सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जेल प्रशासन हुआ सतर्क

रायबरेली जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जेल प्रशासन हुआ सतर्क





जिला जज ने कहा,जेल मैनुयूल के अनुरूप कार्य करे, खासी, जुखाम, बुखार वाले व वृद्ध बंदियो पर दे विशेष ध्यान


रायबरेली।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, जिला जज अनूप कुमार गोयल व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जिला कारागार में महिला-पुरूष बन्दी गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरोना के संक्रमण से समुचित बचाव, मास्क का प्रयोग करने के साथ सोशल डिस्टेसिंग बनाते हुए कार्य किया जाये। जिला करागार की साफ-सफाई अन्य कमियों के लिए जेल प्रशासन को उचित-दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने जेल में अपराधियों से मिलने आने वाले लोगों की भी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही स्वास्थ्य प्रोटोकाल व शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये।

 जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज

 जिला जज, डीएम-एसपी ने जेल की व्यवस्थाओं को नियामानुसार दुरूस्त रखने के साथ ही महिला-पुरूष बन्दी गृह एवं मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। बंदियों के खासी,जुखाम,बुखार आदि बीमारियों से ग्रस्त वाले बंदियों पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा इसी सूचना भी दी जाये। वृद्ध महिलाओं व बच्चों, बुजुर्ग आदि पर विशेष ध्यान दें। महिला-पुरूष बन्दियों से जेल की व्यवस्थाओं व उनके बारे में भी जानकारी ली।

   पुरूष चिकित्सालय में मरीजों से पूछा उनका हाल-चाल, भोजन के लिए रसोई घर को भी देखा

उन्होंने पुरूष चिकित्सालय में मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही  निरीक्षण के दौरान अपराधियों को दिये जाने वाले भोजन के लिए रसोई घर को भी देखा। निरीक्षण के दौरान चल रहे सीसीटीवी कैमरों व कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाओं को जेल मैनुयूल के अनुरूप कराना सुनिश्चित करे। जिला जज, डीएम-एसपी ने निरीक्षण के दौरान महिला-पुरूष बैरक कक्ष में कैदियों से समस्याओं के बारे में पूछा व जानकारी भी प्राप्त की। बन्दी महिलाओं से उनकी उपलब्ध कार्ड को देखा तथा जेल खाना व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।