सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया




अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ। 

                                 एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन

यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ. अलीम, डॉ. कालीचरण, डॉ. अभय यादव, डॉ. विजय अदाबला और डॉ. विनय पाठक का अहम रोल रहा। एक टीम के रूप में उन्होंने सर्जरी से पहले का आकलन, प्रक्रिया के दौरान सतर्कता और ऑपरेशन के बाद दर्द प्रबंधन को बखूबी संभाला। नर्सिंग स्टाफ शुभम् गर्ग, शुभम् शर्मा एवं टेक्निशियन साहिल ने भी अहम भूमिका निभाई।


हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ गौरव कुमार उपाध्याय नें बताया कि रोबोटिक सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण पारंपरिक तकनीक की तुलना में अधिक सटीक होता है। इस तकनीक में रोगी के घुटने की संरचना के अनुसार पूर्व नियोजित सर्जिकल योजना बनायी जाती है जिससे सर्जरी के दौरान हड्डी की कटाई, इंप्लांट की स्थिति तथा लिगामेंट संतुलन अत्यंत सटीकता से किया जाता है। पूरी प्रकिया में सर्जन का नियंत्रण बना रहता है और रोबोट केवल सहायता प्रदान करता है।

कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया कि लंबे समय से घुटने के दर्द और आर्थराइटिस से पीड़ित रोगियों के लिए टीकेआर एक जीवन परिवर्तनकारी उपचार है। एम्स रायबरेली में रोबोटिक घुटने का प्रत्यारोपण की शुरुआत से अब रायबरेली के आस-पास के क्षेत्र के मरीजों को विश्व स्तरीय ऑर्थोपेडिक उपचार अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने सफल सर्जरी के लिए विभाग को बधाई दी। उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन से ही यह अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक अपनाई जा सकी जो उन्नत सर्जिकल देखभाल और रोगी सुरक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को साबित करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।