सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लॉक डाउन-2 से मज़दूर, किसान, व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ी - आशीष द्विवेदी

लॉक डाउन-2 से मज़दूर, किसान, व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ी - आशीष द्विवेदी


जान के साथ जहान(अर्थव्यवस्था) भी महत्वपूर्ण -


देश, रेड-ऑरेंज-ग्रीन परिकल्पना के अनुरूप संचालित हो -


रायबरेली । उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी द्वारा वैश्विक महामारी कोविड19 के प्रभाव के दौरान 19 दिनों के बढ़े लॉक डाउन-2 पर चिता व्यक्त करते हुवे सभी से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गयी व विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर विचार व्यक्त करते हुये कहा कि

प्रधान मंत्री द्वारा 21 दिनों के लॉक डाउन से पूर्व राष्ट्र के नाम संबोधन में "जान है तो जहान है" की बात की गई व 19 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा से पूर्व किये गए संबोधन में जान भी महत्वपूर्ण है व जहान भी महत्वपूर्ण है कि बात करके व देश को तीन ज़ोन रेड-ऑरेंज-ग्रीन में बांटने की बात करके लोंगो में 21 दिनों के उपरांत महामारी से लड़ते हुवे आर्थिक समस्याओं से भी निपटने का संदेश दिया था किंतु उनके 19 दिनों के लॉक डाउन को बढ़ाने की घोषणा के साथ ही जहान (अर्थव्यवस्था) भी महत्वपूर्ण है का मनसूबा ध्वस्त होता प्रतीत हुवा है। ऐसे में दिहांड़ी मज़दूर, किसान व व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ी है।
आशीष द्विवेदी ने कहा कि दिहाड़ी मज़दूर, काम न होने के कारण पहले से ही कठनाईयों से जूझ रहा था व दूसरों की कृपा पर भूंख को मिटाने को बाध्य था जिसमे बढ़े हुवे लॉक डाउन से विषमताएं बढ़ेंगी, स्वयं की क्षमता को सीमित होते देख लोंगों की मदद को बढ़े हाँथों में कमी आएगी। ऐसे में सरकारी मदद में अपूर्व वृद्धि की जानी चाहिए।


उन्होंने किसानों की समस्या को व्यक्त करते हुये कहा कि फसल कटाई का समय होने के कारण किसान व्याकुल व व्यथित है जेब मे कटाई मज़दूरों को भुगतान की छमता न होने से व संक्रमण के दुष्प्रभाव के डर से काम होने के बावजूद कटाई मज़दूर उपलब्ध नही हो पाएंगे। ऐसे में कटाई मज़दूर बेकारी व आर्थिक तंगी से व किसान श्रमिको की कमी से जूझेगा। उन्होंने कहा कि  बढ़े लॉक डाउन की समस्यओं से व्यापारी भी अछूता नही, वह भविष्य के प्रति चिंतित है। नियमत व्यापार कर परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाला व्यापारी संचित धन के समाप्त होने से मानसिक अवसाद की स्थित में है व सदैव समाजसेवा में अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करने वाले व्यापारी वर्ग के लिए जनसेवा का विषय चिंतनीय होता जा रहा है। किराना व फल-सब्जी व्यापार जो कि संचालित है, भी विभिन्न समस्याओं जैसे व्यापारिक सामग्री की आमद, क्रय-विक्रय आदि समस्याओं से प्रभावित है।


उन्होंने कहा कि बेहतर होता सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन ज़ोन रेड-ऑरेंज-ग्रीन को देश मे लागू कर, व्यवस्था को सावधानी व शर्तों के साथ लागू करना चाहिए। ताकि देश वैश्विक महामारी के साथ ही उससे उपजी आर्थिक मंडी से भी उबरने के सार्थक प्रयास प्रारम्भ कर पाता। देश, रेड-ऑरेंज-ग्रीन परिकल्पना के अनुरूप शर्तो के साथ संचालित हो साथ ही हॉट-स्पॉट चिन्हित क्षेत्रो में विशेष व अपूर्व सावधानियों बरती जाए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।