सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्मृति ईरानी- राहुल गांधी कमलनाथ के बयान का समर्थन करते है !


स्मृति ईरानी- राहुल गांधी कमलनाथ के बयान का समर्थन करते है !

रायबरेली। यह कांग्रेस का गढ़ नहीं है। अमेठी लोकसभा की सभी विधानसभाओं में राहुल गांधी चुनाव हार चुके हैं। इसलिए अमेठी को विकास का गढ़ कहा जाना चाहिये। यदि यह कांग्रेस का गढ़ होता  तो राहुल गांधी पिछले 5 सालों के चुनाव में नहीं हारते। रायबरेली के दौरे पर आई स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भूले बिसरे सांसद हैं। जो अपने संसदीय क्षेत्र में कभी-कभी दिखाई पड़ते हैं। रायबरेली भ्रमण के दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री कमलनाथ द्वारा दिये गये बयान पर राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा। जिसमें उन्होने कहा था कि अब यूपी के लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी। केवल मध्य प्रदेश के लोगों को नोकरी दी जायेगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमलनाथ के बयान  को लेकर किसी प्रकार का कोई खंडन भी जारी नहीं किया है ऐसे में राहुल गांधी यूपी आकर यहां के लोगों से आंख में आंख मिला कर कैसे बात करेंगे इसका जवाब राहुल गांधी कैसे देगें।

डिडौली गांव की महिलाओं से की मुलाकात
रायबरेली के डिडौली गांव के लोगों से मुलाकात की और यहां की महिला प्रधान पूनम सिंह एवं प्रधान पति राजकुमार सिंह ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने गांव की महिलाओं से समस्यायें पूछी लेकिन सभी ने गांव में और विकास होने की बात कही । 

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के स्वागत के लिये आये ये लोग
केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिये एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, विजय प्रताप सिंह जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, अनुभव ककड़ उत्तर प्रदेश कापरेटिव बैेंक डायरेक्टर, डिडौली ग्राम प्रधानपति राजकुमार सिंह, दिनेश त्रिपाठी, मोहित अग्रवाल, अभिलाष कौशल, रमेश सोनी आदि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।