सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रायबरेली में जमीन के खातेदारों को चकबंदी तहसीलदार ने बताया पाकिस्तानी, सात पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

रायबरेली। जमीन के खातेदारों को चकबंदी तहसीलदार के आदेश में पाकिस्तानी बताया गया। दस्तावेजो में इन खाताधारकों को पाकिस्तानी बताने वाले दस्तावेज के सामने आने के बाद हड़कम्प मचा। जिसके बाद इसमे शामिल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खाताधारकों ने न्यायालय से गुहार लगाई। जिसके बाद शुक्रवार को न्यायालय ने चकबंदी तहसीलदार समेत सात पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जमीन के खातेदारों को चकबंदी तहसीलदार ने बताया पाकिस्तानी, सात पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश दरअसल चकबंदी के तहसीलदार ने महराजगंज तहसील क्षेत्र के  रसेहता गांव की एक जमीनी भूखंड का मुकदमा चकबंदी तहसीलदार की अदालत में चल रहा था। तहसीलदार ने भूखण्ड के बंटवारे का आदेश सुनाया, लेकिन जब आदेश कागज पर चढ़ा तो उसमें खाताधारकों की नागरिकता पाकिस्तानी दिखायी गयी। हालांकि तहसीलदार ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताते हुए संशोधन का आदेश दिया। इस आदेश से असंतुष्ट खाताधारकों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तहसीलदार समेत अन्य शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद न...

रायबरेली जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जेल प्रशासन हुआ सतर्क

रायबरेली जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जेल प्रशासन हुआ सतर्क जिला जज ने कहा,जेल मैनुयूल के अनुरूप कार्य करे, खासी, जुखाम, बुखार वाले व वृद्ध बंदियो पर दे विशेष ध्यान रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, जिला जज अनूप कुमार गोयल व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जिला कारागार में महिला-पुरूष बन्दी गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरोना के संक्रमण से समुचित बचाव, मास्क का प्रयोग करने के साथ सोशल डिस्टेसिंग बनाते हुए कार्य किया जाये। जिला करागार की साफ-सफाई अन्य कमियों के लिए जेल प्रशासन को उचित-दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने जेल में अपराधियों से मिलने आने वाले लोगों की भी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही स्वास्थ्य प्रोटोकाल व शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये।  जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज  जिला जज, डीएम-एसपी ने जेल की व्यवस्थाओं को नियामानुसार दुरूस्त रखने के साथ ही महिला-पुरूष बन्दी गृह एवं मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। बंदियों के...

रायबरेली बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

रायबरेली बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला और ली यह शपथ  रायबरेली। देश में चीन के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों पर चीन के प्रति लोगों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। कोई चीन के बने सामानों की होलिका जलाकर विरोध दर्ज करा रहा तो कोई चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर भड़ास निकाल रहा। हर तरफ चीन के सामानों के बहिष्कार की आवाज बहुत तेजी से बुलंद हो रही है। शहीद जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए सड़कों और चैराहों पर जगह.जगह कैंडल मार्च सहित दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला  आज बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया तथा गलवान घाटी में अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए देश के वीर शहीद जवानों को शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी युवाओं ने चीन मुर्दाबादए चीन के सामानों का बहिष्कार करें आदि नारेबाजी की। वक्त...

वीवीआईपी जिले में मनरेगा काम में बाधक बनी प्रधान और रोजगार सेवक की नीति,न्याय की आश लिये मजदूर

वीवीआईपी जिले में मनरेगा काम में बाधक बनी प्रधान और रोजगार सेवक की नीति,न्याय की आश लिये मजदूर  रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीणों को रोजगार देने की बात कर रहे है। लेकिन लॉक डाउन के  दौरान ग्रामीण और प्रवासी मजदूर एक ओर जहाँ दर-दर की ठोकरे तो खा ही रहा है वहीं दूसरी ओर रोजगार सेवक और प्रधानगण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को भी पलीता लगाने से भी नही चूक रहे है। खीरों ब्लाॅक में प्रधान और रोजगार सेवक की मिली भगत से मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।   मनरेगा काम में बाधक बनी प्रधान और रोजगार सेवक की नीति ताजा मामला खीरों ब्लॉक की ग्राम सभा कालूपुर का है,जहां पर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक की अनबन इस महामारी के दौर में मजदूरों की परेशानी का कारण बन चुकी है। सैकड़ों की संख्या में कालूपुर के मजदूरों ने  खंड विकास कार्यालय  पहुंच कर  अपनी  पीड़ा बताने के लिए, ब्लाक परिसर को घेर लिया।मजदूरों ने बताया कि न तो हमें मनरेगा में काम दिया जा रहा है,और जो काम हुआ भी है तो उसका  भुगतान नही किया ...

मां ओ मेरी मां, एक बार मुझे फिर से अपने आंचल में छुपा ले मां

रायबरेली के सिमहैंस हॉस्पिटल में इस कविता के रचनाकार सुधीर मिश्रा अपनी नौकरी करते हैं लेकिन कविता लिखना उनका अपना एक शौक है इसीलिए आज मातृ दिवस पर सभी लोगों की माताओं के लिए यह कविता प्रस्तुत की है। मां ओ मेरी मां एक बार मुझे फिर से अपने आंचल में छुपा ले मां एक बार मुझे फिर से अपने गले लगा ले मां बहुत दिनों से सो ना पाया एक बार मुझे फिर से अपनी गोद में सुला दे मां मैं क्या मांगू उस रब से जिसने मुझे तुम्हें दिया मां तेरी दुआओं से मेरी झोली भर जाती है मां बहुत चल चुका हूं थक भी गया हूं पर तुझे याद कर जी जाता हूं मां बहुत होटलों में अच्छा खाना खाया पर तेरे हाथ की सूखी रोटी की याद सताती है मां अब मैं बड़ा हो गया हूं तो भी क्या मां तेरा तो मैं बच्चा हूं मुझे अपने आंचल में छुपा ले मां बहुत पैसा बहुत नाम कमाया मैंने पर फिर भी तेरी झोली ना भर पाया मां भूल गया था अपने अहम में कि तू ही मेरी दौलत तू ही मेरी किस्मत तू ही मेरा भगवान तू ही मेरी जन्नत अपने इस शैतान को फिर से इंसान बना दे मां अपने आंचल में  फिर से एक बार छुपा ले मां जैसे बचपन में रोता था एक बार फिर से ...

लॉक डाउन-2 से मज़दूर, किसान, व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ी - आशीष द्विवेदी

लॉक डाउन-2 से मज़दूर, किसान, व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ी - आशीष द्विवेदी जान के साथ जहान(अर्थव्यवस्था) भी महत्वपूर्ण - देश, रेड-ऑरेंज-ग्रीन परिकल्पना के अनुरूप संचालित हो - रायबरेली । उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी द्वारा वैश्विक महामारी कोविड19 के प्रभाव के दौरान 19 दिनों के बढ़े लॉक डाउन-2 पर चिता व्यक्त करते हुवे सभी से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गयी व विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर विचार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधान मंत्री द्वारा 21 दिनों के लॉक डाउन से पूर्व राष्ट्र के नाम संबोधन में "जान है तो जहान है" की बात की गई व 19 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा से पूर्व किये गए संबोधन में जान भी महत्वपूर्ण है व जहान भी महत्वपूर्ण है कि बात करके व देश को तीन ज़ोन रेड-ऑरेंज-ग्रीन में बांटने की बात करके लोंगो में 21 दिनों के उपरांत महामारी से लड़ते हुवे आर्थिक समस्याओं से भी निपटने का संदेश दिया था किंतु उनके 19 दिनों के लॉक डाउन को बढ़ाने की घोषणा के साथ ही जहान (अर्थव्यवस्था) भी महत्वपूर्ण है का मनसूबा ध्वस्त होता प्रतीत हुवा है। ऐसे में दिहांड़ी मज़दू...

कोरोना महामारी से परेशान आम जनता को भोजन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता- अदिति सिंह

कोरोना महामारी से परेशान आम जनता को भोजन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता- अदिति सिंह  रायबरेली । सदर विधानसभा रायबरेली की विधायक अदिति सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र के चक धौरहरा, देवानन्दपुर, बालापुर, नदी तीर, किला बाजार, काशीराम कॉलोनी में चल रहे जनता रसोई का निरीक्षण किया और लोगों को भोजन पैकेट वितरित किये। अदिति सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि संकट की इस घड़ी में उनके मोहल्लों व आसपास यह  सुनिश्चित कर लें कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। अदिति सिंह ने बताया कि कल से शहर के गोरा बाजार, कल्लू का पुरवा व अहिया रायपुर में भी जनता रसोई के माध्यम से भोजन पैकेट वितरित होने प्रारम्भ हो जायेंगे। इस पुनीत कार्य में उनकी माँ श्रीमती वैशाली सिंह व बहन देवांशी सिंह भी बढ़ - चढ़ कर जनसेवा के कार्य में अपना सहयोग कर रहीं हैं। अदिति सिंह ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि संकट की इस घड़ी में शहर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में निवास कर रहे दस हजारों से अधिक गरीब परिवारों को लॉक डाउन के दौरान घर - घर भोजन पैकेट पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

रायबरेली जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा सभी राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा

राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा रायबरेली जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा सभी  राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से  रायबरेली। खाद्य तथा रसद विभाग, द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत माह अप्रैल, 2020 में होने वाले खाद्यान्न वितरण में गत माहों की अपेक्षा कतिपय परिवर्तन करते हुए निर्देश दिये गये है. राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा माह अप्रैल, 2020 में खाद्यान्न का वितरण दिनांक 01 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। माह अप्रैल, 2020 में समस्त अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को उन्हें अनुमन्य खाद्यान्न का कोई मूल्य नहीं लिया जायेगा। माह अप्रैल, 2020 में उन पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अनुमन्य खाद्यान्न निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। जो मनरेगा जाॅंब कार्डधारक हैं अथवा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं अथवा नगर विकास विभाग में दिहाड़ी मजदूर है। उपरोक्त क्रमांक 03 के अन्तर्गत आने वाले पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने से पूर्व अपना मनरेगा जाॅंब कार्ड नंबर अथवा श्रम वि...

रायबरेली जिलाधिकारी का आया नया आदेश,कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओ की बिक्री दर निर्धारित

रायबरेली जिलाधिकारी का आया नया आदेश,कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए  कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओ की बिक्री दर निर्धारित रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दर तालिका जारी कर दी गई। दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि बिक्री दर तालिका के अनुरूप ही समानों की आमजनमानस को दें। कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओ की बिक्री दर निर्धारित वस्तुओं में जिसमें गेहूँ थोक भाव 1950-2050 कु0 व फुटकर 21.50-22.00, चावल थोक 2200-3000 कु0 व फुटकर 23 व 32 रूपये कि0ग्रा0, आटा थोक 2300-2400 कु0 व फुटकर 25-28 रूपये कि0ग्रा0, मैदा थोक 2500 कु0 व फुटकर 26-28 रूपये कि0ग्रा0, दाल अरहर थोक 6000-8600 कु0 व फुटकर 80-90 रूपये कि0ग्रा0, चना दाल थोक 5600 कु0 व फुटकर 55-60 रूपये कि0ग्रा0, सरसो का तेल थोक 9600 कु0 व फुटकर 100 रूपये कि0ग्रा0, सोयाबीन रिफाइन्ड थोक 9700 कु0 व फुटकर 105 रूपये कि0ग्रा0, चीनी थोक 3600 कु0 व फुटकर 40 रूपये कि0ग्रा0, सेब थोक 7200-8000 व फुटकर 80-90 रूपये, संतरा थोक 3...

जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं

जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं साथ ही दूरी का भी ध्यान रखे रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए पांचवें दिन जनपद में सुपर माकेट, सिविल लाईन, कहारो का अड्डा, बस स्टाप आदि दूर दराज स्थानों का चल रहे लाॅकडाउन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये है कि ग्रामीण क्षेत्र के जनमानस अनावश्यक घरों से न निकले गांव में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लाॅकडाउन के अनुरूप घरों में ही रहे। गरीब, कमजोर व जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से कम्युनिटी किचन संचालित है ग्राम पंचायत स्तर सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाये।   जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं  जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि पर यथा स्थान पर ही बाहर से आ रहे लोगों को रहने के लिए आश्रय स्थल च...

योगी सरकार की पुलिस ने वह कर दिखाया जिसे प्रदेश की महिलायें धन्यवाद देते नहीं थक रही है, इस योजना को अपना परिवार ही समझ लिया

योगी सरकार की पुलिस ने वह कर दिखाया जिसे प्रदेश की महिलायें धन्यवाद देते नहीं थक रही है, इस योजना को अपना परिवार ही समझ लिया उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को विपक्षी पार्टियां कितना भी भला बुरा कहे मगर आम जनता के दिलों में उन्होंने राज करना तो सीख लिया है फिर चाहे उनके यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की बनाई गई अभी हाल में महिलाओं के लिए जिस योजना को लागू किया था। पुलिस विभाग के कर्मचारी से अधिकारी तक क्यों ना हो उन्होंने हाल ही में अपने पुलिस विभाग में रात के 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक किसी भी महिलाओं के  लिए एक ऐसी योजना को आम जनता तक लाये है जिससे महिलाओं के लिए तो मुसीबत में परिवार की तरह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस और पीआरवी 112 की टीम में शामिल की गई महिलाओं का योगदान आम जनता में देखने को मिलने लगा है। 7 जनवरी की रात को लालगंज के पास एक अकेली महिला अपने नवजात शिशु के साथ भीषण सर्दी में खड़ी कांप रही थी ,तभी वहां पर एक पीआरवी 1736 वहां आकर रुकी उस महिला ने अपना नाम बताया और गाँव का नाम बताया उसने पीआरवी की टीम को बताया कि उसके पास घर पर कॉन्टेक्ट करने के ...

रायबरेली में इस युवा भाजपा नेता ने कुश्ती दंगल खेल को बढ़ावा देने के लिए किया यह काम

रायबरेली। ऊंचाहार के बाबुगंज मे कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने हाँथ मिलवाँकर शुरुआत करवाई।टूर्नामेंट मे रायबरेली सहित कानपुर,फतेहपुर,प्रतापगढ़,इलाहाबाद आदि जिलों के पहलवानो ने भाग लिया।फ़ाइनल मुक़ाबले में जितेंद्र कुमार विजेता व उप विजेताराजवीर को अतुल सिंह ने पुरस्कार वितरित किया।श्री सिंह ने कहा कि कुश्ती का खेल हमारे देश का बहुत पुराना खेल है।मैच रेफरी दुर्गा शंकर बाजपेयी रहे।कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि गिरधारी लाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक,कोतवाल ऊंचाहार धर्मेंद्र द्विवेदी,शैलेंद्र सिंह,विम्लेंद्र बाजपेयी,अरुण सिंह,डा0राकेश यादव,सुरेश यादव,सुरेश सोनी,राम जियवन यादव,अशोक सिंह,प्रह्लाद यादव,मनोज पाल,आशीष दुबे,अनूप दुबे,मंशराम सरोज,कृष्ण नरेश गुप्ता आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

रायबरेली में भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने ऊसरहा बाबा हनुमान मंदिर पर विशाल मेला और दंगल कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायबरेली में भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने ऊसरहा बाबा हनुमान मंदिर पर विशाल मेला और दंगल कार्यक्रम का किया शुभारंभ रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के नवोदय चौराहे पर ऊसरहा बाबा हनुमानजी मन्दिर पर आयोजित होने वाले विशाल मेला एवं दंगल कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। दंगल में दूर-दराज के नामी-गिरामी पहलवानो ने अपना दम दिखाया। इस दौरान आयोजित दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर दंगल की शुरुवात कराई। जिसमे दिल्ली, सुल्तानपुर, फतेहपुर,लखनऊ से आये पहलवानों ने जोरदार दांव पेंच दिखाए । विधायक रामनरेश रावत का आयोजक मंडल अध्यक्ष राजू मौर्य ने माला पहना कर स्वागत किया । अपने सम्बोधन मे विधायक रामनरेश रावत ने कहा की क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे मंचो की अति आवश्यकता है । पहलवानों मे ललित यादव दिल्ली और इन्द्रभान लखनऊ की कुश्ती जानदार रही जिसमे ललित यादव ने बाजी मारी। वही चन्दन सलेथू और राजकुमार सुल्तानपुर की कुश्ती काफी देर तक चली दोनो पहलवानों के कड़ी मेहनत मे चन्दन ने बाजी मारी।  दंगल में रेफरी की भूमिका राम...

लालगंज बालेश्वर मंदिर

योगी सरकार ने रायबरेली की जनता को दिया इस स्थल के विकास के लिए एक बड़ा बजट

योगी सरकार ने रायबरेली की जनता को दिया इस स्थल के विकास के लिए एक बड़ा बजट  रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के लिये एक ऐसा काम करने का प्रण लिया है, जहां पर प्रत्येक मनुष्य अपना आखरी समय पहुंचता है जहां पर न कोई जाति पूछता और न किसी प्रकार का भेदभाव होता है साथ ही न ही किसी प्रकार की अपने साथ धन-दौलत साथ ले जा सकता है। धर्म के अनुसार उसे आम जनता अंत्योष्टि स्थल कहता है जहां मनुष्य मृत्यु के बाद पहुंचता है। अंत्योष्टि स्थलों की हालत काफी समय से जिले में खराब चल रही थी। जिसे शासन को कई बार प्रस्ताव भेजा गया था जिसको लेकर सरकार ने अब इन स्थलों के लिये बजट भेज दिया है। जिले के नौ गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाएंगे। इसके लिए शासन से 2.19 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये की लागत आएगी। शासन ने बजट देने के साथ ही डीपीआरओ को स्थलों का चयन करके सूची देने के आदेश दिए हैं, जिससे जल्द से जल्द अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का काम शुरू कराया जा सके। डलमऊ, गोकना, धूता सहित कई स्थानों पर पहले से अंत्येष्टि स्थल बनवाए गए है...

जनता पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ उठायेगी आवाज तभी सुधरेगी पुलिस- एन. रामचंद्रन

उत्पीड़न के खिलाफ उठे आवाज तभी सुधरेगी पुलिस-: एन. रामचंद्रन “ आम लोगों के मन में पुलिस की छवि क्रूर, पक्षपाती और भ्रष्टाचारी की मगर इसे दुरुस्त करने की फिक्र नहीं ” हाल में रिलीज फिल्म आर्टिकल 15 में भारतीय पुलिस की मौजूदा स्थिति को अच्छी तरह से दिखाया गया है। इस फिल्म ने न केवल शर्म और निराशा की गहरी भावना पैदा की, बल्कि इससे कुछ उम्मीद भी दिखती है। उम्मीद यह कि अब भी कुछ पुलिसवाले और नेता ऐसे हैं, जो आम नागरिक को इंसाफ दिलाने की जंग लड़ रहे हैं। सरकारी तंत्र को यह श्रेय तो दिया जा सकता है कि पिछले कुछ वर्षों में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव हुए हैं। कह सकते हैं कि बदलाव के गंभीर प्रयास भी जारी हैं। भले ही उनकी रफ्तार धीमी है, लेकिन ये बदलाव निश्चित रूप से और विभिन्न तरीकों से हो रहे हैं। इसके लिए प्रगतिशील कानूनों, अदालती हस्तक्षेप, पुलिस व्यवस्था के भीतर ही विभिन्न सुधारवादियों के अथक प्रयासों और मानवाधिकारों को लेकर जागरूकता का शुक्रगुजार होना चाहिए। पहले की तुलना में जागरूकता बढ़ी है, हालांकि यह अब भी अपर्याप्त है। देश के कई हिस्सों में पुलिस बेह...

मुख्य सचिव डा.अनूप चंद्र पांडेय ने इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मे जनता से जिलाधिकारी को बोलनी होंगी ये बाते

मुख्य सचिव डा.अनूप चंद्र पांडेय ने इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम  मुख्य सचिव डा.अनूप चंद्र पांडेय ने इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बनाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि इस दिन वे सरकार की मंशा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के बारे में जानकारी दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं में सुबह आठ बजे से झंडारोहण होगा। जहां 1947 में लोगों ने इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया हो, वहां मनाया जाए तो ज्यादा अच्छा होगा। यह भी बताया जाए कि प्रदेश सरकार साफ नीयत से सबके विकास के लिए काम कर रही है। सभी धर्मों के लोगों की एकता, सद्भभावना के बारे में भी बताया जाए। इसके साथ ही जनता दर्शन, कुंभ, कानून व्यवस्था, विकास की योजनाएं और कार्यक्रम जैसे इन्वेस्टमेंट समिट, प्रधानमंत्री आवास योजना, दस शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का काम, महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा आदि के बारे में भी बताया जाए।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का जारी हुआ नया फरमान, अब आईजी-डीआईजी की मुहर लगने के बाद ही मिलेगी थानेदारी

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का जारी हुआ नया फरमान, अब आईजी-डीआईजी की मुहर लगने के बाद ही मिलेगी थानेदारी  थानाध्यक्षों की तैनाती में मनमानी रोकने के लिए डीजीपी ओपी सिंह ने इंस्पेक्टरों व सब इंस्पेक्टरों की तैनाती के मापदंड तय कर दिया है। इसमें किसी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर की थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे अधिक उम्र वालों को थानाध्यक्ष पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।  डीजीपी से इस संबंध में बाकायदा सर्कुलर जारी किया है। डीजीपी के अनुसार थानाध्यक्षों की तैनाती के संबंध में मुख्यालय स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। नए सर्कुलर में कहा गया है कि ऐसे सब इंस्पेक्टर, जिन्होंने व्यवहारिक प्रशिक्षण को छोड़कर सब इंस्पेक्टर के पद पर तीन वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर ली हो, थानाध्यक्ष पद पर तैनाती के लिए अर्ह होंगे। थानाध्यक्ष के लिए यह अर्हता भी होगी कि पिछले पांच वर्षों में उनका सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र रोका न गया हो। साथ ही पिछले तीन वर्षों में गंभीर प्रकृति के दंड या प्रतिकूल मंतव्य न प्रदान किए गए हों।...

राजनाथ सिंह के भाषण से लोगों में जागा देशभक्ति का जोश, भाजपा प्रत्याशी को जिताने की की अपील

राजनाथ सिंह के भाषण से लोगों में जागा देशभक्ति का जोश, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला,  भाजपा प्रत्याशी को जिताने की की अपील रायबरेली । ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड दीन शाह गौरा सभा स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री के जोशीले भाषण से श्रोताओं का जोश कई बार जागा पूरा सभा स्थल नारों से गूंजने लगा। जनसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पीएम बनाना बनाना चाहता है पहले चरण के चुनाव से सारी राजनीतिक पार्टियों में डर का माहौल बन गया है। सभी एकत्रित होकर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को हराने की जुगत में लगी हुई हैं ।जनता से सवाल करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि किसने कितना काम किया है फैसला अब आप लोगों को करना है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 1लाख 30 हजार आवास बना कर गरीबों को छत देने का काम किया है। 11 करोड़ नए गैस कनेक्शन दिए गए हैं । 2014 में हमारे देश में दो मोबाइल फैक्ट्री ...

अधिवक्ता दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया, दिनेश सिंह पर लगाए गए सभी आरोप निराधार

 अधिवक्ता दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया, दिनेश सिंह पर लगाए गए सभी आरोप निराधार    रायबरेली।  भाजपा के प्रत्यासी दिनेश सिंह के अधिवक्ता दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि दिनेश सिंह की ओर लगाए गए सभी आरोप निराधार है, उन्हीने कांग्रेस की सदस्यता से स्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और इस बात की सूचना विधान परिषद में भी दी थी, अतः उन्होंने कोई गलत हलफनामा नही दिया वह भाजपा के प्रत्यासी हो सकते है। फिलहाल नतीजा कुछ भी हो दोनो पक्षों के अधिवक्ता जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने पंहुचकर आपत्ति दी और जवाब दाखिल किया, दोनो पक्षो को सुनने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने दोनों पक्षों को सोमवार 22 अप्रेल की तारीख दी और उसी दिन निर्णय सुनाने को कहा। अब सोमवार को सुबह कांग्रेस और बीजेपी की आपत्तियों का निस्तारण होगा।  

कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गाँधी के नामांकन पत्र में नाम को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने उठाये सवाल

कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गाँधी के नामांकन पत्र  में नाम को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने उठाये सवाल   रायबरेली। भाजपा  प्रत्याशी दिनेश सिंह ने अपने अधिवकता अशोक पाण्डेय के माध्यम से कांग्रेस  प्रत्याशी सोनिया गांधी के नामांकन पर सवाल उठाए । अधिवक्ता ने बताया कि सोनिया गांधी की नागरिकता में लिखे नाम और नामनाकां पत्र में भरे नाम तथा हस्ताक्षर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने दाखिल की गई है दोनो में नाम अलग लग है। इसलिए उनका नामांकन रद्द हो। एवं उनके सभी कागज की जाँच करनी चाहिये।

बालहेश्वर मंदिर के ऊपर लगा त्रेशूल घूमता है

बालहेश्वर मंदिर के ऊपर लगा त्रेशूल घूमता है । रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर लगभग 600 साल पहले मंदिर स्थल के चारों ओर जंगल ही जंगल था । यहां पर पास के गांव के लोग अपने.अपने जानवरों को चराने के लिए आया करते थे ।कहते हैं कि बल्हेमऊ गांव के एक तिवारी परिवार की गाय एक चरवाहे के रेवड़ के साथ जंगल में चरने जाया करती थी । अचानक गाय ने दूध देना बंद कर दिया तो गाय के मालिक ने सोचा कि शायद चरवाहा चोरी से गाय दूध निकाल लेता है। तभी गाय आजकल दूध नहीं देतीए रंगे हाथों चोरी पकड़ने के लिए एक दिन गाय के मालिक ने जंगल की झाड़ियों में छुप कर बैठ गया । उन्होंने देखा की गाय एक झाड़ी में चली गई है और वहां लेट गई ।उसके थन से दूध की धार बनकर बह रही है और पास उसी स्थान पर भूमि में बने एक छेद में जा रहा है। यह कारनामा देख गाय का स्वामी दंग रह गया और घर आ गया एउसी रात गाय के स्वामी को बालेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन हुए कि मैं यहां हूं ए मूर्ति के पूजन हेतु एक मंदिर की स्थापना करवाओ ।दूसरे दिन सुबह ही वह अपने परिवार के साथ स्वप्न की सच्चाई जानने के लिए उसी झाड़ी ...

मुंशीगंज काण्ड’ ,और किसान आंदोलन

आजादी की लड़ाई में रायबरेली के सपूतो की भी महती भूमिका रही है गुलामी की जंजीरो से मुक्ती पाने व आजादी की साँस के लिए रायबरेली के राणा बेनी माधव , वीरा पासी जैसे सैकड़ो वीर सपूतो ने हॅसते -हँस्ते  अपने प्राणो को न्यौक्षावर कर इतिहास में अपना नाम सुनहे अक्षरों में लिखा दिया | 13 अप्रैल1919  को भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में एक नरसंहार अंग्रेजो द्वारा किया गया था, जिसमें करीब 1000 लोगों को अपनी जानगवानी पड़ी थी और करीब 2000 से अधिक लोग हमले में घायल हुए थे। जिसे इतिहास में जलिया वाला बाग हत्याकांड काण्ड के नाम से जाना जाता है | पंजाब के अलावा भी अंग्रेजों ने देश में एक और हत्याकांड को अंजाम दिया था, जो बिल्कुल जलियांवाला काण्ड की तर्ज पर था। जिसका गवाह देश की राजनीति का मुख्य केंद्र और सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश बना था। उत्तर प्रदेश में एक किसान आन्दोलन को दबाने के लिए जालियांवाला बाग हत्याकांड की तर्ज पर दमन किया गया था।इतिहास में इस घटना को ‘मुंशीगंज काण्ड’3 के नाम से जाना जाता है। मुंशीगंज काण्ड सूबे के रायबरेली जिले में एक किसान आन्दोलन के दमन के लिए किया गया था।यह घटन...

रायबरेली के चुनावी मुददों की करे बात

 यह बताने की कोषिष करते है कि मेरी पार्टी ने जनता के लिये सबसे ज्यादा विकाष और कार्य किया है। लेकिन जनता क्या कहती है और उसकी अपनी सोच आजकल के राजनीतिक नेताओं के लिये क्या माने रखती है और वह इन राजनीतिक पार्टीयों के लोंगों से क्या मांग रखते है फिर चाहे युवा, महिलायें, वरिष्ठ नागरिक हों सभी की सोच देशहित में और सबका विकास को होता है क्या। आज अगर रायबरेली चुनावी मुददों की बात करें तो जिले में सभी कुछ अधूरी पड़ी है। रायबरेली में सड़क,पानी,बिजली को अगर मुददा बनाया जाये तों काफी बड़ा मुददे हो सकते है क्योंकि यहां पर भाजपा के तीन विधायक है कांग्रेस के दो विधायक है एक समाजवादी समाजवादी पार्टी के 6 विधायको के कार्य क्या हुये है यह भी जनता जानती है और सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र भी है और पुराना गांधी परिवार का इतिहास रहा है रायबरेली । आज रायबरेली में सडकों की कमी से यहां कि जनता काफी परेशान दिखाई पड़ती है और उसकों यह एहषास होता है कि अगर हम चुनावों में राजनीतिक लोगों को वोट देते है तो किसे चुनते है और वह क्यों नही कार्य करते है। पानी की सबसे बडी समस्या है। यहां की ज्यादातर विधानस...

डीएम ने सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को भेजा पत्र।

डीएम ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को भेजा पत्र।  डीएम ने संसद के सदस्य क्षेत्र विकास निधि की अनुसूची को भेजा पत्र । रायबरेली सांसद सोनिया गांधी को वित्तीय वर्ष 2018-19 में निधि से एक भी किश्त नहीं मिली है, जबकि सोनिया गांधी ने  4.31 करोड़ के कार्यों को स्वीकृत पहले ही दे दी है। इस मामले में  डीएम नेहा शर्मा ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अनुसचिव को पत्र भेजकर निधि से प्रथम व द्वितीय किस्त दिए जाने का अनुरोध किया है। इसमें पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है । वर्ष 2011-12 से  अबतक सांसद सोनिया गांधी ने निधि से जिले में 425 कार्यों को पूर्ण कराया है।  इन कार्यो को पूरा कराने 57.39  करोड़  रुपए खर्च किए गए।  वित्तीय वर्ष 2018-19 में सांसद निधि को एक भी किश्त नहीं मिली है। निधि ना मिलने के कारण करीब 4.31 करोड़ लागत के कार्यो को आरंभ नहीं हो पा रहे हैं । मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने 2016-17 का उपयोगिता प्रमाण पत्र, वर्ष 2017- 18 को अंन्तिम उपभोग प्रमाण पत्र व  वर्ष 2018 -19 का उपयोगिता प्रमा...

रायबरेली लोकसभा सीटः कौन कब जीता

रायबरेली संसदीय क्षेत्र की पूरी प्रोफाइल रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट पर हमेशा ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस वीआईपी जिले की सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। जिसमें से कांग्रेस आई दो बार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है। 1 बार जनता पार्टी के राज नारायण ने जीत दर्ज की है। लेकिन न तो समाजवादी पार्टी और न बहुजन समाज पार्टी को इस सीट पर विजय नही मिली। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सांसद कांग्रेस की सोनिया गांधी इस सीट पर बनी हुई है। रायबरेली लोकसभा सीटः कौन कब जीता 1957ः बैजनाथ कुरील, कांग्रेस 1957ः फिरोज गांधी, कांग्रेस 1960ः आर पी सिंह, कांग्रेस 1962ः बैजनाथ कुरील, कांग्रेस 1967ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस 1971ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस 1977ः राज नारायन, जनता पार्टी 1980ः ए के नहेरु, कांग्रेस आई 1980ः इंदिरा गांधी, कांग्रेस आई 1984ः अरुण कुमार नहेरु, कांग्रेस 1989ः शीला कौल, कांग्रेस 1991ः शीला कौल, कांग्रेस 1996ः अशोक कुमार सिंह, भाजपा 1998ः अशोक कुमार सिंह, भाजपा 1999ः कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस...

रायबरेली से पांचवी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेगी सोनिया गांधी

रायबरेली से पांचवी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेगी सोनिया गांधी  रायबरेली। रायबरेली की सांसद और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 5 वीं बार चुनाव लड़ने की बात साफ होती नजर आ रही है। अभी हाल ही में रायबरेली की प्रभारी प्रियंका गांधी के पूरी तरह से राजनीति में आने पर रायबरेली की जनता ने कांग्रेस से मांग भी की थी कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ाया जाये जिससे रायबरेली में ही नही पूरे देश में पूरी तरह से राजनीति में कदम रख सकें। फिलहाल सूत्रों से से पता चल रहा है कि अब रायबरेली से सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेगी और उनका स्वास्थ्य भी ईश्वर की कृपा अच्छा से है। रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर जो अटकलें पहले लग रही थी कि उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण हो सकता है कि इस बार का लोकसभा चुनाव न लड़े और उनकी जगह प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी । लेकिन सूत्रों के हवाले से अब बात पलटती नजर आ रही है,रायबरेली की सीट पर पांचवी बार सोनिया गांधी ही चुनाव लडे़गी और प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्...