सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रायबरेली पुलिस को मोबाइल हैंडसेट रिकवरी में उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान मिला, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया

रायबरेली पुलिस को मोबाइल हैंडसेट रिकवरी में उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान मिला रायबरेली। रायबरेली पुलिस ने गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायबरेली पुलिस को मोबाइल हैंडसेट रिकवरी में उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम के प्रभावी पर्यवेक्षण में संभव हुई है। रायबरेली पुलिस द्वारा भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत संचालित सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल का कुशलतापूर्वक उपयोग कर गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्था के माध्यम से जनपद पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाइल हैंडसेट्स को ट्रैक कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश पूर्वी लाइसेंस सेवा क्षेत्र (यूपी ईस्ट एलएसए) ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जनपद रायबरेली पुलिस को “सर्टिफिकेट ऑ...

रायबरेली जिला कारागार में करवा चौथ का अनोखा आयोजन, महिला बंदियों ने पतियों की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

रायबरेली जिला कारागार में करवा चौथ का अनोखा आयोजन, महिला बंदियों ने पतियों की लंबी आयु के लिए रखा व्रत रायबरेली। जिला कारागार रायबरेली में निरुद्ध महिला बंदियों ने परंपरागत त्योहार करवा चौथ को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। यहां निरुद्ध लगभग 20 महिला बंदियों ने अपने पतियों की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। कारागार प्रशासन की ओर से इस अवसर पर विशेष व्यवस्था की गई, जिससे बंदियों को अपनी धार्मिक भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिला। जिन महिला बंदियों के पति भी जिला कारागार में निरुद्ध हैं, उन्हें उनकी पत्नियों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल किया गया। यह पूरी प्रक्रिया कारागार कर्मचारियों की सघन निगरानी में संपन्न हुई। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए चांद की पूजा की और अपने पतियों को अर्घ्य दिया।  वहीं जिन महिलाओं के पति कारागार के बाहर हैं, उन्हें भी निर्धारित समय पर पूजा में सम्मिलित होने हेतु पूर्व सूचना दी गई थी, ताकि वे अपनी पत्नियों के साथ इस पावन अवसर का लाभ उठा सकें। इस...

रायबरेली में सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का 491वा प्रकाश पर्व दोनों गुरुदारा साहेब में बहुत ही श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

"तुम शरणाई आया ठाकुर"  "धन धन रामदास गुर - जिन सिरिया तिने सवारिया"  रायबरेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुनानक नगर व गुरुद्वारा फिरोज गांधी नगर में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व बहुत श्रद्धा के साथ मनाया गया। सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का 491वा प्रकाश पर्व दोनों गुरुदारा साहेब में बहुत ही श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  सुबह अमृत वेले से ही पाठ, कथा,कीर्तन ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी, ज्ञानी सुखजीत सिंह जी,भाई नवदीप सिंह जी ने किया,उपरांत पंथ प्रसिद्ध भाई गुरबचन सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहेब अमृतसर वालो ने कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया । ये समागम गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुनानक नगर व गुरुद्वारा गुरुनानक देव जी फिरोज गांधी नगर के सहयोग से सुरेंद्र सिंह मनमीत सिंह बग्गा के संयोजन में सम्पन्न हुआ   कथा द्वारा गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु रामदास जी का जन्म 1534 को लाहौर शहर के चुना मंडी इलाके में हुआ,आप की माता दया कौर और पिता हरिदास जी सोढ़ी थे ।  गुरु सिंह सभा के इन्द्रजीत सिंह व वरिष...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न आलेख्य मतदेय स्थल सूची पर प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण की समीक्षा की गई रायबरेली।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन (पुनर्गठन) की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के संभाजन के अंतर्गत प्रकाशित आलेख्य सूची के संबंध में चर्चा की गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के संभाजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आलेख्य सूची का प्रकाशन किया गया है। आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आलेख्य सूची के प्रकाशन ...

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई पार्टी कार्यालय में

महर्षि वाल्मीकि एवं संत नामदेव के विचार प्रेरणादायी-इ.वीरेंद्र रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी। रायबरेली जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने व्यक्ति को सदमार्ग पर चलने की राह दिखाई उन्होंने कहा था कि संत दूसरों को दुख से बचाने के लिए कष्ट सहते रहते हैं जबकि दुष्ट व्यक्ति दूसरों को दुख में डालते हैं जीवन में सुख ही मिले यह बहुत दुर्लभ है,आदि कवि वाल्मीकि का कहना था कि मनुष्य में उत्साह है तो दुनिया में कुछ भी दुर्लभ नहीं है।महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया में संदेश दिया कि मेहनत सुविचार त्याग एवं संयम से बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने संत शिरोमणि नामदेव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों,दलितों,गरीबों एवं शोषितों को जागृत किया संत नामदेव ने सम्पूर्ण देश ...

रायबरेली जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-180 सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

  रायबरेली  जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका   ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-180 सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/ युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने हेतु जनपद की समस्त विधानसभाओं के बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन  रायबरेली।  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 180-सदर के मतदान केंद्र राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज एवं फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर वहां आयोजित विशेष कैम्पों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों/बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदाता पंजीकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “कोई मतदाता न छूटे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पीईटी परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रायबरेली जिलाधिकारी ने पीईटी परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी): 25 व 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को जनपद के 24 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सम्पन्न परीक्षा केन्द्रों पर सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित - डीएम रायबरेली।  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को रायबरेली में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशि...

पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने छात्राओं के साथ किया संवाद, दिया यह संदेश -लक्ष्य निर्धारण, शिक्षा एवं आत्मविश्वास के साथ आग बढ़े

पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया आयोजित जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर लक्ष्य निर्धारण, शिक्षा एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित रायबरेली।  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं के साथ आयोजित संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी शैक्षिक गतिविधियों, रुचियों, भविष्य की आकांक्षाओं एवं कैरियर संबंधी विषयों पर चर्चा की तथा उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने निर्धारित लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना, समय का सदुपयोग करना तथा निरंतर प्रयास करते रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त कर...