सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऐम्स को लेकर राजनीतिक मजबूरियों में फसे विकास ने जीत दर्ज की

रायबरेली, जिले की जनता को श्रीमती सोनिया गाध्ंाी ने एक सपना दिखाया था,  और वह आज पूरी तरह सच होता नजर आया है। इस बात को लेकर यहां की जनता मोदी सरकार और सोनिया गांधी को धन्यवाद देती नजर आयी।  जिले की जनता ने एक सपना देखा था कि आने वाले समय में दिल्ली के एम्स जैसा रायबरेली में भी ऐम्स होगा जहां रायबरेली जिला स्वास्थ्य सेवा को लेकर एक जंग लड़ रहा था। उस जंग का आज अन्त होता दिखाई दिया।   

रेलकोच कारखाने के बाद जनता ने एम्स की भी जंग जीत ली है। नौ सालों में किसी ने जमीन देने में रोढ़े अटकाए तो किसी ने जमीन देकर नींव मजबूत की।तो लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। आज  सुबह आठ बजते ही एम्स ओपीडी के दरवाजे जनता के लिए खुल गये। जिसके बाद जिले के ही नहीं आसपास के कई जनपदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने  को लेकर यहां पर भारी तादाद में मरीज और उनके साथ आये परिजनों ने टोकन लेकर अपना चेकअप कराते नजर आये। लोगों के चेहरों पर  काफी खुशी नजर आयी । 

बजट को लेकर उठते नजर आये कई सवाल

वर्ष 2007 में एम्स को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई, दो साल बाद 2009 में सांसद सोनिया गांधी के प्रयास से कैबिनेट में एम्स की स्थापना के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। इसके बाद जमीन को लेकर काफी जद्दोजहद शुरू हुई। मुंशीगंज स्थिति यहां पर शुगर मील की जमीन के अधिगृहण को लेकर कागजी कार्रवाई शुरू हुई लेकिन प्रदेश में चल रही  बसपा सरकार ने अचानक चुप्पी साध ली। इसको लेकर एम्स की जमीन अधिग्रहण नही हो सकी। प्रस्ताव पास होने के बाद सरकार की ओर से जमीन न दिए जाने के कारण इसका निर्माण रुक गया। फिर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आयी, तो सपा सरकार ने एम्स की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी।

सपा सरकार के साथ  गांधी परिवार के रिश्तों ने सरकार को विकास के साथ  चलने के मजबूर होना पड़ा। और उसका नतीजा आज जिले में देखने को मिला तो कही न कही सपा सरकार का भी सबसे बड़ा योगदान रहा है इस एम्स को खड़ा करने में। 

एम्स में मरीजों और परिजनों की दिखी लम्बी लम्बी कतारे।


सुबह से ही एम्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले का प्रशासन और एम्स प्रशासन जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें पहले दिन से अच्छी मिल सके इसके लिये सारी सुविधायें कर रखी थी। जगह जगह सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड व्याय , और डाक्टर मरीज और परिजनों को चिकित्सा व अन्य सुविधायें देते नजर आये। 

पहला दिन होने के कारण कुछ कमियां भी दिखी।

आज एम्स का पहला दिन होने के कारण डाक्टरों की कमी भी दिखी अभी पूरे डाक्टर नही पहुंचे है। एक दो दिन में पूरी तरह से स्वास्थ्य सुविधायें आम जनता को मिलने लगेगी। 
टोकन और लाइन में लगने को लेकर जनता ने जतायी नाराजगी।

जनता ने मीडिया से बात करते हुये बताया कि सुबह से लाइन में टोकन देकर लगने को बोला था लेकिन अचानक टोकन का सिस्टम खत्म करके कोई भी जहां मन आया लग गया। इसको लेकर लोगों में काफी रोष दिखा। साथ ही 8 बजे से 11 बजे तक गेट खोला गया इसके बाद बन्द कर दिया गया था। मरीज जो बाहर से आये थे 11 बजे के बाद उनको एम्स में प्रवेश नही मिला उस पर भी काफी लोगों का गुस्सा का सामना यहां के प्रशासन को करना पड़ा। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।