सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, कहा किसानों से अधिक से अधिक गेहूँ क्रय किया जाए और किसानों को भुगतान निर्धारित समय के अन्दर खातों में करें हस्तांतरित

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

कहा किसानों से अधिक से अधिक गेहूँ क्रय किया जाए और किसानों को भुगतान निर्धारित समय के अन्दर खातों में करें हस्तांतरित

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूँ क्रय केन्द्र पर खरीद कार्य पूरी सतर्कता के साथ प्रभावी तरीके से संचालन किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हों। किसी भी दशा में गेहूँ क्रय केन्द्रों पर दलाल व बिचौलियां, किसान विरोधी आदि असामाजिक तत्व न दिखाई पड़े।

 किसानों से गेहूँ खरीद में कोई विलम्ब नही होना चाहिए तथा किसानों को उपज का मूल्य का भुगतान निर्धारित समय के अन्दर उनके खातों में हस्तांतरित हो जाना चाहिए। उन्होंने गेहूँ खरीद को बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने किसानों के भुगतान आदि के जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने केन्द्र पर आये कई किसानों से भी गेहूँ खरीद व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जाना तथा उनके प्रपत्रों को भी देखा। उन्होंने निर्देश दिये कि नमी मापक यंत्र, बोरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि व्यवस्था दुरूस्त रखा जाए। गेहूँ क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करते हुए केन्द्रों पर किसानों से अधिक से अधिक नियमानुसार गेहूँ की खरीद की जाए। उन्होंने कहा यदि केन्द्र पर आवक अधिक है तो रविवार के दिन भी केंद्र पर तौल आदि कराई जाए, जिससे केंद्र पर खरीद अधिक हो सके व किसानों को सहुलियत मिल सके।  

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन द्वारा निर्धारित गेहूँ समर्थन मूल्य के अनुसार ही किसानों से ज्यादा से ज्यादा गेहूँ क्रय किया जाए एवं केंद्रों पर समुचित व्यवस्था आदि दुरूस्त रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।