सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को नहरों में पानी देने का अपना वादा किया पूरा


Add caption

 योगी सरकार ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को नहरों में पानी देने का अपना वादा किया पूरा  

रायबरेली के किसानों को नवरात्रि पर खुशखबरी,रंग लाया एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का प्रयास

गंगाजल से भरकर चलेंगी डलमऊ लालगंज सतांव खीरों की नहरें 

आज रायबरेली के जिला पंचायत भवन सभागार में प्रेस से बात करते हुये एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने  किसानों को अपने खेतों में पानी की समस्या कों लेकर काफी दशकों से झूझ रहे थें लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी जी और सिचाई मंत्री को अपने क्षेत्र की नहरों में पानी की समस्या जब बताई तो उन्होने जनहित को अपनी सरकार के किये वादे याद आ गये जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों का सच्चा दोस्त बताया था इन सब बातों को लेकर सरकार ने किसानों के सिचाई के लिये नहरों में जल्द पानी लाने का वादा पूर्ण किया है। और इससे किसान ही नही आम जनता को भी काफी फायदा मिलेगा। उन्होनें मुख्यमंत्री श्री योगी जी और सिचाई मंत्री का भी धन्यवाद अदा किया। 

रायबरेली, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज डलमऊ के शेखन का पुरवा में पुरवा ब्रांच को गंगनहर से जोड़कर डलमऊ, लालगंज, सतांव तथा खीरों को पानी दिये जाने की महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। विगत दिनों सिंचाई मंत्री और एमएलसी के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में बनी सहमति और स्वीकृति को अमलीजामा पहनाने का कार्य नवरात्र के शुभ मुहूर्त में शुरू किया गया। भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर नहर पटरियों के उच्चीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ किया। एमएलसी श्री सिंह ने बताया कि दशकों से सूखे की मार झेलने वाले किसानों की समस्याओं के खात्मे के लिए संघर्ष का सुखद परिणाम आ रहा है। परियोजना पूर्ण होने पर देवली, रजौली, सईस्ताबाद,जमुआंवां,चांदाटीकर,ऐहार अल्पिका,लालगंज रजबहा, सहजौरा रजबहा, सातनपुर, निहस्था,दुकनहा,सकतपुर, नहरों में जलसंकट समाप्त हो जायेगा। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल,भाजपा नेता दिनेश त्रिपाठी,सतांव ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह,हरचंदपुर विधायक प्रतिनिधि पिंटू शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एस के झा,सहायक अभियंता एम पी सिंह,जूनियर इंजीनियर रामेंद्र कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में डलमऊ लालगंज खीरों तथा सतांव के किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।