सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘एक जो फूल दिया था कभी अकेले में, मेरे वीराने में वो आज भी महकता है’

‘एक जो फूल दिया था कभी अकेले में, मेरे वीराने में वो आज भी महकता है’

बिन्दागंज महोत्सव में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन, देर रात तक बही काव्य सरिता
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित बिन्दागंज बाजार में बिन्दागंज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सलोन के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र ‘दीपक’ और भाजपा के गौरा मंडल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल मौजूद रहे।

    मुख्य अतिथि विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि आज दौर में साहित्य पथ प्रदर्शन का बड़ा काम कर रहा है। सरस्वती पुत्र देश को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कविता सच्चाई बयां करती है। बिन्दागंज जैसे क्षेत्र नौटंकी के लिए काफी मषहूर हैं लेकिन पहली बार इस तरह का साहित्यिक आयोजन यहां हुआ जो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव और भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र ‘दीपक’ ने कहा कि राजनीति जब-जब लड़खाती है तब-तब कविता उसे थाम लेती है। कवि देश की विसंगतियों पर अपनी रचनाओं से प्रहार कर उसके समाधान का उपाय बताते हैं। मंडल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन होने चाहिए। उन्होंने आयोजक मंडल को भरोसा दिलाया कि हर साल कवि सम्मेलन हो वह हर मदद को तैयार हैं। कवि सम्मेलन की शुरूआत कवियत्री नेहा सोनी की वाणी वंदना से हुई। इसके बाद अभिषेक ‘अंकुर’ ने अपनी रचना में ‘रास्ता यदि किसी को बता न सको, बेवजह ऊंगलियां न उठाया करो’ पढ़ा। प्रतापगढ़ के ओज कवि अंजनी ‘अमोघ’ ने अपनी रचना-‘धरा से उठो तुम गगन चूम लो, तिरंगे से लिपटा बदन चूम लो’ पढ़कर देशभक्ति का संचार कर दिया। हास्य कवि जमुना प्रसाद पाण्डेय ‘अबोध’ ने हास्य कविता में ‘जवानी कै प्यार किलकिलात बहुत है, बुढापे कै प्यार गुलगलात बहुत है। जवानी के प्यार का केहू नहीं जानत, बुढ़ापे कै प्यार चिल्लात बहुत है।।’ पढ़कर खूब हंसाया। उत्तर भारत के प्रसिद्ध गीतकार निर्मल प्रकाश श्रीवास्तव ने ‘राजनीति का रंग आज कल काला होता है, राजनीति मे भाई भतीजा साला होता है’ पढ़कर मौजूदा राजनैतिक परिद्रश्य को रेखांकित किया। ‘एक जो फूल दिया था कभी अकेले में, मेरे वीराने में वो आज भी महकता है’ गीत से उन्होंने मंच लूट लिया। सरेनी के युवा ओज कवि शिवतोष ‘संघर्षी’ ने ‘दुश्मन चित हो जाये पल में होती पल भर देर नहीं, शेर बहुत देखे है हमने पर मोदी जैसा शेर नहीं’ कविता पढ़कर खूब तालियां बटोरी। कवियत्री ‘नाजुक’ कोमल ने अपनी गज़ल में ‘दर्द दिल में है छिपा जश्न मनाया जाए, रोने वालों को चलो आज हंसाया जाए’ पढ़कर वाहवाही लूटी। कानपुर के हास्य कवि प्रभाकर मिश्र ने ‘उल्टे हो रहे सारे काम, त्राहिमाम, त्राहिमाम’ से लोगों को गुदगुदाया। कवियत्री नेहा सोनी ने अपनी गंभीर रचना-‘कुछ सागर की लहरें उछले, कुछ शैल शिखर पिघले, तब शायद हम-तुम जीवन में जाकर कहीं मिले’ पढ़कर श्रोताओं के दिल का दर्द जुबान पर ला दिया। हास्य के बहुप्रसिद्ध कवि मधुप श्रीवास्तव ‘नरकंकाल’ ने अपनी रचना ‘मोहब्बत मे इस कदर हम मटियामेट हो गये, माशूका की शादी हो गयी, हम दो दिन लेट हो गये। वो आज भी लगती है ताजमहल यारो, एक हम है कि फैल कर चाइना गेट हो गये’ से लोगों को हंसा-हंसाकर पेट र्द करा दिया। कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे अनुज अवस्थी ने ‘नेह जब-जब नमी से डरता हो, प्यार अपनी कमी से डरता हो। जिन्दगी मुस्कुराएगी कैसे, जब आदमी-आदमी से डरता हो’ पढ़कर रिश्तों को टटोलने की कोशिश की। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे बृजेश श्रीवास्तव ‘तनहा प्रतापगढ़ी’ ने ‘फैशन मा फस्ट मगर भोजन मा फेल, सब्जी मा छेउक दियै मिट्टी कै तेल’ पढ़कर अंत में खूब हंसाया। इनके अलावां संदीप ‘शरारती’, मजीद ‘रहबर’, अनिल मिश्रा, आकाश ‘अधूरा’ आदि ने भी अपना काव्य पाठ किया। अंत में कवि सम्मेलन के संयोजक दीपेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी का आभर प्रकट किया। इस मौके पर विवेक जायसवाल, राजेश मोदनवाल, डा. मिश्रा, सुरेन्द्र दुबे, अशोक सिंह, आशीष, सत्येन्द, गुलाब, तोमू, रामसजीवन, नीरज, सचिन, अनुराग, इन्द्रजीत यादव आदि मौजूद रहे। गोलू गुप्ता, इबादुल, गुफरान, शंकर गुप्ता, अबूबकर आदि भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।