सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश में प्रियंका वाड्रा गांधी के 2019 के चुनाव लड़ने की सरगर्मीया तेज

यूथ कांग्रेस की मांग प्रिंयका वाड्रा गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से राहुल गांधी का भार कम होगा।

देश में प्रियंका वाड्रा गांधी के 2019 के चुनाव लड़ने की सरगर्मीया तेज   
 रायबरेली से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं

प्रियंका वाड्रा गांधी चुनाव के पहले या फिर चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखेगीं


रायबरेली, देश में कांग्रेस पार्टी में आज कल प्रियंका वाड्रा गांधी के लोकसभा चुनाव 2019  में रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ने की कवायत तेज होती दिख रही है। लेकिन कांग्रेस की हराने के लिए जहां भाजपा रायबरेली में गांधी परिवार को घेरने के लिये किलेबन्दी करती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस परिवार अपने को पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतने की बात करती नजर आ रही है फिर चाहे रायबरेली हो या अमेठी । पार्टी के नेताओं का मानना है कि इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी ने काम किया हो तो आम जनता इस बात को सही साबित करे।  लेकिन अब लोकसभा का 2019 के चुनाव में कांग्रेस परिवार पूरी तैयारी से अपनी नयी रणनीति को तैयार करती नजर आ रही है। 

 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2018 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारियां करते नजर आ रहे है । दोनों राज्यों में वह युवाओं की फौज खड़ी कर रहे हैं तो यूपी की बागडोर उनकी बहन प्रियंका गांधी संभाले जाने की नयी रणनीति तैयार कर रही है।  कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं की मानें तो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में नहीं उतरने की बात कही जा रही है। लेकिन रायबरेली के कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है  यूपीए के कुनबे को एक करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ही उसकी कमान संभालेंगी। साथ ही वह लोकसभा का चुनाव भी लड़ेगी। फिलहाल उनका स्वास्थ्य अभी ठीक है यह खुद सोनिया गांधी जी का कहना है।  

 प्रिंयका वाड्रा गांधी सक्रिय राजनीति में फिलहाल अभी आने की उम्मीद नही दिखती है। अगर रायबरेली में प्रियंका गांधी चुनाव में उतरती तो अब तक उनकी टीम ने जिले में काम करना चालू कर दिया होता । सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन सभी लोगों की अपनी अलग-अलग टीम काम करती है। क्योंकि प्रियंका गांधी का कहना है अभी मेरी मां रायबरेली की सांसद है वह ही पार्टी सही और गलत के निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम है। आगे पार्टी में 2019 के चुनाव की देखरेख करने के लिये हम पार्टी और देश की जनता के साथ हर समय कदम से कदम और हर सुख दुख में बराबर साथ देते रहेगें।  

रायबरेली और अमेठी पर रहती है प्रियंका गांधी की नजर

प्रियंका गांधी रायबरेली में पार्टी की प्रभारी भी है वह पार्टी की सारी गतिविधियों पर अपनी पेनी नजर रखती है साथ ही सोनिया गांधी और राहुल के साथ हर समय बात करती रहती है कि पार्टी में क्या होना है क्या नही इसकी भी बराबर वह चर्चा करती रहती है। 

रायबरेली ही नही प्रदेश और देश के यूथ की मांग है प्रियंका गांधी 



रायबरेली के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल वाचपेयी का कहना है प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आ जाना चाहिये जिससे राहुल गांधी अकेले है वह पूरे देश का दौरा करते है और अगर प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आती है तो यूथ को काफी बल मिलेगा साथ ही प्रियंका के आने से देश का यूथ उनके साथ होगा तो देश में कांगे्रस अपनी सरकार भी बनायेगी। 

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव मध्य जोन के गोविन्द सिंह का भी मानना है कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आना चाहिये जिससे देश में कांग्रेस पार्टी को एक नया बल मिलेगा साथ ही देश की आम जनता प्रियंका गांधी में इदिंरा गांधी की छवि देखती है और वह एक पार्टी का नई दिशा दे सकती है।   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।