सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बोली बहनजी: गुण्डा-माफिया होंगे सलाखों के पीछे, तभी बहन-बेटिया होंगी सुरक्षित .

बोली बहनजी: गुण्डा-माफिया होंगे सलाखों के पीछे, तभी बहन-बेटिया होंगी सुरक्षित .
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/mafias-and-notorious-elements-will-be-behind-bars-then-only-sisters-and-daughters-will-be-safe-mayawati-1510224/

रायबरेली  बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती ने आज यहां भाजपा कांग्रेस और सपा तीनों पर करारा प्रहार किया। जहां एक ओर बसपा सुप्रीमों ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया वहीं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर पुत्र मोह में शिवपाल यादव का अपमान करने का ठीकरा भी फोडा है। इतना ही नही भाजपा पर कटाक्ष करते हुये मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार को लेकर प्रदेष की 22 करोड जनता में आक्रेाष व्याप्त है यह किसी से छिपा नही है। यही वजह रही कि भाजपा मुख्यमंत्री के रूप मे किसी के नाम को प्रपोज नही कर पा रही है। 

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती राजकीय इंटर कालेज रायबरेली के मैदान में आयोजित बसपा की चुनावी सभा को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि दलित वोट एकजुट है अब मुस्लिम  वोटों को बसपा के प़क्ष में लामबंद होने की जरूरत है क्योकि यदि मुसलमान कांग्रेस और सपा को अपना वोट दे देंगे तो उससे भाजपा मजबूत होगी। इस लिये सपा कांग्रेस और बीजेपी को वोट न देकर मुस्लिम भाई बेदाग पार्टी बसपा को एकमुष्त वोट देकर अकेले बसपा की बहुमत से सरकार बनाने मंे सहयोग करें। समाजवादी पार्टी की प्रदेष सरकार को आडे हाथों लेते हुये उन्होने कहा कि सपा सरकार अपराध नियंत्रण मेे पूरी तरह से असफल है। उत्तर प्रदेष मेें कांग्रेस ने अकेले 37 सालों तक अकेले राज किया लेकिन अपनी गलत नीतियों के कारण केन्द्र के साथ साथ अधिकांश राज्यों में सत्ता से बाहर हो गयी। यूपी में सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड रही है। इस शासन मे सुबे में जंगलराज कायम है। अब जनता को तय करना है कि क्या वह ऐसी पार्टी के दागीे चेहरे को वोट देंगे या बीएसपी के बेदाग चेहरे को। 
बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती ने प्रदेष की सपा सरकार पर निषाना साधते हुये यह भी कहा है कि मौजूदा सरकार में सूबे में अराजगता, गुण्डागर्दी, महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है तथा प्रदेष की जनता का करोडांे रूपये मीडिया में खर्च कर दिया गया है। यही नही समाजवादी पार्टी ने बीएसपी शासन मे पूर्व मे हुये  कार्यो के बडी चालाकी से उनके नाम बदलकर चला रही है। उन्होने कहा  कि सपा सरकार का पूरा कार्यकाल अति निराषाजनक व कष्टदायक रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि बसपा की सरकार बनी तो प्रदेष से गुंडाराज का खात्मा होगा और अपराधी जेल के पीछे हांेगे। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर उन्होने आरोप मढा कि मुलायम ने पुत्रमोह मे अपने भाई षिवपाल का अपमान किया अन्दर ही अन्दर षिवपाल भी सपा को नुकसान पहुचायेंगे। सपा के दोनो खेमें एक दूसरे के प्रत्याषियों को हराने की कोषिष करेंगे और दोनो खेमों का वोट बंटेगा। 
मायावती ने कहा कि 2014 के लोक सभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी वादे किये थे यदि केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनेगी तो विदेषों में जमा काला धन वापस लायेंगे और गरीब किसान के खाते में 15 से 20 लाख भेजे जायेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होने दूसरा वादा किसानों का कर्जा माफ करने का किया था लेकिन वह भी वादा पूरा नही किय। बीजेपी के दोनो वादे हवा हवाई और जुमलेबाजी तक सीमित रहे पीएम ने तो वादों का एक चैथाई भी नही पूरा किया सिर्फ भाजपा तरह तरह की नाटकबाजी करती रही है। 
प्रधानमंत्री नरे’न्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुये मायावती ने कहा कि 3 महीने  पहले देष मेे कालेधन और भ्रष्टाचार पर अंकुष लगाने की आड मंे पीएम ने 5 सौ और एक हजार के नोटों को अचानक बंद कर दिया उनके इस फैसले से देष की करोडों जनता बेरोजगार हो चुकी है। नोटबंदी से पहले उन्होने अपनी पार्टी के नेताओं पूजीपतियों, धन्नासेठांे का कालाधन ठिकाने लगा दिया था। देष में नोटबंदी के बाद कितना कालाधन एकत्र हुआ और कितने लोगों को सजा मिली इसकी जानकारी देष की जनता को नही मिला और चुनावी वादों से जनता का घ्यान भटकाने के लिये पीएम ने नोटबंदी किया। उन्होने देष में दलित रोहित बेमुला और दलित पूना कांड की ओर उपस्थित जनसमुदाय का ध्यान आकृष्ट  किया साथ ही मुस्लिमों को रिझाने के लिये तीर छोडा कि मौजूदा केन्द्र सरकार में अलीगढ जामिया मिलिया विविद्यालय का अल्पसंख्यक दर्जा छीनने का प्रयास चल रहा है वही उन्होने तीन तलाक, मुस्लिम पर्सनल ला आदि में हस्ताझेप करने को अनुचित करार दिया है। 
बसपा सुप्रीमों ने अपने शब्द बाण भाजपा पर कुछ ज्यादा ही चलाये और कहा कि मौजूदा यूपी की विधान सभा चुनाव में भाजपा का हाल बिहार से भी बुरा होने वाला है तथा बीजेपी नेताओे के चेहरों से चमक गायब हो गयी है।
 इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य अषोक सिद्धार्थ, पूर्व विधायक डा, मुस्लिम, बसपा जिलाध्यक्ष मुनेष्वर पासी, श्रवण गौतम, वीरेन्द्र गौतम, प्रवेष गौतम समेत हरचन्दपुर प्रत्याषी मनीष सिंह, सरेनी प्रत्याषी ठाकुर प्रसाद यादव, सलोन प्रत्याषी ब्रजलाल पासी, ऊचाहार प्रत्याषी विवेक विक्रम सिंह, बछरावां प्रत्याषी श्याम सुन्दर भारती,  अमेठी जिले के तिलोई प्रत्याषी मो सऊद समेत बडी संख्या में बडी संख्या में भीड मौजूद रही। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...