सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीवीआईपी जिले में असहाय वृद्धों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है रायबरेली में स्थित वृद्ध आश्रम


वीवीआईपी जिले में असहाय वृद्धों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है रायबरेली में स्थित वृद्ध आश्रम

असहाय वृद्धों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है रायबरेली में स्थित वृद्ध आश्रम

वृद्ध आश्रम में मौजूद 15 कर्मचारियों के जरिए प्रस्तुत की जाती है मानवता की मिसाल

वृद्ध आश्रम में 50 असहाय वृद्ध पुरुष व बुजुर्ग महिलाओं की होती है निरंतर सेवा


रायबरेली। आज समाज में ऐसा प्रतीत होता है कि रिस्तों की जगह पैसों और आधुनिक तकनीकी चीजों ने जगह ले ली है। जिसके कारण पुत्र और माता पिता के रिस्तों में एक खटास जैसा माहौल बनता जा रहा है। जिंदगी भर अपने बच्चों के लिए संघर्ष करने वाले माता-पिता जब बुजुर्ग हो जाते हैं तो आजकल के बच्चे अपने मां-बाप को लावारिस छोड़ देते। कुछ तो अपने बच्चों से त्रस्त होते हैं और कुछ बुजुर्ग गरीबी और भुखमरी से त्रस्त आकर अपना घर छोड़ देते हैं और रास्ता तलाशते हैं वृद्ध आश्रम की ओर। कोई परिस्थितियों से मारा तो कोई अपने ही बच्चों से त्रस्त बुजुर्ग रायबरेली के वृद्ध आश्रम में आपको देखने को मिल जाएगा। 

जनपद रायबरेली के मिल एरिया थाना रायबरेली- सुल्तानपुर हाईवे आईटीआई के प्रथम गेट पर स्थित वृद्ध आश्रम आजकल लगभग 50 वृद्धजनों का आश्रय स्थल है। यहां पर 15 कर्मचारियों की तैनाती है जो बुजुर्गों का अपने माता पिता की तरह ख्याल रखते हैं उन्हें वह सारी सुख सुविधाएं देते हैं जो घर में भी देखने को ना मिले। पत्रिका के रिपोर्टर ने जब परिस्थितियों को टटोलने वृद्ध आश्रम पहुंचे तो वहां पर सुख सुविधाएं देखकर लगा मनो बुजुर्गों की सेवा के लिए स्वर्ग खुला है। किसी उच्च स्तर के होटल की तरह खाने के लिए डाइनिंग स्थल की व्यवस्था सोने के लिए स्लीपिंग एरिया की भव्य व्यवस्था नहाने-धोने के लिए बेहद साफ बाथरूम व टॉयलेट। किचन में बेहद खास व्यवस्था जिसमें उच्च गुणवत्ता का खाना पकता है। खाने पीने को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज वा पीने के लिए जनपद की विधायिका अदिति सिंह द्वारा लगवाया गया नल जिससे ताजा पानी मिलता है। वृद्धजनों का कपड़ा वाशिंग मशीन में धुला जाता है, यही नहीं मनोरंजन को लेकर भी बेहद खास व्यवस्था की गई है वृद्धजनों के लिए टीवी ट्रांजिस्टर लगाए गए हैं जिससे उनका मनोरंजन हो सके तथा घर जैसा वातावरण बनाया जा सके। वृद्ध आश्रम की बारीकियों को टटोलने के लिए व हाड़ कपा देने वाली ठंड में बुजुर्गों के इंतजाम को परखने के लिए पत्रिका की टीम वृद्ध आश्रम के अधीक्षक धनंजय प्रताप सिंह से बात हुई। धनजंय सिंह ने वृद्ध आश्रम की हर एक बारीकियां बताई उसके साथ उन्होंने टीम को पूरे आश्रम का जायजा करवाया। धनंजय प्रताप सिंह ने बताया 60 साल से ऊपर किसी भी जाति संप्रदाय का कोई भी वृद्धजन वृद्ध आश्रम में रह सकता है। जब उनसे पूछा गया वृद्धजन वृद्धाश्रम का रुख कैसे करते हैं? तो उन्होंने बताया कोई वृद्ध परिवार से बेदखल गरीबी से त्रस्त व माता पिता के खर्चा न उठा पाना व माता पिता को छोड़ बाहर चले जाने वाले बच्चों के माता-पिता यहां पर आते हैं। वृद्ध आश्रम में सारी सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं और यह सब समाज कल्याण विभाग के सरोकार के द्वारा ही संभव हो पाता है। बताया कि इमरजेंसी में मेडिकल सुविधा बुलाई जाती है जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी  से काफी सहयोग मिलता है जिला अस्पताल पूरी तरह सहयोग करता है और बुजुर्ग के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए भरसक कोशिश की जाती है। धनजंय सिंह ने बताया पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है माननीय विधायक अदिति सिंह के द्वारा यहां पर सरकारी नल दिया गया है उसके साथ ही जल्द ही सांसद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।