सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रायबरेली के ऊंचाहार में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लखनऊ - प्रयागराज हाईवे को पूरी तरह से किया जाम, सड़कों पर किया गया प्रदर्शन

रायबरेली। ऊंचाहार में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बीते करीब 10 दिनों पहले आए चक्रवाती तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से नरवा समेत आसपास के कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।  ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से बिजली बहाल करने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित ग्रामीण ऊंचाहार चौराहे पर पहुंच गए और लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और जल्द बिजली ब...
हाल की पोस्ट

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक सम्पन्न लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश  रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा लंबित राजस्व वादों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।   जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु नियमित सुनवाई सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश  रायबरेली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजमार्गों पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को बंद कराने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यवाहियों को और अधिक सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (IRAD) में विभिन्न विभागों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों को समयबद्ध रूप से अद्यतन किए जाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख चौराहों को यातायात की दृष्टि से अधिक सुरक्षित ए...

जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म की समय पर पहचान एवं उपचार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए है अत्यंत आवश्यक - डॉ. अमिता जैन

जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म की समय पर पहचान एवं उपचार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए है अत्यंत आवश्यक - डॉ. अमिता जैन एम्स रायबरेली में विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर जनजागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व थायरॉयड दिवस का थीम था, “जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म के लिए नवजात शिशुओं की सार्वभौमिक स्क्रीनिंग आवश्यक है”। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर माताओं में जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म (Congenital Hypothyroidism) के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर अस्पताल के ओपीडी परिसर में एमबीबीएस विद्याथियों द्वारा जागरूकता लघु नाटिका के माध्यम से मरीजों एवं उनके तीमारदारों को सरल भाषा में बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों, अभिभावकों एवं चिकित्सा छात्रों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने थायरॉयड रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान एवं उपचार पर आधारित आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम बाल रोग विभाग की एडिशनल प्रोफेसर और बाल चिकित्सा एंडोक्राइनोलॉजी प्रभारी डॉ. नमिता मिश्रा ...

रायबरेली में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध टास्क फोर्स द्वारा रातभर चलाये गये सघन अभियान में 28 वाहनों को किया गया सीज, अवैध खनन व अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही- जिला प्रशासन

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान, टास्क फोर्स द्वारा रातभर चलाया गया सघन अभियान, 28 वाहनों को किया गया सीज़, अवैध खनन व अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही- जिला प्रशासन                     रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका रायबरेली । जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध गठित टास्क फोर्स द्वारा बीती रात्रि विशेष सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के बछरावां, लालगंज एवं डलमऊ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जांच एवं चेकिंग की गई।                    रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कार्यवाही के दौरान अवैध खनन सामग्री के परिवहन में संलिप्त पाए गए कुल 28 वाहनों को सीज़ किया गया। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस ...

रायबरेली विधानसभा सदर में नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण तथा अनुदेशकों का सम्मान व चेक वितरण का कार्यक्रम किया गया आयोजन

नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डमी चेक देकर किया गया सम्मानि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध - अदिति सिंह शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण -  विधायक सदर अदिति सिंह रायबरेली। विधानसभा सदर रायबरेली के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण तथा अनुदेशकों का सम्मान व चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा सिविल लाइन स्थित रायबरेली क्लब में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा प्रतिभाग किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र की 21 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति...

रायबरेली में आग की चपेट में राजू पासी का घर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने किया सहयोग

रायबरेली में आग की चपेट में राजू पासी का घर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने किया सहयोग रायबरेली के ग्राम अयासपुर डीह के भूयेमऊ में राजू पासी के घर में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा राशन, पानी की व्यवस्था, बर्तन-भांडे, बिस्तर, कपड़े और अन्य गृहस्थी सामान जलकर राख हो गया। परिवार की मेहनत की कमाई और जरूरी सामान एक पल में स्वाहा हो गया, जिससे पूरा परिवार गहरी आर्थिक संकट में फंस गया है। ऐसी दुखद घड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया। अपने समाजवादी साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया। शशिकांत शर्मा ने राजू पासी परिवार को खाद्य सामग्री (राशन, दाल, चावल, तेल, चीनी आदि) उपलब्ध कराई तथा तत्काल आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। शशिकांत शर्मा ने परिवार की छोटी बिटिया की पढ़ाई-लिखाई को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि उसकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जरू...

रायबरेली में प्रदेश के अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह व चेक वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन,अनुदेशक केवल शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे समाज के निर्माणकर्ता होते हैं -उत्तर प्रदेश उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

जनपद में अनुदेशकों को बढे हुए मानदेय का डमी चेक देकर किया गया सम्मानित अनुदेशक केवल शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे समाज के निर्माणकर्ता होते हैं - उद्यान मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत - दिनेश प्रताप सिंह मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण रायबरेली। प्रदेश के अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह व चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में जनपद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गोपाल सरस्वती इण्टर कॉलेज में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी,  मुख्य विकास अधिकारी अंजूल...

रायबरेली में देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज यूपी के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय के कार्य करने को लेकर जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को एक ई-स्कूटी की भेंट

देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य यह रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य  से आज उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली भाजपा जिला कार्यालय के कार्य करने व  जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को एक ई-स्कूटी भेंट की। इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने भाजपा कार्यालय के कार्य हेतु स्कूटी उपहार स्वरूप देने के लिए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।