सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधानसभा चुनाव के बाद नेता करेंगे आराम छात्र छात्राओं को होगी टेंसन.

विधानसभा चुनाव के बाद नेता करेंगे आराम छात्र छात्राओं को होगी टेंसन.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/raebareli-administration-preparation-for-up-board-exam-2017-hindi-news-1522239/


विधानसभा चुनाव के बाद नेता करेंगे आराम ,और छात्र छात्राओं को होगी टेंसन।

विधानसभा चुनाव की अग्नि परीक्षा से गुजरने के बाद नेता अब रिलेक्स है।  बस उंहें नतीजे का इंतजार है आप टेंशन में प्राइमरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राएं हैं । जिंहें अपनी बोर्ड वार्षिक और फाइनल की परीक्षा देनी है।

 वह अच्छे नतीजे के लिए बचे हुए दिनों में पूरा जोर लगाए हुए हैं । अभी तक स्कूल कॉलेज चुनावी परीक्षा का केंद्र बने थे अब वह विद्यार्थियों की परीक्षाओं की गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहे हैं सारी तैयारियां पूरी हैं।
 परिषदीय विद्यालय की परीक्षा 18 से 21 मार्च तक होगी ।यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होने जा रही हैं ।विश्वविद्यालय से संचालित परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होने जा रही हैं ।परीक्षा कार्यक्रम आ गया परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र दिए जा रहे हैं। अरेंजमेंट भी परीक्षा कक्ष में शुरू कर दिया गया है।

हाईस्कूल इंटर के 78 हजार परिझार्थी।

रायबरेली विधान सभा चुनाव के बाद अब हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीझा होने जा रही है।माध्यमिक शिझा बोर्ड परीझा कराने को तैयार है। परीझा 16 मार्च से शुरू हीने जा रही है। इसबार 157 परीझा केंद्रों र हाईस्कूल के 46 हजार 397 और इंटर के 32 हजार 373 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं । इस प्रकार कुल 78 हजार 770 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

डिग्री कॉलेजों में 6 मार्च से परीक्षा शुरू।

 रायबरेली जिले में सभी महाविद्यालयों में 6 मार्च से परीक्षा शुरू होने जा रही है। इस जिले में इस बार जिले में करीब 35 हजार से अधिक संस्थागत परीक्षार्थी इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं ।करीब 9000 व्यक्तिगत परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रतिभागी प्रतिभाग करने जा रहे हैं । शहर के फिरोज गांधी कॉलेज में 7800 संस्थागत परिझार्थी और 2854 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भाग लेंगे।

 निजी परीक्षार्थी के लिए बनाए गए 4 सेंटर ।

बीए ,बीकॉम, एमकाम के परीक्षार्थियों के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । फिरोज गांधी कॉलेज, बैसवारा पीजी कॉलेज लालगंज , सर्वोदय विद्या पीठ पी जी कालेज सलोन, और इंदिरा गांधी राजकीय डिग्री कालेज प्रगति पुरम को सेंटर बनाया गया है।
इसबार परीझा में शामिल होने जा रहे परिझार्थी।
हाईस्कूल - छात्र 24219
               छात्राए 22178
              कुल 46397

इंटरमीडियट

           छात्र    15256
          छात्राए   17117
         कुल।      32373

प्रथमिक स्कूलों में परिझार्थियो की संख्या।
1लाख 75 हजार 256

जूनियर स्कूलों  में परिझार्थी की संख्या - 58 हजार 694 है।

 चुनाव से खाली हुआ तो परीझा की तैयारी में जुटा विभाग।

प्राथमिक शिक्षा विभाग सभी प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के 2 लाख 1 हजार 87 बच्चे पपरीझा में बैठेंगे। कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के बच्चों की लिखित परीक्षा होगी और उन्हें बकायदा प्रश्न पत्र भी मुहैया कराए जाएंगे , जबकि कक्षा एक के 32894 बच्चों का मौखिक परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन होगा । लिखित परीक्षा में प्राइमरी के 1लाख 42 हजार 388 बच्चे बैठेंगे ।जब की जूनियर हाई स्कूल के 58 हजार 699 बच्चे  परीक्षा में बैठेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।