सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एेसा गांव जहां होली के दिन मनाया जाता है शोक!.

एेसा गांव जहां होली के दिन मनाया जाता है शोक!.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/khajuri-and-jalalpur-dhai-villages-sorrow-on-holi-hindu-festival-hindi-news-1524650/


रायबरेली डलमऊ आपसी भाईचारे का त्योहार होली जहां पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार से लोगों में जहां एकता और भाईचारे की एक मिसाल देखने को मिलती है। और पूरा देश खुशी के रंगों में रंग जाता है ।डलमऊ तहसील क्षेत्र के दो गांव खजूरी और जलालपुर धई ऐसे भी हैं जहां पर होली के दिन शोक मनाया जाता है । इस संबंध में कई मत है ।  खजूरी गांव के बुजुर्ग ग्रामीण रामदीन आदि का कहना है कि इस गांव में प्राचीन समय में कुछ शासकों का किला था । होली के दिन ही मुगल शासकों ने इस किले पर आक्रमण करके उसे ध्वस्त कर दिया तथा सैकड़ों हत्याएं कर दी तब से इस गांव में होली के दिन शोक मनाया मनाया जाता है जाने लगा और अभी होली के बाद की अष्टमी के बाद जो भी पहला शुक्रवार और सोमवार पड़ता है उसी दिन गांव में होली का त्योहार मनाया जाता है । गांव निवासी बुजुर्ग ग्रामीण कहते हैं कि कई बार इस परंपरा से हटकर लोगों ने होली के दिन त्यौहार मनाने की कोशिश की मगर कोई ना कोई अप्रत्याशित घटना होने से उस दिन शोक ही मनाया जाता है । 
दूसरा गांव जलालपुर धई यहां पर भी होली के दिन होली ना मनाने के कई मत है । पहला मत याेगी जलालपुर दही रियासत पर पूर्व समय में और समय से धईसेन नाम का राजा शासन करता था । इस रियासत पर मुगल शासक सैयद जमालुद्दीन की बहुत पहले से नजर थी और रोज वह धई रियासत पर राज करने के सपने वह देखा करता था। एक दिन उसने अपने गुप्तचरों से पता लगा लिया की होली के त्योहारों के दिन राजा धईसेन अपनी प्रजा के साथ नीहत्ते हो कर होली मनाता है । इस अवसर का फायदा उठाकर जलालुद्दीन ने अपनी सेना को तैयार किया और रातोरात सेना को लेकर जलालपुर गांव के किनारे गन्ने के खेतों में आ कर छुप गया।  होली के दिन राजा धईसेन जब अपनी प्रजा के साथ होली के उल्लास में डूबा हुआ था तो जम जलालुद्दीन की सेना ने जलालपुर पर आक्रमण कर दिया और धईसेन की सेना को चारों तरफ से घेर लिया घबराकर धई सेन की सेना ने मोर्चा तो संभाला मगर जलालुद्दीन के षड्यंत्र के आगे धईसेन की सेना टिक ना सकी। धईसेन ने वीरता पूर्वक युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हुआ । तभी से इस गांव में होली के दिन शोक मनाया जाता है।  गांव के बुजुर्ग ग्रामीणों का मानना है कि राजा धई सेन उनके पूर्वजों के स्वप्न में आए और कहा कि मैं होली के बाद सातवें दिन के बाद जो भी सोमवार या शुक्रवार सबसे पहले पड़ेगा उसी दिन होली मनाई जाएगी ।तब से यहां पर यही मत प्रचलित है और लोग उसी परंपरा को मानते हुए चले आ रहे हैं। ग्रामीणों का एकमत और भी है कि जलालपुर गांव के कुल देवता जिनको लोग भुइया बाबा के नाम से जानते थे वह गांव के किनारे ही कुटी बनाकर रहते थे होली की रात चमेरी नाम का एक क्रूर राजा इन को उठा ले गया था । जब सुबह ग्रामीणों ने अपने कुल देवता को ढूंढा और ना मिलने पर गांव के लोगों ने होली न मनाने का निश्चय किया। अगली रात गांव के कुछ लोगों को देवता ने स्वप्न देकर कहा की आप लोग होलिका दहन के सातवें दिन सबसे पहले पड़ने वाला वाले शुक्रवार या सोमवार को होली का पर्व मनाएं। तभी से गांव में होलका दहन के 7वे दिन जो भी शुक्रवार या सोमवार पड़ता है उसी दिन होली मनाई जाती है । यह परंपरा तभी से आज तक अनावृत चली आ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।