सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का जारी हुआ नया फरमान, अब आईजी-डीआईजी की मुहर लगने के बाद ही मिलेगी थानेदारी


उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का जारी हुआ नया फरमान, अब आईजी-डीआईजी की मुहर लगने के बाद ही मिलेगी थानेदारी




 थानाध्यक्षों की तैनाती में मनमानी रोकने के लिए डीजीपी ओपी सिंह ने इंस्पेक्टरों व सब इंस्पेक्टरों की तैनाती के मापदंड तय कर दिया है। इसमें किसी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर की थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे अधिक उम्र वालों को थानाध्यक्ष पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। 

डीजीपी से इस संबंध में बाकायदा सर्कुलर जारी किया है। डीजीपी के अनुसार थानाध्यक्षों की तैनाती के संबंध में मुख्यालय स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। नए सर्कुलर में कहा गया है कि ऐसे सब इंस्पेक्टर, जिन्होंने व्यवहारिक प्रशिक्षण को छोड़कर सब इंस्पेक्टर के पद पर तीन वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर ली हो, थानाध्यक्ष पद पर तैनाती के लिए अर्ह होंगे। थानाध्यक्ष के लिए यह अर्हता भी होगी कि पिछले पांच वर्षों में उनका सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र रोका न गया हो। साथ ही पिछले तीन वर्षों में गंभीर प्रकृति के दंड या प्रतिकूल मंतव्य न प्रदान किए गए हों। 

सात दिनों में करना होगा सूची का अनुमोदन

सर्कुलर में जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी अर्हताएं पूरी करने वाले सभी सब इंस्पेक्टरों/इंस्पेक्टरों की अलग-अलग सूची उनके सेवा विवरण के साथ वरिष्ठताक्रम में अपनी संस्तुति के साथ आईजी-डीआईजी रेंज को भेजेंगे। आईजी-डीआईजी अपने स्तर पर इस सूची की समीक्षा करके और जरूरत होने पर पुलिस कप्तान से विचार-विमर्श करके इस सूची का अनुमोदन करेंगे। इसी अनुमोदित सूची से ही सब इंस्पेक्टरों व इंस्पेक्टरों को उनकी वरिष्ठता व उपयुक्तता के आधार पर थानाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाएगा। आईजी-डीआईजी को एसपी के स्तर से भेजी जाने वाली सूची का सात दिनों के अंदर अनुमोदन करके वापस भेजना होगा। 

छह माह के अंदर हटाया तो बतानी होगी वजह

इसमें यह भी कहा गया है कि यदि किन्हीं कारणों से किसी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर को थानाध्यक्ष पद से छह माह के अंदर हटाया जाता है तो कम से कम अगले छह माह तक उसे पुनः थानाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी कारण से छह महीने के अंदर थानाध्यक्ष बनाया जाना जरूरी हो तो उसकी नियुक्ति के संबंध में सभी कारणों से आईजी-डीआईजी को लिखित रूप में अवगत कराते हुए उनका पूर्व अनुमोदन लिया जाएगा। इसी तरह प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरित इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर को थानाध्यक्ष के पद पर एक वर्ष तक तैनात नहीं किया जाएगा। किसी भी संबद्ध इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर को उस जिले में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। सर्कुलर में यह व्यवस्था भी दी गई है कि जब कोई थानाध्यक्ष हटाया जाएगा तो हटाए जाने के कारणों सहित इसकी जानकारी आईजी-डीआईजी को दी जाएगी। 

सहयोग से हिंदुस्तान पेपर लखनऊ 

राज्य मुख्यालय,प्रमुख संवाददाता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।