सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा सभी राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा



राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा


रायबरेली जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा सभी  राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से 


रायबरेली। खाद्य तथा रसद विभाग, द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत माह अप्रैल, 2020 में होने वाले खाद्यान्न वितरण में गत माहों की अपेक्षा कतिपय परिवर्तन करते हुए निर्देश दिये गये है.

राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा

माह अप्रैल, 2020 में खाद्यान्न का वितरण दिनांक 01 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। माह अप्रैल, 2020 में समस्त अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को उन्हें अनुमन्य खाद्यान्न का कोई मूल्य नहीं लिया जायेगा। माह अप्रैल, 2020 में उन पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अनुमन्य खाद्यान्न निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। जो मनरेगा जाॅंब कार्डधारक हैं अथवा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं अथवा नगर विकास विभाग में दिहाड़ी मजदूर है। उपरोक्त क्रमांक 03 के अन्तर्गत आने वाले पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने से पूर्व अपना मनरेगा जाॅंब कार्ड नंबर अथवा श्रम विभाग की पंजीकरण संख्या अथव नगर निकाय पंजीकरण संख्या का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। निःशुल्क वितरण का विवरण उचित दर विक्रेता द्वारा निर्धारित प्रारूप पर अनुरक्षित किया जायेगा। ई-पाॅस मशीनों में निःशुल्क लाभार्थियों को चिन्हाॅंकित करने हेतु किये गये प्राविधान के अनुसार वितरण के समय फ्लैग किया जायेगां। 

ई-पाॅस मशीन से वितरण के समय अत्यन्त सजगता बरता जाना आवश्यक

कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ई-पाॅस मशीन से वितरण के समय अत्यन्त सजगता बरता जाना आवश्यक है। इसके लिये यह आवश्यक होगा कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर सेनिटाइजर/साबुन एवं पानी रखा जाए और हाथ धुलने के उपरान्त ही ई-पाॅस का उपयोग किया जाए। उचित दर दुकान पर भीड़ इकट्ठी न हो और सोशल डिस्टेन्सिग को बनाये रखने के लिये दो उपभोक्ताओं के मध्य कम से कम 01 मीटर की दूरी रखी जाये। उचित दर दुकान पर एक समय में पाॅंच से अधिक उपभोक्ता न आयें। यथाशीघ्र अधिकतम उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण हो जाये, इस हेतु ई-पाॅश मशीन की क्रियाशीलता के समय में वृद्धि करते हुए प्रातः 06 बजे से सायंकाल 09 बजे तक के लिये क्रियाशील किया गया है। वितरण की नवीन व्यवस्था का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाये, ताकि उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था की समुचित जानकारी हो और सम्यक वितरण सुनिश्चित हो सके। 

जनपद रायबरेली के समस्त राशन कार्ड धारकों एवं उनके परिजन माह मार्च, 2020 से सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से उनके राशनकार्ड पर अनुमन्य खाद्यान्न उपरोक्तानुसार निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्राप्त करें। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।