सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टेसू का रंग जब बड़ी बड़ी पिचकारियों से चलता तो तन मन को कर जाता शीतल.

टेसू का रंग जब बड़ी बड़ी पिचकारियों से चलता तो तन मन को कर जाता शीतल.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/tesu-color-significance-in-holi-2017-update-news-in-hindi-1523960/

टेसू का रंग जब बड़ी बड़ी पिचकारियों से चलता तो तन मन को कर जाता शीतल।

रायबरेली लोक पर्व होली के वनस्पति रंग टेसू के फूल से शीतल बसंती रंग और लोकगीत फाग जुदा हो गया है ।टेसू के फूल से शीतल बसंती रंग इतिहास के पन्नों में गुम हो गया है होली के हुड़दंग में टोलियों का ढोल मजीरा की धुन में फगुआ गाते निकलना बंद हो चुका है। हाईटेक हुई होली के लोक परंपरा को पूरी तरह खत्म कर दिया है। होली के दिन डीजे और अश्लील गानों पर युवा नुक्कड़ चौराहों पर थिरकते है।

तीन दशक पूर्व फागुन मास लगते ही होली की मस्ती छाने लगती थी । टोलिया फाग गाने का अभ्यास करते और बड़े बुजुर्ग वनस्पति रंग बनाने की तैयारी में जुट जाते हैं जंगलों से टेसू के फूल तुड़वा कर एकत्र कराया जाता है और होली के एक दिन पहले कड़ाओ में उबालकर टेसू  का बसंती रंग बनाया जाता था। टेसू का रंग जब बड़ी-बड़ी पिचकारियों से चलता तो तन मन शीतल कर जाता परंतु शीतलता प्रदान करने वाले रंगों का स्थान रसायनिक रंगो ने ले लिया है ।यह रंग त्वचा और नेत्र के लिए घातक है लोक गीतों में होली पर्व पर डेढ़ ताल ,तीन ताल और चौपाल में गाए जाने वाले फाग कि अपनी मस्ती होती थी ।पूरे गजई निवासी पंडित सदाशिव मिश्र बताते हैं कि फगवा आप टेलीविजन तक सीमित होकर रह गया है। "निमोहिया श्याम जहे छाये, पपीहा वही देश को जाना बसंत में आना और वन वन बिलखत-बिलखत है सत्यभामा मधुपुर छाए रहे घनश्याम या फागुन भर घर ही रहियो रसिया तुम बिन रजनी गुजरे ना सुरति विसरे ना जैसे फगुवा "अवध क्षेत्र की संस्कृति का दर्शन कराते हैं।

 होली का प्रसिद्ध गीत फगुआ को बचाने का कोई सरकारी प्रयास भी नहीं हो रहा है पृथ्वी काल से ही यह गंगा जमुनी संस्कृति का दर्शन होता रहा है।प्राचीनकाल से ही यहां गंगा जमुनी संस्कर्ति का दर्शन होता रहा है। अवध क्षेत्र के नवाब शुजाउद्दौला भी होली पर फाग समारोह का आयोजन करते थे। इस समारोह में तन्जेब कुर्ता पैजामा में बड़ी संख्या में महिलाएं रंग खेलती वह फगुआ के गीतों के साथ झुमती थी । यह परंपरा 60 के दशक तक ही कायम रही और धीरे-धीरे गायब हो गई।
Attachments area

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।