सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली की सीट पर कब्जा जमाने की बनाई नई रणनीति बीजेपी ने





रायबरेली की सीट पर कब्जा जमाने की बनाई नई रणनीति बीजेपी ने

रायबरेली में आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की होगी जनसभा  


भारतीय जनता  युवा मोर्चा की कार्यकारणी का हुआ गठन 



रायबरेली, भाजपा सरकार ने कांग्रेस के गढ़ को भेदने का काम चालू कर दिया है। आज अगर देश और प्रदेशों में राजनीती में देखा जाये तो युवा मतदाता से लेकर युवा राजनेता तक राजनीती में पूरी तरह से आने की शुरुआत हो चुकी है। फिर चाहे कोई भी देश की पार्टी हो। इसी तरह रायबरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने एक नया गठन भाजपा युवा मोर्चा का किया है। जिससे इन युवाओं के सहारे वह गांव गांव तक लोगों के द्धार पर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं को गिनायेगें और 2019 के चुनाव में रायबरेली की सीट को छीनने की बात कह रहे है। यह सपना कैेसे पूरा करेगें भाजपा के लोग, यह आने वाले लोकसभा के चुनाव में पता चलेगा। 
 
रायबरेली में आज जिलाअध्यक्ष रामदेव पाल के अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध प्रांत क्षेत्र के कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में  आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि युवाओं के लोगों का संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले लोकसभा 2019 के चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।  सुधीर सिंह ने कहा कि रायबरेली में इस बार भाजपा का प्रत्याशी ही जीतेगा इसके लिए सभी भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे है। और नई कार्यकारणी में पूरे जिले के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। 

जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा इस बार रायबरेली में कमल खिलाना है । कांग्रेस की सीट पर इस बार भाजपा का कमल खिलेगा और यहां पर हमारा प्रत्यासी जीत कर जिले के सभी लोगों की सेवा करेगा। कांग्रेस ने रायबरेली में अभी तक कोई ज्यादा विकास नही किया हैं । भारतीय जनता पार्टी के जिले में तीन विधायक भी है।  योगी सरकार जिले में लगातार विकास का बजट देती आ रही है और विकास भी हो रहा है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का काफी ग्राफ कम हो गया है। 

रायबरेली में आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा हो सकती है।

 रायबरेली में आने वाले लोकसभा के चुनाव के दौरान या इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी का जिले में जनसभा हो सकती है।  जिले की जनता को सम्बोधित करेगें एवं इससे पहले देश के अन्य मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी दौरा हो सकता है। फिलहाल अभी कोई मुख्यमंत्री की तारीख तय नही हो सकी है। लेकिन यहां की जनता अपने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा लगाने की मंाग कर रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...