सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसी भी दशा में कोई नहीं कर पाएगा बूथ कैप्चरिंग : डीएम.

किसी भी दशा में कोई नहीं कर पाएगा बूथ कैप्चरिंग : डीएम.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/dm-anuj-kumar-jha-give-details-of-fourth-phase-election-in-raebareli-news-in-hindi-1514584/



किसी भी दशा में कोई नहीं कर पाएगा बूथ कैप्चरिंग -डीएम

पुलिस फोर्स का रहेगा कड़ा पहरा निडर होकर लोग करें मतदान -एसपी


रायबरेली विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए रायबरेली में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनावी तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी के मतदान के लिए एक दिन पूर्व 22 फरवरी को गोरा बाजार से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी ।सभी विधानसभा क्षेत्रों की पार्टियों वहीं से रवाना होंगी किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है कोई भी बूथ कैप्चरिंग नहीं कर पाएगा । 
जिलाधिकारी ने बताया कि गोरा बाजार से 22 को सुबह 8:00 बजे पोलिंग पार्टियां की रवानगी होगी उसी दिन पता चलेगा कि किस को किस बूथ में जाना है। इस बार मतदान की प्रक्रिया की वेबकास्टिंग होगी जिले के 207 बूथों पर लाइव दिखाया जाएगा। वेबकॉस्टिंग टैबलेट से किया जाएगा जो इंटरनेट से जुड़ा होगा उन्होंने बताया कि जिले के 104 बूथों पर वीडियो कैमरा सबूतों पर डिजिटल कैमरा , 81 बूथों पर माइक्रो आब्जवर रहेंगे।
 माइक्रो आब्जर्वर अपनी रिपोर्ट अपने आब्जवर को देंग।
 डीएम ने बताया कि मतदान के दिन कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए 1 घंटे के अंदर रोडवेज बसें रात 10:00 बजे 11व 12 बजे से विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में 30 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे।डीएम ने कहा इस बार एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी यह लखनऊ एयरपोर्ट में रहेगी इसके इंचार्ज प्रज्ञेश मिश्रा होंगे यदि कहीं कोई समस्या आती है तो इसकी सूचना तत्काल दी जाएगी जिले में 149 सेक्टर मजिस्ट्रेट 19 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे तथा मतदान बढ़ाने के लिए 2073 बुलावा टोली भी चलेंगी।
 पुलिस अधीक्षक अब्दुल हामिद ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 68 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, जिले की पुलिस अन्य जनपद की पुलिस लगेगी ।उन्होंने बताया कि जिले के बाहर से 9 हजार जवान आएंगे तथा 90 प्रतिशत बूथ कवर रहेंगे पत्रकार वार्ता में उपजिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न  वैश्य ने भी चुनाव से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर नोडल प्रभारी निशा सिंह ,सूर्यकांत त्रिपाठी मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।