियों को बैठा लिया है । कोतवाली पुलिस का कहना है शाम तक चुनाव होने के बाद इनपर जो भी कार्यवाही होगी वह हमारे उच्च अधिकारी निर्देश जैसा देंगे मैं वैसा ही करुंगा लेकिन अनीता श्रीवास्तव ने नारेबाजी भी की।

मतदाताओ ने बीएलओ पर लगाया लापरवाही का आरोप।

आज पूरे जिले में एक बात का जिला प्रशासन को जरूर सामना करना पड़ा। बीएलओ और मतदाता के बीच मतभेद जनता का तो यह कहना है पर्ची को लेकर जिन्होंने घर पर जाकर पर्चियां नहीं बाटी और इसलिए वोट डालने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।जगह-जगह चाहे वह बुजुर्गों या युवा हो महिलाएं हो या पुरुष हो सभी एक दूसरे के बूथों पर यह शब्द सुनने को मिल जाएगा कि बीएलओ ने घर तक नहीं पहुंचाई पर्चियां ।तो कहीं मतदाता ने कहा कि  मेरा वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया है। अधिकतर वोटरों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए यह कहा प्रशासन की ही इसमें गलती है।
 लेकिन रायबरेली जिले में मतदाताओं ने आज बढ़-चढ़कर इसमें वोट डालने के लिए आगे आए और जिला प्रशासन का मतदाता दिवस और भी कई कार्यक्रम को जनता ने सराहा और आज उसका नतीजा सामने आया है मतदाताओं ने वोट डालने में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।