सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली लोकसभा सीटः कौन कब जीता


रायबरेली संसदीय क्षेत्र की पूरी प्रोफाइल


रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट पर हमेशा ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस वीआईपी जिले की सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। जिसमें से कांग्रेस आई दो बार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है। 1 बार जनता पार्टी के राज नारायण ने जीत दर्ज की है। लेकिन न तो समाजवादी पार्टी और न बहुजन समाज पार्टी को इस सीट पर विजय नही मिली। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सांसद कांग्रेस की सोनिया गांधी इस सीट पर बनी हुई है।


रायबरेली लोकसभा सीटः कौन कब जीता


1957ः बैजनाथ कुरील, कांग्रेस

1957ः फिरोज गांधी, कांग्रेस

1960ः आर पी सिंह, कांग्रेस

1962ः बैजनाथ कुरील, कांग्रेस

1967ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस

1971ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस

1977ः राज नारायन, जनता पार्टी

1980ः ए के नहेरु, कांग्रेस आई

1980ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस आई

1984ः अरुण कुमार नहेरु, कांग्रेस

1989ः शीला कौल, कांग्रेस

1991ः शीला कौल, कांग्रेस

1996ः अशोक कुमार सिंह, भाजपा

1998ः अशोक कुमार सिंह, भाजपा

1999ः कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस

2004ः सोनिया गांधी, कांग्रेस

2006ः सोनिया गांधी, कांग्रेस

2009ः सोनिया गांधी, कांग्रेस

2014ः सोनिया गांधी, कांग्रेस


2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी ने चुनाव जीता । उन्हें कुल 526434 वोट मिले थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी अजय अग्रवाल  को 173721 वोट मिले थे। तीसरे पर प्रवेश सिंह बहुजन समाज पार्टी के प्रत्यासी को 63633 वोट मिले थे। चैथे नम्बर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्यासी अर्चना श्रीवास्तव 10383 वोट मिले थे।


................................................................................

रायबरेली लोकसभा सीट।


1- 2004 में रायबरेली से सामान्य सीट से सोनिया गांधी कांग्रेस से चुनाव लड़ी थी। 378107 वोट मिला था।


 इनके विरोध में समाजवादी पार्टी के अशोक कुमार सिंह चुनाव लड़े थे। इनको कुल वोट 128342 मिले थे।


2-2006 में रायबरेली सीट से बाई पोल चुनाव हुआ था और सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ी थी। इनको कुल वोट 474891 मिला था।

इनके विरोध में समाजवादी पार्टी के राजकुमार चुनाव लड़े थे। इनको कुल वोट 57003 मिला था।


3- 2009 में सामान्य सीट से सोनिया गांधी कांग्रेस से चुनाव लड़ी थी इनको कुल वोट 48 1490 वोट मिला था इन के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के आर एस कुशवहा चुनाव लड़े थे इनको कुल वोट 109325 मिला था।



4- 2014 में सामान्य सीट से सोनिया गांधी चुनाव कांग्रेस से लड़ी थी और इनको कुल वोट 526434 मिला था । इनके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के अजय अग्रवाल चुनाव लड़े थे इनको कुल वोट 173721 मिला था।


रायबरेली से सोनिया गांधी वर्तमान में सांसद है और आगे भी अभी यहां की जनता सोनिया गांधी को ही अपना सांसद देखना चाहती है दूसरा नाम प्रियंका गांधी का है अगर सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नही रहता है तो प्रियंका गांधी रायबरेली में लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। फिलहाल अभी यह सब आने वाले समय में पता चलेगा।


----------------------------


 रायबरेली जिले की 6 विधानसभा


रायबरेली विधानसभा पर भाजपा 3 सीट और कांग्रेस 2 सीट एवं समाजवादी पार्टी का 1 पर कब्जा



रायबरेली जिले में रायबरेली सदर, हरचन्दपुर, उचांहार, सलोन, सरेनी, बछरावां 6 विधानसभा सीटें है। 2017 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर, हरचन्दपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। बछरावां, सरेनी, सलोन में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। उचांहार विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी।


1- रायबरेली सदर विधानसभा विधायक कांग्रेस पार्टी की अदिति सिंह है जो युवा है और इनके पिता अखिलेश सिंह 5 बार सदर विधायक रहे।


2- हरचन्दपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के राकेश प्रताप सिंह विधायक है। इनके बड़े भाई एमएलसी है एक भाई जिला पचांयत अध्यक्ष है


3- बछरावां विधानसभा से भाजपा विधायक रामनरेश रावत है जो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी भी लगातार रहे।


4- सलोन विधानसभा के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी है जो दूसरी विधायक बने इसके पहले राज्यमंत्री भी रहे।


5- सरेनी विधानसभा से भाजपा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह है। जो पहली बार विधायक बने। लखनउ में छात्र नेता रहे ।


6- उचांहार विधानसभा से समाजवादी पार्टी के डाक्टर मनोज पाण्ड़ेय है यह दूसरी बार विधायक है यह उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रहे ।


----------------------------


 जिले में जनता के मुददे


जिले के चुनावी मुददे। कुछ हुये है तो कुछ मुददे अधूरे है, अधूरे रहेगे।


रायबरेली में चुनाव के नजदीक आते ही चुनावीं मुददे सुनने का मौका मिलने लगता हैं, क्योकि राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने अपने पार्टी के मुददों को लेकर जनता के सामने

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।