रायबरेली के ऊंचाहार में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लखनऊ - प्रयागराज हाईवे को पूरी तरह से किया जाम, सड़कों पर किया गया प्रदर्शन
रायबरेली। ऊंचाहार में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बीते करीब 10 दिनों पहले आए चक्रवाती तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से नरवा समेत आसपास के कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से बिजली बहाल करने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित ग्रामीण ऊंचाहार चौराहे पर पहुंच गए और लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और जल्द बिजली ब...