सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना एवं जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना एवं जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न रायबरेली।  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत स्व-गणना एवं मकान-मकान जाकर जनगणना कराए जाने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों, बैंक अधिकारियों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना का कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति स्वयं एवं अपने परिवार की जनगणना ऑनलाइन कर सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना जनगणना प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं सहभागी बनाने की महत्वपूर्ण पहल ...

सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम से जोड़ने पर जोर, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने कहा

सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम से जोड़ने पर जोर रायबरेली।  आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आठवीं वर्षगांठ और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को एक होटल में जनपद स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में दोनों योजनाओं की उपलब्धियों, अनुभवों और भविष्य की दिशा पर संवाद किया गया। इस दौरान डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम को मजबूत बनाने तथा सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने कहा कि एबीडीएम का उद्देश्य देश में ऐसा डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें मरीजों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच बेहतर समन्वय हो सके। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मिशन को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिका...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर किया घाटों का स्थलीय निरीक्षण, स्नानार्थियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर किया घाटों का स्थलीय निरीक्षण स्नानार्थियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायबरेली।  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने तहसील डलमऊ स्थित गंगा घाटों एवं मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने 23, 24 एवं 25 नवम्बर, 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले एवं मुख्य स्नान पर्व की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला जनपद का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला एवं स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने घाटों पर स्नानार्थियों की सु...

रायबरेली जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रायबरेली जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण  रायबरेली।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली।   इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

युग प्रवर्तक साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में सात दिवसीय पुस्तक मेला फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज परिसर में 12 नवंबर से शुरू और समापन युवा कवि सम्मेलन के साथ 18 नवंबर को होगा

आचार्य द्विवेदी पुस्तक मेला 12नवम्बर से, तैयारियां पूरीं रायबरेली। जिले के पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। युग प्रवर्तक साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में सात दिवसीय पुस्तक मेला फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज परिसर में 12 नवंबर से शुरू और समापन युवा कवि सम्मेलन के साथ 18 नवंबर को होगा।  साहित्य समाज और संस्कृतियों को समर्पित इस पुस्तक मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट, राजकमल समेत अनेक  प्रकाशनों के स्टाॅल लगेंगे। मेले के दौरान किताबों के संग साहित्य और लोक संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रम भी होंगे। कई राज्यों की लोककलाओं और संस्कृतियों का संगम होगा।  कॉलेज परिसर ग्राउंड में पुस्तक मेला स्थल की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। पूरा ग्राउंड सज चुका है। भव्य स्टेज भी तैयार है। न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी ने बताया कि पुस्तक प्रेमियों को अपने ही शहर में किताबें उपलब्ध कराने के लिए ही पुस्तक मेले का आयोजन शुरू किया गया है। 3 वर्ष पहले शुरू हुआ पुस्तक मेला धीरे-धीरे विस्तार लेता जा रहा है।  आचार्य द्विवेदी समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बत...

पुस्तक मेले में 6 राज्यों के साहित्य-संस्कृतियों से सजेंगी शामें, 12 नवंबर से फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज परिसर में लगेगा आचार्य द्विवेदी स्मृति पुस्तक मेला, किताबों के आनंद संग असम, हिमाचल और एमपी के लोकनृत्य और लोकगीत गूंजेंगे

पुस्तक मेले में 6 राज्यों के साहित्य-संस्कृतियों से सजेंगी शामें -12 नवंबर से फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज परिसर में लगेगा आचार्य द्विवेदी स्मृति पुस्तक मेला - किताबों के आनंद संग असम, हिमाचल और एमपी के लोकनृत्य और लोकगीत गूंजेंगे - बुजुर्गों एवं महिलाओं की खेलकूद और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से होगा आगाज - बच्चों की प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और  नाटक भी होगा - 18 नवंबर को युवा कवि सम्मेलन के साथ होगा मेले का समापन रायबरेली। किताबों की खुशबू के साथ इस बार रायबरेली में देश के 6 राज्यों के साहित्य और लोक संस्कृतियों के रंग बिखरेंगे। असम के लोकनृत्य, हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, अवध के बिरहा और बुंदेलखंड के लोकगीतों की स्वर लहरियां सात दिन तक फिरोज गांधी कॉलेज परिसर को गुलजार करेंगी। मौका आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति पुस्तक मेले का, होगा। यह मेला 12 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले की थीम ‘लोकरंग-पुस्तकों संग’ रखी गई है। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास और फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज के संयुक्त आयोजन में होने वाले इस मेले की तैयारियां...