सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बालहेश्वर मंदिर के ऊपर लगा त्रेशूल घूमता है

बालहेश्वर मंदिर के ऊपर लगा त्रेशूल घूमता है । रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर लगभग 600 साल पहले मंदिर स्थल के चारों ओर जंगल ही जंगल था । यहां पर पास के गांव के लोग अपने.अपने जानवरों को चराने के लिए आया करते थे ।कहते हैं कि बल्हेमऊ गांव के एक तिवारी परिवार की गाय एक चरवाहे के रेवड़ के साथ जंगल में चरने जाया करती थी । अचानक गाय ने दूध देना बंद कर दिया तो गाय के मालिक ने सोचा कि शायद चरवाहा चोरी से गाय दूध निकाल लेता है। तभी गाय आजकल दूध नहीं देतीए रंगे हाथों चोरी पकड़ने के लिए एक दिन गाय के मालिक ने जंगल की झाड़ियों में छुप कर बैठ गया । उन्होंने देखा की गाय एक झाड़ी में चली गई है और वहां लेट गई ।उसके थन से दूध की धार बनकर बह रही है और पास उसी स्थान पर भूमि में बने एक छेद में जा रहा है। यह कारनामा देख गाय का स्वामी दंग रह गया और घर आ गया एउसी रात गाय के स्वामी को बालेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन हुए कि मैं यहां हूं ए मूर्ति के पूजन हेतु एक मंदिर की स्थापना करवाओ ।दूसरे दिन सुबह ही वह अपने परिवार के साथ स्वप्न की सच्चाई जानने के लिए उसी झाड़ी ...

मुंशीगंज काण्ड’ ,और किसान आंदोलन

आजादी की लड़ाई में रायबरेली के सपूतो की भी महती भूमिका रही है गुलामी की जंजीरो से मुक्ती पाने व आजादी की साँस के लिए रायबरेली के राणा बेनी माधव , वीरा पासी जैसे सैकड़ो वीर सपूतो ने हॅसते -हँस्ते  अपने प्राणो को न्यौक्षावर कर इतिहास में अपना नाम सुनहे अक्षरों में लिखा दिया | 13 अप्रैल1919  को भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में एक नरसंहार अंग्रेजो द्वारा किया गया था, जिसमें करीब 1000 लोगों को अपनी जानगवानी पड़ी थी और करीब 2000 से अधिक लोग हमले में घायल हुए थे। जिसे इतिहास में जलिया वाला बाग हत्याकांड काण्ड के नाम से जाना जाता है | पंजाब के अलावा भी अंग्रेजों ने देश में एक और हत्याकांड को अंजाम दिया था, जो बिल्कुल जलियांवाला काण्ड की तर्ज पर था। जिसका गवाह देश की राजनीति का मुख्य केंद्र और सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश बना था। उत्तर प्रदेश में एक किसान आन्दोलन को दबाने के लिए जालियांवाला बाग हत्याकांड की तर्ज पर दमन किया गया था।इतिहास में इस घटना को ‘मुंशीगंज काण्ड’3 के नाम से जाना जाता है। मुंशीगंज काण्ड सूबे के रायबरेली जिले में एक किसान आन्दोलन के दमन के लिए किया गया था।यह घटन...

रायबरेली के चुनावी मुददों की करे बात

 यह बताने की कोषिष करते है कि मेरी पार्टी ने जनता के लिये सबसे ज्यादा विकाष और कार्य किया है। लेकिन जनता क्या कहती है और उसकी अपनी सोच आजकल के राजनीतिक नेताओं के लिये क्या माने रखती है और वह इन राजनीतिक पार्टीयों के लोंगों से क्या मांग रखते है फिर चाहे युवा, महिलायें, वरिष्ठ नागरिक हों सभी की सोच देशहित में और सबका विकास को होता है क्या। आज अगर रायबरेली चुनावी मुददों की बात करें तो जिले में सभी कुछ अधूरी पड़ी है। रायबरेली में सड़क,पानी,बिजली को अगर मुददा बनाया जाये तों काफी बड़ा मुददे हो सकते है क्योंकि यहां पर भाजपा के तीन विधायक है कांग्रेस के दो विधायक है एक समाजवादी समाजवादी पार्टी के 6 विधायको के कार्य क्या हुये है यह भी जनता जानती है और सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र भी है और पुराना गांधी परिवार का इतिहास रहा है रायबरेली । आज रायबरेली में सडकों की कमी से यहां कि जनता काफी परेशान दिखाई पड़ती है और उसकों यह एहषास होता है कि अगर हम चुनावों में राजनीतिक लोगों को वोट देते है तो किसे चुनते है और वह क्यों नही कार्य करते है। पानी की सबसे बडी समस्या है। यहां की ज्यादातर विधानस...

डीएम ने सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को भेजा पत्र।

डीएम ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को भेजा पत्र।  डीएम ने संसद के सदस्य क्षेत्र विकास निधि की अनुसूची को भेजा पत्र । रायबरेली सांसद सोनिया गांधी को वित्तीय वर्ष 2018-19 में निधि से एक भी किश्त नहीं मिली है, जबकि सोनिया गांधी ने  4.31 करोड़ के कार्यों को स्वीकृत पहले ही दे दी है। इस मामले में  डीएम नेहा शर्मा ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को पत्र भेजकर निधि से प्रथम व द्वितीय किस्त दिए जाने का अनुरोध किया है। इसमें पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है । वर्ष 2011-12 से  अबतक सांसद सोनिया गांधी ने निधि से जिले में 425 कार्यों को पूर्ण कराया है।  इन कार्यो को पूरा कराने 57.39  करोड़  रुपए खर्च किए गए।  वित्तीय वर्ष 2018-19 में सांसद निधि को एक भी किश्त नहीं मिली है। निधि ना मिलने के कारण करीब 4.31 करोड़ लागत के कार्यो को आरंभ नहीं हो पा रहे हैं । मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने 2016-17 का उपयोगिता प्रमाण पत्र, वर्ष 2017- 18 को अंन्तिम उपभोग प्रमाण पत्र व  वर्ष 2018 -19 का उपयोगिता प्रमा...

रायबरेली लोकसभा सीटः कौन कब जीता

रायबरेली संसदीय क्षेत्र की पूरी प्रोफाइल रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट पर हमेशा ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस वीआईपी जिले की सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। जिसमें से कांग्रेस आई दो बार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है। 1 बार जनता पार्टी के राज नारायण ने जीत दर्ज की है। लेकिन न तो समाजवादी पार्टी और न बहुजन समाज पार्टी को इस सीट पर विजय नही मिली। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सांसद कांग्रेस की सोनिया गांधी इस सीट पर बनी हुई है। रायबरेली लोकसभा सीटः कौन कब जीता 1957ः बैजनाथ कुरील, कांग्रेस 1957ः फिरोज गांधी, कांग्रेस 1960ः आर पी सिंह, कांग्रेस 1962ः बैजनाथ कुरील, कांग्रेस 1967ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस 1971ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस 1977ः राज नारायन, जनता पार्टी 1980ः ए के नहेरु, कांग्रेस आई 1980ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस आई 1984ः अरुण कुमार नहेरु, कांग्रेस 1989ः शीला कौल, कांग्रेस 1991ः शीला कौल, कांग्रेस 1996ः अशोक कुमार सिंह, भाजपा 1998ः अशोक कुमार सिंह, भाजपा 1999ः कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस...

रायबरेली से पांचवी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेगी सोनिया गांधी

रायबरेली से पांचवी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेगी सोनिया गांधी  रायबरेली। रायबरेली की सांसद और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 5 वीं बार चुनाव लड़ने की बात साफ होती नजर आ रही है। अभी हाल ही में रायबरेली की प्रभारी प्रियंका गांधी के पूरी तरह से राजनीति में आने पर रायबरेली की जनता ने कांग्रेस से मांग भी की थी कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ाया जाये जिससे रायबरेली में ही नही पूरे देश में पूरी तरह से राजनीति में कदम रख सकें। फिलहाल सूत्रों से से पता चल रहा है कि अब रायबरेली से सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेगी और उनका स्वास्थ्य भी ईश्वर की कृपा अच्छा से है। रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर जो अटकलें पहले लग रही थी कि उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण हो सकता है कि इस बार का लोकसभा चुनाव न लड़े और उनकी जगह प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी । लेकिन सूत्रों के हवाले से अब बात पलटती नजर आ रही है,रायबरेली की सीट पर पांचवी बार सोनिया गांधी ही चुनाव लडे़गी और प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्...

प्रधानमंत्री की कार्यक्रम की भीड़ लाने को लेकर दिया एमएलसी ने बड़ा बयान

कहा कि अगर कांग्रेस इतनी भीड़ लाकर दिखा देगें तो मै अपने राजनीति पद से इस्तीफा दे दूगां।  प्रधानमंत्री की कार्यक्रम की भीड़ लाने को लेकर दिया एमएलसी ने बड़ा बयान  रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में एमएलसी ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री व अन्य लोगों के आने पर जिले के भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर बड़े पदाधिकारियों एवं जिले के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों और आम जनता को धन्यवाद दिया है साथ ही चैथे स्तम्भ को भी धन्यवाद दिया । उधर एमएलसी ने कांग्रेस पार्टी पर पर हमला करते हुये कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री की जनसभा की भीड़ होने की बात पर बोले कि अगर सुबह के वक्त इतनी भीड़ अगर राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के कार्यक्रम में  लाकर दिखा दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।  एमएलसी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का किया धन्यवाद एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जनसभा को सफल बनाने पर समस्त जनपदवासियों और प्रशासनिक कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। एवं लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ व समाज में सजग प्रहरी की भांति डटे...

प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी की एक जुटता से क्या दिखेगी इंदिरा गाँधी के समय की कांग्रेस पार्टी

प्रियंका गाँधी रायबरेली अमेठी की ही नेता नहीं वह पूरे देश की नेता है,वह जल्द दिखेंगी पूरे देश की राजनीति में  रायबरेली। देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपनी पार्टी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मेहनत से कांग्रेस पार्टी को जो जीत मिली उसकी खुशी पूरे देश में दिखाई पड़ी। इसके पीछे भी एक चेहरा और जुड़ा हुआ है वह चेहरा उनकी बहन प्रियंका गांधी है। राहुल गांधी के राजनीति में कदम रखने से लेकर अभी तक उनके साथ खड़ी रहती है फिर चाहे सामने से या पीछे से उनकी मदद करती आयी हो लेकिन भाई-बहन के आपसी विचार लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करते नजर आयें है।  प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी की एक जुटता से क्या दिखेगी इंदिरा गाँधी के समय की कांग्रेस पार्टी  रायबरेली में कांग्रेस परिवार ने एक बरगद के पेड़ की तरह अपनी जड़े मजबूत कर ली है साथ ही बरगद के पेड़ की छाया में इस जिले के लोग आज भी अपने को सूकुन महसूस करते नजर आते है। जिले की जनता में इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी के प्रति जो लगाव देखने को आज भी मिलता है कि उनके...

वीवीआईपी जिले में असहाय वृद्धों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है रायबरेली में स्थित वृद्ध आश्रम

वीवीआईपी जिले में असहाय वृद्धों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है रायबरेली में स्थित वृद्ध आश्रम असहाय वृद्धों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है रायबरेली में स्थित वृद्ध आश्रम वृद्ध आश्रम में मौजूद 15 कर्मचारियों के जरिए प्रस्तुत की जाती है मानवता की मिसाल वृद्ध आश्रम में 50 असहाय वृद्ध पुरुष व बुजुर्ग महिलाओं की होती है निरंतर सेवा रायबरेली। आज समाज में ऐसा प्रतीत होता है कि रिस्तों की जगह पैसों और आधुनिक तकनीकी चीजों ने जगह ले ली है। जिसके कारण पुत्र और माता पिता के रिस्तों में एक खटास जैसा माहौल बनता जा रहा है। जिंदगी भर अपने बच्चों के लिए संघर्ष करने वाले माता-पिता जब बुजुर्ग हो जाते हैं तो आजकल के बच्चे अपने मां-बाप को लावारिस छोड़ देते। कुछ तो अपने बच्चों से त्रस्त होते हैं और कुछ बुजुर्ग गरीबी और भुखमरी से त्रस्त आकर अपना घर छोड़ देते हैं और रास्ता तलाशते हैं वृद्ध आश्रम की ओर। कोई परिस्थितियों से मारा तो कोई अपने ही बच्चों से त्रस्त बुजुर्ग रायबरेली के वृद्ध आश्रम में आपको देखने को मिल जाएगा।  जनपद रायबरेली के मिल एरिया थाना रायबरेली- सुल्तानपुर हा...

स्मृति ईरानी- राहुल गांधी कमलनाथ के बयान का समर्थन करते है !

स्मृति ईरानी- राहुल गांधी कमलनाथ के बयान का समर्थन करते है ! रायबरेली। यह कांग्रेस का गढ़ नहीं है। अमेठी लोकसभा की सभी विधानसभाओं में राहुल गांधी चुनाव हार चुके हैं। इसलिए अमेठी को विकास का गढ़ कहा जाना चाहिये। यदि यह कांग्रेस का गढ़ होता  तो राहुल गांधी पिछले 5 सालों के चुनाव में नहीं हारते। रायबरेली के दौरे पर आई स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भूले बिसरे सांसद हैं। जो अपने संसदीय क्षेत्र में कभी-कभी दिखाई पड़ते हैं। रायबरेली भ्रमण के दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।  पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री कमलनाथ द्वारा दिये गये बयान पर राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा। जिसमें उन्होने कहा था कि अब यूपी के लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी। केवल मध्य प्रदेश के लोगों को नोकरी दी जायेगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमलनाथ के बयान  को लेकर किसी प्रकार ...

रायबरेली की सीट पर कब्जा जमाने की बनाई नई रणनीति बीजेपी ने

रायबरेली की सीट पर कब्जा जमाने की बनाई नई रणनीति बीजेपी ने रायबरेली में आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की होगी जनसभा   भारतीय जनता  युवा मोर्चा की कार्यकारणी का हुआ गठन  रायबरेली, भाजपा सरकार ने कांग्रेस के गढ़ को भेदने का काम चालू कर दिया है। आज अगर देश और प्रदेशों में राजनीती में देखा जाये तो युवा मतदाता से लेकर युवा राजनेता तक राजनीती में पूरी तरह से आने की शुरुआत हो चुकी है। फिर चाहे कोई भी देश की पार्टी हो। इसी तरह रायबरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने एक नया गठन भाजपा युवा मोर्चा का किया है। जिससे इन युवाओं के सहारे वह गांव गांव तक लोगों के द्धार पर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं को गिनायेगें और 2019 के चुनाव में रायबरेली की सीट को छीनने की बात कह रहे है। यह सपना कैेसे पूरा करेगें भाजपा के लोग, यह आने वाले लोकसभा के चुनाव में पता चलेगा।    रायबरेली में आज जिलाअध्यक्ष रामदेव पाल के अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध प्रांत क्षेत्र के कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को एक रेस्टोरें...

योगी सरकार ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को नहरों में पानी देने का अपना वादा किया पूरा

Add caption  योगी सरकार ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को नहरों में पानी देने का अपना वादा किया पूरा   रायबरेली के किसानों को नवरात्रि पर खुशखबरी,रंग लाया एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का प्रयास गंगाजल से भरकर चलेंगी डलमऊ लालगंज सतांव खीरों की नहरें  आज रायबरेली के जिला पंचायत भवन सभागार में प्रेस से बात करते हुये एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने  किसानों को अपने खेतों में पानी की समस्या कों लेकर काफी दशकों से झूझ रहे थें लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी जी और सिचाई मंत्री को अपने क्षेत्र की नहरों में पानी की समस्या जब बताई तो उन्होने जनहित को अपनी सरकार के किये वादे याद आ गये जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों का सच्चा दोस्त बताया था इन सब बातों को लेकर सरकार ने किसानों के सिचाई के लिये नहरों में जल्द पानी लाने का वादा पूर्ण किया है। और इससे किसान ही नही आम जनता को भी काफी फायदा मिलेगा। उन्होनें मुख्यमंत्री श्री योगी जी और सिचाई मंत्री का भी धन्यवाद अदा किया।  रायबरेली, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज डलमऊ के शेखन का पुरवा में पुरवा ब्रा...

ऐम्स को लेकर राजनीतिक मजबूरियों में फसे विकास ने जीत दर्ज की

रायबरेली, जिले की जनता को श्रीमती सोनिया गाध्ंाी ने एक सपना दिखाया था,  और वह आज पूरी तरह सच होता नजर आया है। इस बात को लेकर यहां की जनता मोदी सरकार और सोनिया गांधी को धन्यवाद देती नजर आयी।  जिले की जनता ने एक सपना देखा था कि आने वाले समय में दिल्ली के एम्स जैसा रायबरेली में भी ऐम्स होगा जहां रायबरेली जिला स्वास्थ्य सेवा को लेकर एक जंग लड़ रहा था। उस जंग का आज अन्त होता दिखाई दिया।    रेलकोच कारखाने के बाद जनता ने एम्स की भी जंग जीत ली है। नौ सालों में किसी ने जमीन देने में रोढ़े अटकाए तो किसी ने जमीन देकर नींव मजबूत की।तो लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। आज  सुबह आठ बजते ही एम्स ओपीडी के दरवाजे जनता के लिए खुल गये। जिसके बाद जिले के ही नहीं आसपास के कई जनपदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने  को लेकर यहां पर भारी तादाद में मरीज और उनके साथ आये परिजनों ने टोकन लेकर अपना चेकअप कराते नजर आये। लोगों के चेहरों पर  काफी खुशी नजर आयी ।  बजट को लेकर उठते नजर आये कई सवाल वर्ष 2007 में एम्स को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई, दो साल बाद 2009 में सांसद...

कांग्रेस पार्टी एक गांधी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी है

रायबरेली में आज एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत भवन में प्रेस वार्ता के दौरान जिले में एम्स की शुरुआत पर कांग्रेस और भाजपा में विकास और एम्स को बनवाने की एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगना चालू हो गया है।  एमएमसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज गांधी परिवार पर भी आरोप लगाये साथ ही उन्होने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी के लोग हम पर आरोप लगाते हुये यह कह रहे है कि दिनेश प्रताप सिंह एक पर्यटक है तो फीरोज खान गांधी, जिले की सांसद श्रीमती सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, के एल शर्मा, आदि लोगांे को क्या कहेगें। साथ ही एम्स की शुरुआत पर  जिले की जनता को  बधाई दी। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने एम्स की ओपीडी चालू होने पर जिले की जनता और भाजपा और यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी सरकार और देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी सरकार का धन्यवाद अदा किया । उन्होने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास की विचार धारा के साथ चलने वाली पार्टी मानी जाती है। श्री सिंह ने बताया कि मैने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अनुरोध किया था और उ...

देश में प्रियंका वाड्रा गांधी के 2019 के चुनाव लड़ने की सरगर्मीया तेज

यूथ कांग्रेस की मांग प्रिंयका वाड्रा गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से राहुल गांधी का भार कम होगा। देश में प्रियंका वाड्रा गांधी के 2019 के चुनाव लड़ने की सरगर्मीया तेज     रायबरेली से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं प्रियंका वाड्रा गांधी चुनाव के पहले या फिर चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखेगीं रायबरेली, देश में कांग्रेस पार्टी में आज कल प्रियंका वाड्रा गांधी के लोकसभा चुनाव 2019  में रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ने की कवायत तेज होती दिख रही है। लेकिन कांग्रेस की हराने के लिए जहां भाजपा रायबरेली में गांधी परिवार को घेरने के लिये किलेबन्दी करती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस परिवार अपने को पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतने की बात करती नजर आ रही है फिर चाहे रायबरेली हो या अमेठी । पार्टी के नेताओं का मानना है कि इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी ने काम किया हो तो आम जनता इस बात को सही साबित करे।  लेकिन अब लोकसभा का 2019 के चुनाव में कांग्रेस परिवार पूरी तैयारी से अपनी नयी रणनीति को तैयार करती नजर आ रही है।  ...

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गई निर्मम हत्या, जिले मे मचा हड़कंप

रायबरेली, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां में रास्ते के विवाद को लेकर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष  की घात लगाकर नौ लोगों ने कुल्हाड़ियों से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची एसपी सुजाता सिंह व फारेन्सिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं माहौल खराब होता देख पीएसी सहित भारी पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।  क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां निवासी भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय(42) अपने घर से खेत की तरफ जा रहे थे। तभी घात लगाये बैठे हमलावरों ने कुल्हाड़ियों से हमला बोल दिया। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पडे़। सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया। परिजन उन्हें घायल अवस्था में उठाकर सीएचसी ले गये, जहां से उन्हे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय के पिता दुर्गा शंकर पाण्डेय की तहरीर पर गांव के ही सोनू शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, बनावल शुक्ला, राजीव शुक्ला सहित नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, सभी आरोपी गांव से फरार है। मौके पर पहुंची डाॅग स्क्वा...

‘एक जो फूल दिया था कभी अकेले में, मेरे वीराने में वो आज भी महकता है’

‘एक जो फूल दिया था कभी अकेले में, मेरे वीराने में वो आज भी महकता है’ बिन्दागंज महोत्सव में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन, देर रात तक बही काव्य सरिता रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित बिन्दागंज बाजार में बिन्दागंज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सलोन के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र ‘दीपक’ और भाजपा के गौरा मंडल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल मौजूद रहे।     मुख्य अतिथि विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि आज दौर में साहित्य पथ प्रदर्शन का बड़ा काम कर रहा है। सरस्वती पुत्र देश को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कविता सच्चाई बयां करती है। बिन्दागंज जैसे क्षेत्र नौटंकी के लिए काफी मषहूर हैं लेकिन पहली बार इस तरह का साहित्यिक आयोजन यहां हुआ जो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव और भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र ‘दीपक’ ने कहा कि राजन...

दरोगा की पिटाई से सहमे बुजुर्ग पीडित, न्याय मांगने पहुँचे एसपी की चौखट पर

थानो मे तैनात बेलगाम दरोगाओं का कहर , खेतो मे सोने पर मजबूर पीडित दम्पति  दरोगा की पिटाई से सहमे पीडित एसपी की चौखट पर  रायबरेली- उत्तर प्रदेश के कड़क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश व पुलिस मुख्यालय द्वारा आम जनता के साथ दोस्ताना व्यवहार से पेश आने के आदेशों को लेकर थानो मे तैनात बेलगाम दरोगा मानने को कतई तैयार ही नहीं है। जिले अलग अलग थानो मे तैनात दरोगाओं के अजीब कारनामे प्रकाश मे आये है जिन्हें लेकिन पीडित एसपी की चौखट का रुख अपनाया है,हालाकि बेलगाम पुलिस कर्मियों की शिकायत पुलिस मुख्यालय सेंटर पर आए दिन आती है लेकिन कड़ी कार्यवाही ना करने का नतीजा यह है कि थानो में तैनात पुलिसकर्मी सुधारने के बजाय उल्टा पीडितों  के साथ उत्पीड़न जैसा व्यवहार करते हैं, पहला मामला थाना बछरावां क्षेत्र का है जहां चेकिंग के दौरान एक दरोगा गर्भवती महिला की पिटाई कर देता है मामला मीडिया के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक मेडम उसे लाइन हाजिर कर देती है, दूसरा मामला थाना लालगंज क्षेत्र के सातनपुर का है जहां की निवासिनी निर्मला पत्नी बुधुन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र ...

योगी सरकार में महिलाओ के साथ नहीं रुक रही दुष्कर्म की घटनाये

जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बंद स्कूल परिसर के अंदर खेल रही बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म प्रयास। योगी सरकार में महिलाओ के साथ नहीं रुक रही दुष्कर्म  की घटनाये  यूपी की योगी सरकार लाख महिला सुरक्षा की बात करेए लेकिन रायबरेली जिले में महिला और बच्चियों के साथ झेड़खानी,  मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और उनकी निर्मम हत्या, महिलाओं की हत्यायें रुकने का नाम नही ले रही है। जब से वर्तमान एसपी आयी है तबसे अपराधिक घटनायें ज्यादा बढ़ गयी है। एसपी अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में असफल दिखती नजर आ रही है। यहां तक की एसपी कार्यालय में फरियादियों की भीड़ भी ज्यादा लगने लगी है। लगता थानों में आम जनता की सुनवायी नही होने का एक यह भी कारण हो सकता है।   जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बंद पड़े स्कूल के परिसर के अंदर खेल रही एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दस रुपए का नोट दिखाकर उसे पहले पास बुलाया और कमरे के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।  बच्ची जब तेजी से  रोने लगी तो इसपर युवक उसे डराने धमकाने लगा और  जान से ...