सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नए वर्ष पर अपने परिवार व तीसरी पीढ़ी के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिया आशीर्वाद



रायबरेली। हरचंदपुर ब्लॉक के नेवाजगंज गांव के रहने वाले उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने साल के प्रथम दिन एक जनवरी को प्रधानमंत्री आवास दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । वह अपने परिवार के साथ उनके आवास पहुंचे थे, इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नाती प्रधानमंत्री के गोद में खेलते नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों बच्चों को गोद में बैठाकर चॉकलेट भी दी साथ ही बच्चों के साथ हँसते नजर आए, इसके बाद बच्चों को गोदी में बैठाकर फोटो भी खिंचवाई साथ ही परिवार के सभी लोंगो का हाल-चाल लिया एवं प्रधानमंत्री ने और सभी को अपना आशीर्वाद भी दिया और एक पारिवारिक फोटो भी साथ खड़े होकर खिंचवाई।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि
नए वर्ष के पहले दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे तीन पीढ़ियों के परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन पीढ़ियों को एक साथ आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मंत्री दिनेश सिंह ने प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत आभार जताया और कहा आपका आशीर्वाद हमारी पूजी है और हमारे पूरे परिवार को हमेशा प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिलता रहेगा जिससे देश ओर प्रदेश एवं जिले की जनता की सेवा हमारा परिवार करता रहेगा।

सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच करीब 35 मिनट से ज्यादा की राजनीति पर भी चर्चा एवं बातचीत हुई है।


दिनेश प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं, भाजपा ने उन्हें गांधी परिवार की सीट रायबरेली में दो बार संसदीय पद से टिकट देकर चुनाव भी लड़ा चुकी है। यह सीट गांधी परिवार के पास ही है। 

रायबरेली की राजनीति में पंचवटी का दबदबा है। दरअसल, दिनेश प्रताप सिंह के आवास को 'पंचवटी' कहा जाता है।

दिनेश प्रताप सिंह हरचंदपुर ब्लॉक के नेवाजगंज गांव के निवासी हैं और रायबरेली की राजनीति में उनके परिवार का खासा दबदबा है। इतना ही नहीं, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर एमएलसी और एमएलए तक और अब स्वम् दिनेश प्रताप सिंह स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी है, जब भी जरूरत जिले के और गाँव के लोंगो को पड़ी है सभी के साथ पंचवटी परिवार के सभी सदस्यों ने हर मदद करने की कोशिश की है।

भाजपा ने उन्हें दो बार सांसद पद का टिकट भी दिया साथ ही एमएलसी पद के लिये भी लगातर उन पर विश्वास बनाये हुए है ।

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की सरकार में मंत्री बने, राम मंदिर के लिए दिया था करोड़ों का दान

2019 में सोनिया के खिलाफ उनके प्रदर्शन के बाद, राज्य में भाजपा में उनके घटते प्रभाव के बारे में चर्चा हुई थी। लेकिन, भगवा पार्टी ने उन्हें योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में एमएलसी और मंत्री बनाया, इसके बाद 2024 में लोकसभा के सांसद पद के लिए टिकट भी दिया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव भी उन्होंने रायबरेली में अच्छी तरह से लड़ा था कुछ वोटो के अंतर से वह चुनाव जीत नहीं सके थे।

 रायबरेली के 2024 के लोकसभा चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह ने विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसमें कांग्रेस पार्टी ने अपने देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों तक को रायबरेली में चुनाव प्रचार में सहयोग करने के लिए कहा था साथ ही समाजवादी पार्टी भी पूरी तरह से सहयोग कर रही थी इस बात को देखते हुए देखा जाए तो दिनेश प्रताप सिंह भाजपा से अकेले चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने प्रदेश के कई जिलों के भाजपा के सांसद चुनाव में वोट घटा है तो रायबरेली लोकसभा में अंतर दिखाई पड़ा और कांग्रेस के चुनाव जीतने के अंतर को कम किया था

वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार में बागवानी, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और कृषि निर्यात विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत हैं। 2021 में जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर था, तब दिनेश सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को 1.21 करोड़ रुपये का दान दिया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...