सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम ने सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को भेजा पत्र।

डीएम ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को भेजा पत्र।

 डीएम ने संसद के सदस्य क्षेत्र विकास निधि की अनुसूची को भेजा पत्र ।

रायबरेली सांसद सोनिया गांधी को वित्तीय वर्ष 2018-19 में निधि से एक भी किश्त नहीं मिली है, जबकि सोनिया गांधी ने  4.31 करोड़ के कार्यों को स्वीकृत पहले ही दे दी है। इस मामले में  डीएम नेहा शर्मा ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को पत्र भेजकर निधि से प्रथम व द्वितीय किस्त दिए जाने का अनुरोध किया है। इसमें पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है ।

वर्ष 2011-12 से  अबतक सांसद सोनिया गांधी ने निधि से जिले में 425 कार्यों को पूर्ण कराया है।  इन कार्यो को पूरा कराने 57.39  करोड़  रुपए खर्च किए गए।  वित्तीय वर्ष 2018-19 में सांसद निधि को एक भी किश्त नहीं मिली है। निधि ना मिलने के कारण करीब 4.31 करोड़ लागत के कार्यो को आरंभ नहीं हो पा रहे हैं । मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने 2016-17 का उपयोगिता प्रमाण पत्र, वर्ष 2017- 18 को अंन्तिम उपभोग प्रमाण पत्र व  वर्ष 2018 -19 का उपयोगिता प्रमाण पत्र ,संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को अनुसचिव को उपलब्ध कराकर वित्तीय वर्ष 2018 -19 की निधि से प्रथम व द्वितीय किस्त उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जिससे संसद से स्वीकृत कार्यों को शुरू कराया जा सके।


 अब तो खर्च होने से रहे वित्त मंत्री से मिले ढाई करोड़।

 केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को नोडल जिला चुना है। उन्होंने बीती 25 सितंबर को अपने निधि के ढाई करोड़ रुपए जिले में विकास कार्य कराने के लिए उपलब्ध करा दिए थे । करीब 5 महीने बीतने के बाद भी वित्त मंत्री के ढाई करोड़ खाते तक ही सिमटकर कर रहे गए है । कई बार मांग के बाद भी वित्त मंत्री ने सोनिया संसदीय क्षेत्र में फूटी कौड़ी खर्च नहीं की है । विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वित्त मंत्री अभी कार्यों की स्वीकृति दे देते हैं तो धन राशि को खर्च नहीं किया जा सकता है, लेकिन मार्च के पहले ही सप्ताह में लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।