सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

रायबरेली बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला और ली यह शपथ 




रायबरेली।
देश में चीन के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों पर चीन के प्रति लोगों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। कोई चीन के बने सामानों की होलिका जलाकर विरोध दर्ज करा रहा तो कोई चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर भड़ास निकाल रहा। हर तरफ चीन के सामानों के बहिष्कार की आवाज बहुत तेजी से बुलंद हो रही है। शहीद जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए सड़कों और चैराहों पर जगह.जगह कैंडल मार्च सहित दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला 

आज बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया तथा गलवान घाटी में अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए देश के वीर शहीद जवानों को शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी युवाओं ने चीन मुर्दाबादए चीन के सामानों का बहिष्कार करें आदि नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा चीन को करारा जवाब देने का अब वक्त आ गया है। ताकि समय.समय पर चीन अपने धोके बाजी की हरकत करने की हिमाकत न करे। नागरिकों से भी अपील की गई कि चीनी सामानों का बहिष्कार करें। चीनी सामान ना खरीदें। ताकि चीन की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाए।


  बैसवारा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया 


बैसवारा सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र सिंह फौजी द्वारा संस्थान के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी कि वह आने वाले समय चीनी समान का बहिष्कार करेंगे उक्त कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निखिल चनदानी,प्रशांत सिंह, अनुष्ठान सिंह, अनिल रावत एवं अन्य सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...