सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली से पांचवी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेगी सोनिया गांधी

रायबरेली से पांचवी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेगी सोनिया गांधी 


रायबरेली। रायबरेली की सांसद और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 5 वीं बार चुनाव लड़ने की बात साफ होती नजर आ रही है। अभी हाल ही में रायबरेली की प्रभारी प्रियंका गांधी के पूरी तरह से राजनीति में आने पर रायबरेली की जनता ने कांग्रेस से मांग भी की थी कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ाया जाये जिससे रायबरेली में ही नही पूरे देश में पूरी तरह से राजनीति में कदम रख सकें। फिलहाल सूत्रों से से पता चल रहा है कि अब रायबरेली से सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेगी और उनका स्वास्थ्य भी ईश्वर की कृपा अच्छा से है।

रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर जो अटकलें पहले लग रही थी कि उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण हो सकता है कि इस बार का लोकसभा चुनाव न लड़े और उनकी जगह प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी । लेकिन सूत्रों के हवाले से अब बात पलटती नजर आ रही है,रायबरेली की सीट पर पांचवी बार सोनिया गांधी ही चुनाव लडे़गी और प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के संगठन का काम देखेगीं। 

कांग्रेस अध्यक्ष वीके शुक्ला का क्या कहना है 
 
कांग्रेस अध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि अभी फिलहाल वर्तमान यहां की सांसद सोनिया गांधी ही है और आगे भी वह ही चुनाव लड़ेगी। और प्रियंका गांधी फैले भी संगठन का काम देख रही है और आगे भी कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने का काम करती रहेगीं। अगर आने वाले समय में पार्टी उनको जो भी पद देगी वह भी स्वीकार करेगीं।

सोनिया गांधी की राजनीति से सन्यास लेने की बात पर लगा विराम

कांग्रेस पार्टी के अलग अलग लोगों और सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी अभी राजनीति से दूरी नही बना रही है बीच में थोड़ा स्वास्थ्य खराब होने के कारण मीडिया में इस तरह की खबरे सामने आयी थी कि रायबरेली से इस बार सोनिया गांधी चुनाव नही लड़ेगी और यहां की प्रभारी प्रियंका गांधी या राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते है लेकिन ऐसी बातों पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है। 

रायबरेली के शहर महासचिव आशीष द्धिवेदी का क्या कहना है 
 
रायबरेली के शहर महासचिव आशीष द्धिवेदी का कहना है कि सोनिया गांधी यहां की वर्तमान में सांसद है और आगे भी वह यहां के सांसद पद पर चुनाव लड़ेगीं और यहां की जनता को न्याय दिलाती आयी है आगे भी न्याय दिलाने का काम करती रहेगीं । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।