सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान
 

सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह

अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान


रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। 


प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारियों ने काफी तेजी दिखा दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट से आदेश न होता तो शायद हम लोग संघर्ष करके जीत लेते। लेकिन अब कोर्ट में सरकार ने बेहतर पैरवी करके अपने मंसूबे को पाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि सरप्लस प्रधानाध्यापकों की भी इस समय विभाग उनके मनमुताबिक ऐच्छिक तैनाती दे रही है। उन्होंने कहा कि जिन प्रधानाध्यापकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है और न ही कोई तैनाती पाई है। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। संगठन उनके साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगा। 


जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मर्जर की वजह से भविष्य में नुकसान होगा। हमारी नई पीढ़ी को विद्यालय मर्जर से होने वाली परेशानी को जरूर समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में बेहतर पढ़ाई का माहौल बनाकर नामांकन अधिक से अधिक बढ़ाएं और साथ ही अभिभावकों से अनवरत सम्पर्क बनाएं रखें। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को वर्तमान हो रही परेशानी से भी अवगत कराया। इसके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग अपने विद्यालयों को मजबूत करें और बेहतर पढ़ाएं। 


ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेन्द्र ने प्रदेश की तरफ से प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के लिए उठाएं जा रहे कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे शिक्षक साथियों का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कार्यकारिणी के तीन साल पूरे भी हो गए हैं। इसके उन्होंने जल्द ही जिलाध्यक्ष से चुनाव भी कराने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन रणविजय सिंह गंगापारी ने किया। 

इस मौके पर उर्दू संघ के जिलाध्यक्ष मोईनुल हक, जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, एआरपी सतीश चौरसिया, हरिचंद्र पांडेय, मानवेन्द्र, अजय यादव, रामेश्वर नाथ, शशि देवी, प्रतिमा सिंह, अनुराग सिंह, राकेश वर्मा, पंकज, शशि गुप्ता, सुनीता, अल्पना, राजेश, रितेश, रामभरत राजभर, गणेश, विकास, मुकेश, वरुणेद्र, अंकित आदि शिक्षक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।