सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दरोगा की पिटाई से सहमे बुजुर्ग पीडित, न्याय मांगने पहुँचे एसपी की चौखट पर


थानो मे तैनात बेलगाम दरोगाओं का कहर ,
खेतो मे सोने पर मजबूर पीडित दम्पति 

दरोगा की पिटाई से सहमे पीडित एसपी की चौखट पर 

रायबरेली- उत्तर प्रदेश के कड़क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश व पुलिस मुख्यालय द्वारा आम जनता के साथ दोस्ताना व्यवहार से पेश आने के आदेशों को लेकर थानो मे तैनात बेलगाम दरोगा मानने को कतई तैयार ही नहीं है। जिले अलग अलग थानो मे तैनात दरोगाओं के अजीब कारनामे प्रकाश मे आये है जिन्हें लेकिन पीडित एसपी की चौखट का रुख अपनाया है,हालाकि बेलगाम पुलिस कर्मियों की शिकायत पुलिस मुख्यालय सेंटर पर आए दिन आती है लेकिन कड़ी कार्यवाही ना करने का नतीजा यह है कि थानो में तैनात पुलिसकर्मी सुधारने के बजाय उल्टा पीडितों  के साथ उत्पीड़न जैसा व्यवहार करते हैं, पहला मामला थाना बछरावां क्षेत्र का है जहां चेकिंग के दौरान एक दरोगा गर्भवती महिला की पिटाई कर देता है मामला मीडिया के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक मेडम उसे लाइन हाजिर कर देती है, दूसरा मामला थाना लालगंज क्षेत्र के सातनपुर का है जहां की निवासिनी निर्मला पत्नी बुधुन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया है कि उसकी जमीनी मामले में लालगंज थाने में तैनात दरोगा के डी के कनौजिया बगैर किसी महिला कांस्टेबल के रात लगभग 10: बजे उसके घर में घुसकर मारपीट तांडव करता है महिला का आरोप है कि उसके नाबालिग बच्चों को भी दरोगा नहीं बख्शता है,वही दूसरा मामला सलोन थाना क्षेत्र के कटरा मेरे ख्वाजा पुर का है जहां की वृद्ध महिला लक्ष्मी देवी अपने बूढ़े पति के साथ एसपी की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाती है महिला का आरोप है कि उसका भी एक जमीनी मामला चल रहा है जिस मामले में राजकुमार नामक दरोगा एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए उसके पति की पिटाई कर देता है जिससे उसका चश्मा टूट जाता है यही नहीं वृद्ध महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जातिसूचक गाली देकर कहा कि जब तक तुम एसपी से शिकायत करोगी तब तक तुम्हें किसी धारा में जेल भेज देंगे,
अब सवाल है कि जिस तरह से बेलगाम पुलिस कर्मियों की शिकायत लगातार कप्तान सुजाता सिंह की चौखट पर पहुच रही है जिसमे अधिकतर पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए गए पीड़ितों का तांता लगा रहता है हालात ऐसे हैं जैसे बेलगाम दरोगाओं की जवाबदेही तय ही ना हो। कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है पीड़ितों को उल्टा डांट फटकार कर दबिश देकर मामले को निपटाने का खेल स्थानीय थानो पर हो रहा


तो क्या कानून व्यवस्था धवस्थ  चुकी है


रायबरेली, लगातार पुलिस द्वारा मनमानी से अंदाजा लगाया जा सकता है किस तरह रायबरेली की पुलिसिंग चरमरा चुकी है किसी भी अधिकारी की जवाबदेही तय नहीं है जिसका जैसे मन हो रहा है वैसे कर रहा है। पुलिस द्वारा लगातार एक पक्षीय कार्यवाही किसके इशारे पर की जाती है इसकी भी पड़ताल होना अपने आप में जरूरी हो चला है। समझा जाए तो जरूरी यह भी हो जाता है आखिरकार पीड़ित किसी भी तरीके से पुलिस मुख्यालय पहुंचते हैं जहां पर वह मीडिया के समक्ष रूबरू होते हैं अपनी परेशानी जाहिर करते हैं और ऐसा है नहीं की रायबरेली पुलिस इस से अनजान हो तो सवाल उठते हैं।

1.क्या कप्तान के आदेश को ताक पर रखकर थानों में तैनात सिपाही और दरोगा मनमानी कर रहे हैं अगर कर रहे हैं तो वह किसके इशारे पर कर रहे हैं?


2. क्या थानों पर तैनात करने से पूर्व दरोगाओं की स्क्रीनिंग की जाती है जिससे सिर्फ उन्हीं दरोगाओं को थाने की जिम्मेदारी दी जाए जो इमानदार और जुझारू है और अपराध पर नियंत्रण प्रभावी ढंग से कर सके।


3. जिस तरह से बछरावां थाने में गर्भवती स्त्री से दरोगा द्वारा मारपीट कर दी गई क्या उससे मानव अधिकारों का जरा भी एहसास नहीं था?


4. सलोन थाने में तैनात दरोगा राजकुमार ने जिस तरह से वृद्ध दंपत्ति पर दबिश का इस्तेमाल किया और मुख्यालय आने से रोकने के लिए मारपीट की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।