सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युग प्रवर्तक साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में सात दिवसीय पुस्तक मेला फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज परिसर में 12 नवंबर से शुरू और समापन युवा कवि सम्मेलन के साथ 18 नवंबर को होगा

आचार्य द्विवेदी पुस्तक मेला 12नवम्बर से, तैयारियां पूरीं

रायबरेली। जिले के पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। युग प्रवर्तक साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में सात दिवसीय पुस्तक मेला फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज परिसर में 12 नवंबर से शुरू और समापन युवा कवि सम्मेलन के साथ 18 नवंबर को होगा।  साहित्य समाज और संस्कृतियों को समर्पित इस पुस्तक मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट, राजकमल समेत अनेक  प्रकाशनों के स्टाॅल लगेंगे। मेले के दौरान किताबों के संग साहित्य और लोक संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रम भी होंगे। कई राज्यों की लोककलाओं और संस्कृतियों का संगम होगा। 


कॉलेज परिसर ग्राउंड में पुस्तक मेला स्थल की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। पूरा ग्राउंड सज चुका है। भव्य स्टेज भी तैयार है। न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी ने बताया कि पुस्तक प्रेमियों को अपने ही शहर में किताबें उपलब्ध कराने के लिए ही पुस्तक मेले का आयोजन शुरू किया गया है। 3 वर्ष पहले शुरू हुआ पुस्तक मेला धीरे-धीरे विस्तार लेता जा रहा है। 

आचार्य द्विवेदी समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि पुस्तक मेले के दौरान हिमाचल मध्य प्रदेश और असम की लोक संस्कृतियों लोक कला और लोकगीतों पर केंद्रित कार्यक्रम भी होंगे इसके अलावा बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं बुजुर्गों महिलाओं की खेलकूद एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है।

बाॅक्स 
इन प्रकाशनों के लगेंगे स्टॉल 
पुस्तक मेला संयोजक करुणा शंकर मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष 15 प्रकाशक आए थे लेकिन इस बार पुस्तक मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली, राजकमल, उत्कर्ष, अनबॉउंड स्क्रिप्ट, निखिल प्रकाशन, दिनकर पुस्तकालय, साहित्य अकादमी, Final Ink पब्लिशर, बर्मा बुक कंपनी, सर्व सेवा संघ  प्रकाशन, संजना बुक्स नई दिल्ली, सर्वभाषा प्रकाशन नई दिल्ली, ऑथर्स प्वाइंट आगरा, वैदिक  अकादमी, लक्ष्मी प्रकाशन, हिंदी साहित्य संस्थान, द बुक जंक्शन, प्रिया एंटरप्राइजेज गाजियाबाद समेत 22 प्रकाशनों के स्टाॅल लगेंगे। हर स्टाॅल पर साहित्य के साथ-साथ अन्य विषयों की पुस्तक भी उपलब्ध रहेंगी। 

बाॅक्स 
बुजुर्गों महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता से होगा आगाज़

गुरुवार को सुबह 9:00 बजे बुजुर्गों में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ पुस्तक मेले का आगाज होगा। शाम को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा खेलकूद प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि ओलंपियन पद्मश्री सुधा सिंह एवं गोंडा की नन्ही धाविका अंशिका मिश्रा और गूगल गर्ल अनामिका मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...