सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी की एक जुटता से क्या दिखेगी इंदिरा गाँधी के समय की कांग्रेस पार्टी

प्रियंका गाँधी रायबरेली अमेठी की ही नेता नहीं वह पूरे देश की नेता है,वह जल्द दिखेंगी पूरे देश की राजनीति में 

रायबरेली। देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपनी पार्टी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मेहनत से कांग्रेस पार्टी को जो जीत मिली उसकी खुशी पूरे देश में दिखाई पड़ी। इसके पीछे भी एक चेहरा और जुड़ा हुआ है वह चेहरा उनकी बहन प्रियंका गांधी है। राहुल गांधी के राजनीति में कदम रखने से लेकर अभी तक उनके साथ खड़ी रहती है फिर चाहे सामने से या पीछे से उनकी मदद करती आयी हो लेकिन भाई-बहन के आपसी विचार लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करते नजर आयें है। 

प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी की एक जुटता से क्या दिखेगी इंदिरा गाँधी के समय की कांग्रेस पार्टी 

रायबरेली में कांग्रेस परिवार ने एक बरगद के पेड़ की तरह अपनी जड़े मजबूत कर ली है साथ ही बरगद के पेड़ की छाया में इस जिले के लोग आज भी अपने को सूकुन महसूस करते नजर आते है। जिले की जनता में इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी के प्रति जो लगाव देखने को आज भी मिलता है कि उनके आने पर जिले के हरवर्ग का व्यक्ति उनके साथ हो लेता है साथ ही उनको अपनी समस्या भी बताने की कोशिश करता है। लेकिन जिले में ही नही पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से लेकर आमजनता में प्रियंका गांधी को लेकर एक चर्चा हरसमय यह रहती है कि देश की राजनीति में कब कदम रखेगीं और देश में उनके आने से कांग्रेस पार्टी क्या इंदिरा गांधी के समय वाली कांग्रेस पार्टी बन पायेगी। इस तरह के न जाने कितने सवाल देश की आम जनता में बने हुये है। 

प्रियंका गांधी का जब उनका अपना निर्णय होगा तब वह राजनीति में कदम रखेगीं

कांग्रेस पार्टी के यूपी के कांग्रेस कमेटी के जनरल सिकेट्ररी कल्याण सिंह गांधी ने बताया की प्रियंका गांधी के लगातार कांग्रेस पार्टी को कभी सामने से तो कभी पीछे से एक अहम रोल निभाती नजर आती रही है फिर चाहे देश में लोकसभा का चुनाव हो या प्रदेश के विधानसभा के चुनाव हो वह अपने भाई और मां के साथ कंधे से कंधा मिलाती नजर आती रहती है। रायबरेली और अमेठी में वह लगातार प्रचार भी प्रत्येक चुनाव में करती रहीं है साथ ही इन जिलों में उनकी विशेष नजर भी रहती है। कल्याण गांधी का यह भी कहना है कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के सभी लोग सहयोग करते है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का कोई भी निर्णय अकेले तो होता नही है सभी का सहयोग होता है तभी कोई निर्णय होता है। प्रियंका गांधी को जब राजनीति में आना होगा तब उनका अपना निर्णय होगा तो वह राजनीति में आयेगीं । देश की जनता प्रियंका गांधी को राजनीति में आने का इंतजार तो कर ही रही हैं, इसके लिये लोगों को कुछ समय और इंतजार करना होगा साथ ही उन्होने कहा कि आने वाले 6 महीनों में देश की जनता को कुछ और नया मिल सकता है। यह संकेत किस ओर है यह तो आने वाले कुछ महीनों में पता लगेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...