सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम

किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 

बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसानों को उनके उपार्जित गेहूं का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए तथा किसी भी स्थिति में भुगतान लंबित न रहे।

जिलाधिकारी ने तौल प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे, तिरपाल, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।


उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने तथा किसी भी समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी बल दिया, जिससे अधिक से अधिक किसान सरकारी खरीद प्रणाली का लाभ उठा सकें।


बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, एआर कोऑपरेटिव विवेक कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुररहमान, मंडी सचिव रायबरेली प्रेम चंद्र सरोज, मंडी सचिव लालगंज अतुल प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।