सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार में महिलाओ के साथ नहीं रुक रही दुष्कर्म की घटनाये


जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बंद स्कूल परिसर के अंदर खेल रही बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म प्रयास।

योगी सरकार में महिलाओ के साथ नहीं रुक रही दुष्कर्म  की घटनाये 

यूपी की योगी सरकार लाख महिला सुरक्षा की बात करेए लेकिन रायबरेली जिले में महिला और बच्चियों के साथ झेड़खानी,  मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और उनकी निर्मम हत्या, महिलाओं की हत्यायें रुकने का नाम नही ले रही है। जब से वर्तमान एसपी आयी है तबसे अपराधिक घटनायें ज्यादा बढ़ गयी है। एसपी अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में असफल दिखती नजर आ रही है। यहां तक की एसपी कार्यालय में फरियादियों की भीड़ भी ज्यादा लगने लगी है। लगता थानों में आम जनता की सुनवायी नही होने का एक यह भी कारण हो सकता है।  

जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बंद पड़े स्कूल के परिसर के अंदर खेल रही एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दस रुपए का नोट दिखाकर उसे पहले पास बुलाया और कमरे के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 

बच्ची जब तेजी से  रोने लगी तो इसपर युवक उसे डराने धमकाने लगा और  जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।  पीड़ित बच्ची के माता पिता  ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
थाना क्षेत्र के एक गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में गांव की एक महिला रसोईया का काम करती थी। महिला के स्कूल में काम करने से उसके बच्चे भी स्कूल आते जाते है। गुरुवार को स्कूल बंद होने के बाद महिला की 11 वर्षीय बच्ची खेलते.खेलते स्कूल परिसर के अंदर पहुंच गई। 

इसी बीच परिसर से सटे बने पंचायत भवन में एक युवक राजगीर का काम कर रहा था। उसने बच्ची को अकेला देखा तो उसकी नियत खराब हो गई। आसपास किसी भी व्यक्ति के न होने और सुनसान माहौल देखकर उसने दस रुपए का नोट दिखाकर बच्ची को पास बुलाया और एक कमरे के अंदर लेकर चला गया। युवक बच्ची के साथ छेड़छाड करने लगा और उसके कपड़े उतार दिए। युवक की दरिंदगी वाली हरकतों से बच्ची रोने लगी। बच्ची के रोते ही आसपास के लोग स्कूल की ओर पहुंचने लगे।

 बताते है कि बच्ची के पिता नेत्रहीन है। मां ने थाने पहुंचकर इस मामले में युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास करने वाले युवक सुरेश पुत्र भगौती प्रसाद निवासी उमरपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 पुलिस का क्या कहना है।

सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।