सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस पार्टी एक गांधी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी है



रायबरेली में आज एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत भवन में प्रेस वार्ता के दौरान जिले में एम्स की शुरुआत पर कांग्रेस और भाजपा में विकास और एम्स को बनवाने की एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगना चालू हो गया है।  एमएमसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज गांधी परिवार पर भी आरोप लगाये साथ ही उन्होने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी के लोग हम पर आरोप लगाते हुये यह कह रहे है कि दिनेश प्रताप सिंह एक पर्यटक है तो फीरोज खान गांधी, जिले की सांसद श्रीमती सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, के एल शर्मा, आदि लोगांे को क्या कहेगें। साथ ही एम्स की शुरुआत पर  जिले की जनता को  बधाई दी।


एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने एम्स की ओपीडी चालू होने पर जिले की जनता और भाजपा और यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी सरकार और देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी सरकार का धन्यवाद अदा किया । उन्होने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास की विचार धारा के साथ चलने वाली पार्टी मानी जाती है। श्री सिंह ने बताया कि मैने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
से अनुरोध किया था और उन्होने फोन करके एम्स के कार्य को आगे बढ़ाने की बात कहते रहे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर पल पल नजर रखी। 

उन्होने कहा कि जनपद वासियों को विश्वास दिलाता हूं  कि जब तक रायबरेली एम्स में हर विभाग स्थापित नही हो जायेगा, तब तक आपका यह वकील बनकर लखनउ दिल्ली  दौड़ता रहूंगा, लेकिन बडे़ दुख है कि कांग्रेस के साथियों ने आंख में पटटी बांधकर प्रतिक्रियाएं देते है। इस एम्स को सोनिया गांधी की सरकार ने कुल 159 करोड़ 08 वर्ष में दिये और मोदी सरकार ने कुछ ही समय में 270 करोड़ दिए, इस प्रकार सोनिया गांधी से मोदी जी ने रायबरेली एम्स में ज्यादा सहयोग किया है। सोनिया गांधी से 8 वर्षो में चालू नही करा पाई, मोदी सरकार ने कुछ ही समय में चालू भी करा दिया। 

हम अगर पर्यटक है तो गांधी परिवार और सहयोगी कौन है।

एमएलसी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को  अपने उपर लगाये गये आरोपों का  जवाब देते हुये बोले कि अगर हम रायबरेली में पर्यटक है लेकिन मैने रायबरेली में जन्म लिया, पला , बढ़ा और यहीं के लोगों की सेवा करते करते यहीं की मिटटी में मिल भी जाउंगा, लेकिन फीरोज खान गांधी, इन्दिरा गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी  व राहुल गांधी, केएल शर्मा, सूजा खान, रोहित सिंह, मनोज यादव, शाजिद अली, सुरेन्द्र शर्मा, कैप्टन सतीष शर्मा, यशपाल कपूर, अरुण नेहरु को आप लोग क्या कहेगें। रायबरेली के लिये  कौन पर्यटक यह जनता है जो सब जानती है। 

कांग्रेस पार्टी एक गांधी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी है

कांग्रेस पार्टी विचार धारा की पार्टी नही, गांधी परिवार की चाटुकारिता से पुष्पित और पल्लवित दल है, जो अपने अंतिम पढ़ाव पर है। श्री सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी इटली की नही हुई, अपने देवर व देवरानी की नही हुई, इन्दिरा गांधी जी अपने पति फिरोज खान गांधी की नही हुई , प्रणव मुखर्जी व अब्दुल कलाम की नही हुई तो प्रियंका रायबरेली कांग्रेस व दिनेश प्रताप सिंह की कैसे हो सकती हैं।


कांग्रेस का मतलब गांधी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी और भाजपा एक विचार हे,यहां पर परिवार निर्णय नही लेता, यहां विचार निर्णय लेते है और इन निर्णयों में पहले देश होता है, फिर पार्टी होती है। कांग्रेस में पहले परिवार, फिर पार्टी  फिर देश होता है। इतिहास गवाह है कांग्रेस के निर्णयों से देश बर्बाद हुआ है। हमारा संस्कार, संस्कृति, सब छिन गई और भाजपा की सरकारों ने भारत माता का सिर हमेशा उचां रखा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।