सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री की कार्यक्रम की भीड़ लाने को लेकर दिया एमएलसी ने बड़ा बयान

कहा कि अगर कांग्रेस इतनी भीड़ लाकर दिखा देगें तो मै अपने राजनीति पद से इस्तीफा दे दूगां। 

प्रधानमंत्री की कार्यक्रम की भीड़ लाने को लेकर दिया एमएलसी ने बड़ा बयान 

रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में एमएलसी ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री व अन्य लोगों के आने पर जिले के भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर बड़े पदाधिकारियों एवं जिले के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों और आम जनता को धन्यवाद दिया है साथ ही चैथे स्तम्भ को भी धन्यवाद दिया । उधर एमएलसी ने कांग्रेस पार्टी पर पर हमला करते हुये कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री की जनसभा की भीड़ होने की बात पर बोले कि अगर सुबह के वक्त इतनी भीड़ अगर राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के कार्यक्रम में  लाकर दिखा दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।

 एमएलसी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का किया धन्यवाद

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जनसभा को सफल बनाने पर समस्त जनपदवासियों और प्रशासनिक कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। एवं लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ व समाज में सजग प्रहरी की भांति डटे रहने वाले मीडिया को भी धन्यवाद दिया। और उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने रायबरेली की भूमि को नमन किया साथ ही यह भी कहा कि यह भूमि साहित्य, तपस्या करने वाले साधूओं और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानायक राणा बेनी माधव सिंह व उनके सहयोगी वीरा पासी के बलिदान को नमन कर यहां के लोगों का वास्तविक सम्मान बढ़ाया है। बिना राजनैतिक भेदभाव के प्रधानमंत्री ने विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अपने बजट को ज्यादा से ज्यादा इस जिलों को देने की बात कही है। रायबरेली में इंडस्ट्रियल पार्क बनने पर जिले के छोटे उद्यमियों का उत्साह और मान बढ़ेगा। रेलमंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रायबरेली के विकास और सम्मान के लिए सदैव सहयोग करते रहेगें। 

उन्होंने कहा कि रायबरेली को कामयाब करने में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, रैली प्रभारी विजय बहादुर पाठक, मंत्री महेंद्र सिंह व जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों, विधायकों का विशेष योगदान रहा। जनसभा में भीड़ कम आने की बयानबाजी पर उन्होंने सीधा कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधा। बोले, सुबह 10.30 बजे अगर इतनी भीड़ कांग्रेस लाकर दिखा दें तो मैं राजनीति करना छोड़ दूंगा साथ ही अपने राजनीति पद से स्तीफा दे दूगां।  विपक्षियों की हताशा व आलोचना यह बता रहा है कि जिले में कुछ ऐसा बदलाव हो रहा है जो वे नहीं चाहते।

एमएलसी ने दोहा के माध्यम से आलोचको को समझाया



इसके अलावा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे निन्दक नियरे राखिये, आंगन कुटी छवाए’ दोहे के माध्यम से कुछ आलोचकों पर भी तंज कसा जो प्रधानमंत्री की सफल रैली पर बयानबाजी करते नजर आ रहे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।