सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

विकास खंड लालगंज के सैम्बसी गांव के अनूप कुमार बने प्रधान

अनूप कुमार बने सैम्बसी प्रधान लालगंज रायबरेली।विकास खंड लालगंज के सैम्बसी गांव के प्रधान पद के लिये हुये उपचुनाव मे मतगणना के बाद एआरओ अजय कुमार ने अनूप कुमार शर्मा को विजयी घोषित किया है। एआरओ ने बताया कि 22 फरवरी को हुये चुनाव मे 786 मत पडे थे। जिसमे 9 अनवैलिड घोषित हुये है।चुनावी मतगणना के बाद अनूप कुमार शर्मा को 441 मत,पवन कुमार को 111,करन सिंह को 11 व सुनील अवस्थी को 214 मत प्राप्त हुये है।अनूप कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील अवस्थी को 227 वोटों से पराजित किया है।वहीं सदस्य पदों के हुये नामांकन के अनुसार सरायं बैरियाखेडा से निर्मला देवी सिंह,सैम्बसी से अवधेस,मदुरी से राम बहादुर,मुबारकपुर से नीलम कुसवाहा वार्ड मेम्बर चुनी गयी है। मतगणना के समय बीडीओ नीरज श्रीवास्तव,सीडीपीओ सुरेन्द्र यादव सहित कोतवाल रवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।एआरओ अजय कुमार ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देकर उनके निर्वाचन पर मोहर लगा दी है।उल्लेखनीय है कि सैम्बसी प्रधान की मौत हो जाने के चलते सीट रिक्त हो गयी थी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च। होली के त्योहार में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में जिलाधिकारी ने जनता से होली के त्योहार में भाई-चारा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार को शान्तिपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये। केमिकल मुक्त रंगों का प्रयोग न करें तथा गुब्बारों में रंग व पानी भरकर एक-दूसरे पर न फेंके। सादगी के साथ त्योहार मनायें। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक शशी शेखर सिंह, सिटी मजिस्टेªट अलोक कुमार, सी0ओ0 सदर, शेषमणी उपाध्याय, पुलिस बल एवं पी0एस0सी0 जवान तैनात रहे।

यूथ एक्टिविटी फोरम प्रतियोगिता में उमडी प्रतिभागियो की भीड

रस्साकसी में बंधु टीम रही अव्वल, दौड में महेंद्र ऋिवेदी ने मारीबाजी  यूथ एक्टिविटी फोरम प्रतियोगिता में उमडी प्रतिभागियो की भीड  रंगोली के माध्यम से प्रतिभागी महिलाओ ने क्लीन इंडिया का दिया संदेष दिव्यांग बच्चों ने भी दिखाया हुनर रायबरेली। रविवार को बुजुर्ग, महिला व बच्चे खुषी से लबरेज रहे। विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभा का जौहर दिखाया; प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था; प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए कडा संघ किया। मौका था बरगद चैराहा स्थित यूथ एक्टिविटी फोरम द्वारा आयोजित उमंग 2018 बुजुर्ग खेल प्रतियोगिता का,  इनमें प्रतिभागियों ने रस्साकषी, म्युजिक चेयर, षतरंज, थ्रो बाल, 50 मीटर दौड, रस्सीकूद, रूमाल झपटृटा, चिऋकला, सुलेख लेखन, स्पून लेमन रेस, गायन, कढाई, रंगोली समेत कई प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाया; प्रतियोगिता का शुभारंभ छह वषीय बच्ची भूमि अग्रवाल ने रस्साकषी खेल प्रतियोगिता से की; महिलाओं की रस्सी कूद प्रतियोगिता में कल्पना सिंह प्रथम, मीना सिंह द्वितीय और नुपूर कष्यप ततीय रही जबकि रस्सा कसी महिला में सुभ्रा...

लालगंज थाना समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने की सिकायतों की सुनवाई

लालगंज थाना समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने की सिकायतों की सुनवाई लालगंज रायबरेली।लालगंज कोतवाली मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे पहुंचकर जिलाधिकारी संजय खत्री व एसपी शिवहरि मीना ने फरियादियों की सिकायतों की सुनवाई कर न्याय मिलने का आस्वासन दिया है।शनिवार को करीब 12 बजे पहुंचे डीएम व एसपी ने जहां थाना परिसर का भी मुआयना किया वहीं लोगों की सिकायतों को भी सुना है।डीएम ने क्रमवार सभी लेखपालोे से उनके क्षेत्र की पेन्डिंग विवादों के विषय मे जानकारी ली।विवाद पाये जाने पर जिलाधिकारी ने लेखपालों को फटकार लगाते हुये कि जब क्षेत्र मे विवाद पेन्डिंग है तो यहां थाने मे बैठकर क्या कर रहे हो।डीएम ने सभी लेखपालों को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस से हरहाल मे 11 बजे तक क्षेत्र मे जाकर विवादों को निपटाने का काम करो।चिलौला निवासी डा0 केके दीक्षित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुये कहा कि चिलौला स्थित धर्मसाले मे गांव का ही लाला राम लोधी अवैद्य कब्जा कर रहा है।इसके अलावा पूरे भवानी मजरे नरसिंहपुर के विजय सिंह पुत्र ओमप्रकास ने गांव की बंजर भूमि 211,212,213 पर प्रभावसाली व सरहंग लोगों के ...

पत्रकार अनुज मौर्या की माता का निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी

रायबरेली। पत्रकार अनुज मौर्या की माता श्रीमती विजय कुमार उम्र 50 वर्ष पत्नी राजकुमार मौर्या का लखनऊ आर्मी हास्पिटल में शुक्रवार की रात निधन हो गया। श्रीमती मौर्या कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनकी निधन की सूचना पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का उनके घर पर तांता लग गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार के आवास पर पहुॅच कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जिले के सभी पत्रकार एवं समस्त पत्रकार संगठनों ने अनुज की माता की मृत्यु पर शोक सवेंदना प्रकट की है ,  नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स इण्डिया के कार्यकारिणी सदस्य व यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम लाल कर्ण, आर.के. शर्मा, अज्ञेय शंकर पाण्डेय, आनन्द कर्ण, अविनाश कर्ण, सोनू,  शिवा मौर्या, आलोक सिंह, शमसी भाई आदि रहे।

जिला जज के द्वारा लालगंज प्रभारी निरीक्षक को किया गया पुरूस्कृत

जिला जज के द्वारा लालगंज प्रभारी निरीक्षक को किया गया पुरूस्कृत लालगंज रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री व पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना की गरिमामयी उपस्थिति मे जिला जज अरविन्द श्रीवास्तव के कर कमलों के द्वारा लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह को प्रसस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया है।प्रसस्ति पत्र के रूप मे यह सम्मान प्रभारी निरीक्षक के द्वारा अपराधियों के खिलाफ की गयी सख्त कार्यवाही के मद्दे नजर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह ने अपने 6 माह के कार्यकाल मे क्षेत्र मे पूरी तरह शांति व्यवस्था बनायी रखी है।जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिये जाने जाते  है।इसके साथ ही उनके द्वारा 12 हजार के इनामी अपराधी को पकडकर जेल भेजा गया है।उनकी कार्य कुसलता व सरकारी कार्याें के प्रति लगन को देखते हुुये जिला जज के द्वारा समारोह के दौरान सम्मानित किया गया है।कोतवाल को प्रसस्ति पत्र दिये जाने पर लालगंज मोबाइल फोन एसोसियेसन के अध्यक्ष राजू तिवारी,उत्तर प्रदेेस जर्नलिस्ट एसोसियेसन के तहसील अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

जिलाधिकारी ने आमजनों को धोखाधड़ी एवं ठगी से बचने के लिए किया सचेत और विकास कार्यो की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यो की समीक्षा। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बचत भवन सभागार में की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए ब्लाक स्तर पर कैम्प लगाये जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन किये गये कार्यो को डायरी में लिखने तथा फील्ड में विजिट करने के पश्चात निरीक्षण रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित बनाने के निर्देश दिये।  आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों को समय पर तथा गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी ने गर्मी प्रारम्भ होने से पहले ही सभी खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता एवं डाक्टरों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि डाक्टरों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए।  समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, ...

भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा में किया कम्मल का वितरण और लगाई चौपाल

ऊंचाहार विधानसभा में वितरित करते आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के विजलामऊ,सहमदा,बहेरिया,बीवीपुर, राधा बालम पुर,सुरसना,भर सना,संतपुर,कोटिया में गरीब,बिधवा एवं दिव्यांगों सहित जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।श्री सिंह ने कहा कि हमारा सोचना है कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ी पूजा है।हम गरीबों के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। किसानों, व्यपारियो व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों की चिंता हमारी सरकार कर रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को हो रहा है।इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0पाठक,वीरेन्द्र साहू,वी0एन0लोधी,पप्पू बाजपेयी,मेवालाल साहू,युवा नेता अजीत सिंह,धुन्नी त्रिवेदी,माता प्रसाद,राकेश बाजपेयी,अजय गौतम,बोधराज सिंह,सोनू पाल, बृजेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रायबरेली मीडिया क्लब ने अमेठी के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के पुत्र की हुई निर्मम हत्या के मामले में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली मीडिया क्लब के महामंत्री द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद अमेठी के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के पुत्र की हुई निर्मम हत्या का पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने के विरोध में रायबरेली मीडिया क्लब ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। पत्रकारों ने नवोदय विद्यालय अधिकारियों के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचे मीडिया के लोगों ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराए जाने मांग की, साथ ही पड़ोसी जनपद में हुई इस घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए। इस मौके पर मीडिया क्लब संयोजक विजय यादव अध्यक्ष अजीत सिंह महामंत्री संजय मौर्य उपाध्यक्ष हरीशानंद मिश्र, आकाश आनंद, उपेंद्र सिंह, शिवदास मिश्र, रमेश सिंह, आरबी सिंह, हिम.ांशु श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अनुज अवस्थी, अमित मोहन, रोहित मिश्र, राहुल मिश्र, अनिल वर्मा, अतुल बाजपेई, संजय सिंह, धीरज श्रीवास्तव, राजू निषाद, पूनम यादव, श...

उपजा की वार्षिक बैठक में हुआ खिचड़ी भोज और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

उपजा की वार्षिक बैठक में हुआ खिचड़ी भोज पत्रकारिता जगत की समस्याओं पर की गयी चर्चा  सम्मानित पत्रकारांे के साथ संगठन के पदाधिकारी रायबरेली। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की वार्षिक बैठक एवं खिचड़ी भोज का आयेाजन शहर के सुपर मार्केट स्थित एक लाज में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शिवमनोहर पाण्डेय ने की। संचालन महामंत्री राजेश मिश्र ने तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सतीश मिश्र ने किया। संगठन के संरक्षक कपिल दत्त अवस्थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा रामदेव त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती एवं पत्रकारिता जगत के पितामह आचार्य प्रवर महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संरक्षक कपिल दत्त अवस्थी ने पत्रकारिता जगत एवं पत्रकार समुदाय की समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारों की सामाजिक चुनौतियों के साथ ही राजनैतिक स्तर पर बढ़ रही असंवेदनशीलता पर असंतोष जताया। उन्होंने समाचार पत्रों के मालिकों द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चिंता प्रकट की। रामदेव त्रिवेदी ने पूर्व और वर्तम...

योगी सरकार के अपर मुख्य सचिव ने लगाई चौपाल , जनता की सुनी समस्यायें

जनपद के नोडल अधिकारी ने डलमऊ में सी0एस0सी एवं तहसील का किया निरीक्षण। नोडल अधिकारी ने कनहा ग्राम में लगाई चैपाल । अपर मुख्य सचिव खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0/नोडल अधिकारी जनपद रायबरेली मो0 इफ्तेखारूद्दीन ने  डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील डलमऊ में किया निरीक्षण। इस दौरान वाहय रोग विभाग, एक्स-रे रूम कक्ष, लेबर रूम कक्ष, नेत्र एवं दन्त कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, जे0एस0 वार्ड, के0एम0इकाई आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने लेबर रूम वार्ड  - 23 रिंकी यादव और जे0एस0 वार्ड में वार्ड नम्बर 19 झामिनी से पूछा कि आपको डिलवरी के बाद पैसा मिलता है कि नही जिस पर दीनों ने कहा मिलता है और नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार आप लोगों के लिए कई सारी योजनाए चला रही है जिसकी जानकारी आप लोग रखा करें।  नोडल अधिकारी के सामने डलमऊ के लोग कुछ समस्या भी लेकर आये थे एक अल्ट्रासाउन्ड नही है दूसरा सी0बी0सी0 मशीन खराब चल रही है। जिस पर सी0एम0ओ0 ने कहा सी0बी0सी0 मशीन कम्पलेन कर दिया गया जल्द ही ठीक हो जायेगी। अल्ट...

बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 फरवरी को

बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 फरवरी को आयोजन स्थल बदला, हरिशगुन लॉन में होगी प्रतियोगिता बच्चों की सुलेख अैर चित्रकला प्रतियोगिता की बारी रायबरेली। यूथ एक्टिविटी फोरम कि रविवार को रोटी सेवा सदन में बैठक हुई बैठक में तय किया गया कि बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 फरवरी को बरगद चौराहा स्थित हरिशगुन लान में होगी। इस बार बुजुगोंर् और महिलाओं की फैंसी ड्रेस के अलावा गायन प्रतियोगिता भी मुख्य आकर्षण होगी। अब प्रतियोगिता में बुजुर्ग और महिलाएं अब गाय की का जलवा भी बिखेर सकेंगी    बुजुर्ग डॉ. नरेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बच्चों की सुलेख और चित्रकला प्रतियोगिता और लड़कियों की रंगोली प्रतियोगिता भी कराने का निश्चय किया गया। अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी है। सचिव स्वतंत्र पांडे ने बताया कि सुबह सात बजे से प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो जाएंगी। सबसे पहले बुजुगोंर् और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित होगी़  शाम चार बजे से गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शुरू होगी।   ...

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। 07 जनवरी 1921 को हुए किसान आन्दोलन के शहीदों को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा शहीद स्थल मुंशीगंज में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर शहीदों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे शहीदों ने आज के दिन अपने प्राणों की आहूति देकर अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष किया। यह दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमे अपने शहीदों के संघर्ष को संजोकर रखने की आवश्यकता है। हम सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। प्रशासन की ओर से शहीद स्थल की गरिमा बनाये रखने का पूरा प्रयास किया जोयगा जिससे शहीदों के उद्देश्य एवं उनके आदर्शो को हमेशा जीवित रखा जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों समानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह भेट किया। 07 जनवरी 1921 को अंग्रेजो द्वारा म...

जिले के डीएम और एसपी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि,तो कहि योगी सरकार देगी पिछड़े वर्गो के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ को निःशुल्क मिलेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण

योगी सरकार पिछड़े वर्गो के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ तीन माह का निःशुल्क  देगी ‘‘सी0सी0सी0‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण  जिलाधिकारी  ने की विकास कार्यो की समीक्षा       जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने   उ0प्र0 शासन द्वारा पिछड़े वर्गो के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 1.00 लाख तक है, को तीन माह का निःशुल्क ‘‘सी0सी0सी0‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए इन्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता निर्धारित है। प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो तथा वह किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। इस प्रशिक्षण हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वह अपना आवेदन कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, रायबरेली को दिनांक 16 जनवरी 2018 तक उपलब्ध कराएं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ...

रायबरेली में कहीं गरीबो की भलाई में उठे हाथ तो कहीं शिझा और स्वछता में आगे आये जिलाधिकारी

प्रभारी मंत्री द्वारा गरीबों को बाटे गये कम्बल। देश के 4041 शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण के नाम से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही रायबरेली को सर्वेक्षण में प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त करेगा  जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री करेंगे  बेसिक शिक्षा में सुधार एवं गुणवत्ता में निरन्तर प्रयास  शासन के निर्देश पर मा0 मंत्री स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद रायबरेली नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ द्वारा आई0टी0आई0 के आफीसर्स क्लब में विभिन्न तहसीलों के 500 पात्र गरीबों को कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरण समारोह में प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई योजनाएं चालयी जा रही है जिससे गरीब जनता को लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में पात्र गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये जा रहे है।  सलोन विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि सरकार गरीबों के हक में कार्य कर र...

07 जनवरी से 14 जनवरी 2018 को शहीद दिवस मनाने की तैयारी

07 जनवरी से 14 जनवरी 2018 को शहीद दिवस मनाने की तैयारी। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में 07 जनवरी से 14 जनवरी 2018 तक मनाये जाने वाले शहीद दिवस की तैयारी की समीक्षा बैठक बचत भवन सभागर में सम्पन्न हुई। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 07 से 14 जनवरी 2018 तक शहीद दिवस मनाया जायेगा।  07 जनवरी को मुंशीगंज शहीद स्थल से प्रारम्भ होगा।  08 जनवरी को सेहगों एवं राजामऊ शहीद स्थल, महराजगंज,  09 जनवरी को करहिया बाजार शहीद स्थल सलोन,  10 जनवरी को दौलतपुर शहीद स्थल ऊँचाहार,  11 जनवरी को सरेनी शहीद स्थल,  12 गंगागंज एवं मनेहरू शहीद स्थल,  13 जनवरी को कोन्स शहीद स्थल में शहीद दिवस मनाया जायेगा।  14 जनवरी को शंकरपुर शहीद स्थल, राणा बेनी माधव की कर्मस्थली ऊँचाहार में शहीद दिवस का समापन किया जायेगा। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 06.01.2018 को सांयकाल 05ः00 बजे जिलाधिकारी रायबरेली द्वारा दीपदान किया जायेगा, दिनांक 07.01.2018 को पूर्वान्ह 11 :00 बजे श्रद्धाजंलि समारोह होगा, शहीद स्मारक पर सफाई व्यवस्था, चूना, अल...

किसानों को योगी सरकार का नया तोहफा किसानों मिलेगी तीन करोड़ की सब्सिडी

किसानों को योगी सरकार का नया तोहफा किसानों मिलेगी तीन करोड़ की सब्सिडी रायबरेली के योगी सरकार की किसानो के लिए अच्छी खबर हो सकती है। अब किसानों द्धारा पैदा की जा रही षाक सब्जियां व फसल  खराब नही हो जाती थी , लेकिन योगी सरकार ने जिले के लिये अब एक नया तोहफा किसानों के साथ ही आम जनता भी इसका फायदा उठा सकती है। क्योकिं किसानो की खून पसीने से उगाई गई फल और सब्जियां खराब हो जाती थी साथ ही उनका उचित मूल्य भी नही मिल पाता था। लेकिन इस पर योगी सरकार का ध्यान गया और उन्होने किसानों की भलाई के लिये एक नया तोहफा देने की बात की है। किसान अपनी सब्जियां और फलों को उचित मूल्य पर बेच सकेंगें दरअसल एकीकृत बागवानी मिषन योजना के तहत जिले के चार विकास खंडो में कोल्ड स्टोरेज खुलवाए जाने है। कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर सरकार तीन करोड़ सब्सिडी देगी। किसानों से उद्यान विभाग ने आवेदन मांगे है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 32 कोल्ड स्टोरेज है। दो तरह के कोल्ड स्टोरेज खुलवाए जाने है। छोटे कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर चार करोड़ की लागत आती है। इस प्रोजेस्ट पर दो करोड़ सब्सिडी दी जानी है। इत...

गीतकार चंदन राय को चित्रकार गब्बर सिंह ने भेट की पेंटिंग

अपनी कविताओ से कवियों ने लूटी महफिल गीतकार चंदन राय को चित्रकार गब्बर सिंह ने भे भेट की पेंटिंग रायबरेली  डलमऊ    गंगा जमुनी तहजीब की धरती पर जहां एक ओर हिन्दी कविताओ की रूमानी शाम भागीरथी इंटर कालेज की जमी थी, दूर दूर से आए कवियों ने अपनी अपनी कविताओं को पढकर खूब वाहवाही लूटी । जिसमे कवि नरकंकाल ने अपनी हास्य रचनाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया साथ ही मंच पर सिया सचदेव , अंकिता सिंह, केडी शर्मा हाहाकारी, प्रमोद तिवारी, मंगल नसीम , रामबाबू सिकरवार, आदि सहित तमाम कवियों ने अपनी अपनी रचना पढी ।  कार्यक्रम का संयोजन मुम्बई के गीतकार चंदन राय ने किया व संचालन सुरेश मिश्रा ने किया।  इसी दौरान क्षेत्र के चर्चित चित्रकार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड धारक गब्बर सिंह ने कार्यक्रम के संयोजक मुम्बई के मशहूर गीतकार चंदन राय को अपनी बनाई स्केच पेंटिंग भेट की  । जिसको देखकर मंचासीन सभी कवियों सहित पब्लिक ने भी वाही वाही की। आपको बता दें कि ये गब्बर सिंह क्षेत्र के वो चित्रकार है जो चावल से कलाकृति बनाने के लिए जाने जाते है अबतक इन्होने 14440 चावल से बना तिरंगा ,16...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाराजगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाराजगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए 05 का मौके पर निस्तारण। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में महाराजगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें पुलिस की 15, राजस्व 19, विकास की 08, सिचाई की 01, विद्युत की 04, आपूर्ति की 03 एवं अन्य की 03 शिकायतों में से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस में आयी शिकायतों का निस्तारण सात दिन के अन्दर अवश्य करें, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस मंे सबसे ज्यादा शिकायते भूमि विवाद से सम्बन्धित होती है। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्देश दिये गये थे कि राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद के मामलों का निरीक्षण कर उनका निस्तारण करेगी।भूमि विवाद के अतिरिक्त ज्यादातर शिकायतें प्रधानमंत्री आवास एवं पेयजल से सम्...

किसानों को योगी सरकार का नया तोहफा किसानों मिलेगी तीन करोड़ की सब्सिडी

किसानों को योगी सरकार का नया तोहफा किसानों मिलेगी तीन करोड़ की सब्सिडी रायबरेली के योगी सरकार की किसानो के लिए अच्छी खबर हो सकती है। अब किसानों द्धारा पैदा की जा रही षाक सब्जियां व फसल  खराब नही हो जाती थी , लेकिन योगी सरकार ने जिले के लिये अब एक नया तोहफा किसानों के साथ ही आम जनता भी इसका फायदा उठा सकती है। क्योकिं किसानो की खून पसीने से उगाई गई फल और सब्जियां खराब हो जाती थी साथ ही उनका उचित मूल्य भी नही मिल पाता था। लेकिन इस पर योगी सरकार का ध्यान गया और उन्होने किसानों की भलाई के लिये एक नया तोहफा देने की बात की है। किसान अपनी सब्जियां और फलों को उचित मूल्य पर बेच सकेंगें दरअसल एकीकृत बागवानी मिषन योजना के तहत जिले के चार विकास खंडो में कोल्ड स्टोरेज खुलवाए जाने है। कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर सरकार तीन करोड़ सब्सिडी देगी। किसानों से उद्यान विभाग ने आवेदन मांगे है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 32 कोल्ड स्टोरेज है। दो तरह के कोल्ड स्टोरेज खुलवाए जाने है। छोटे कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर चार करोड़ की लागत आती है। इस प्रोजेस्ट पर दो करोड़ सब्सिडी दी जानी है। इतना ही न...

रायबरेली में चन्दा जोडकर जाती है देष में खेलने, मां करती है सिलाई का काम

रायबरेली की सबा ने देष को दिलाया गोल्ड मेडल रायबरेली में चन्दा जोडकर जाती है देष में खेलने, मां करती है सिलाई का काम काठमांडू में हुई साउथ एषियन ग्रेपलिंग चैंपियनषिप में सबा बुतूल आब्दी ने लहराया परचम रायबरेली में काठमांडू में हुई साउथ एषियन ग्रेपलिंग चैपिंयनषिप में सबा बुतूल आब्दी ने गोल्ड मेडल जीतकर देष और जिले का नाम रोषन किया है। सबा ग्रेपलिंग गेम में नेषनल स्तर पर अपना नाम रोषन कर चुकी है। फतेहपुर के क्रिकेट खिलाड़ी और वर्तमान में ग्रेपलिंग गेम के कोच रविकांत मिश्रा से उसने इस गेम  के गुर सीखे। फतेहपुर में ही 29-30 जून को संपन्न हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मान जनक स्थान बनाया। रायबरेली में ये उभरती हुई खिलाड़ी की हालत ऐसी नही है कि वह आगे खेल सके , क्योकि वह चन्दे की पैसो से देष के कोने कोने में खेलने जाती है और मेडल भी जीत कर लाती है।  घर में मां उसकी किसी तरह सिलाई का काम करके बच्चों को पढ़ाने की कोषिष कर रही है और सबा खेल के मैदान में आगे जाना चाहती है। लेकिन माली हालत इतनी खराब है कि उसको लोगों से चन्दा मांग कर खेलने जाने की फीस और किराया मिलत...

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली की सलोन पुलिस ने पूर्व में सर्वाधिक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया था ।उसी क्रम में आज अंतर्जनपदीय 25 हजार के इनामी बदमाश के पास से 8 मोटर साइकिले और चोरी की बरामद कुल 44 मोटर साईकिल बरामद करने का थानाध्यक्ष ने एक तरह का इतिहास रच दिया है । पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है साथ ही दिखने लगा है सरकार के उस आदेश का असर की अपराधी या तो जेल में या प्रदेश के बाहर रहे । सलोन पुलिस ने 25 हजार के शातिर अपराधी जितेंद्र कुमार यादव पुत्र रामचन्द्र यादव नि0 मटियारी मजरा डगरारा थाना लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है । जिसके पास से पुलिस ने आठ चोरी की मोटर सायकिल बरामद की है । बताते चले कि इससे पूर्व सलोन पुलिस ने 36 मोटर सायकिल , एक फर्जी आरटीओ , सहित 6 लोगो को गिफ्तार किया था । जिसका मुख्य आरोपी और 25 हजार का ईनाम घोषित जितेंद्र यादव फरार था । परन्तु पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व और सलोन सीओ के पर्यवेक्षण में इस गिरोह के अंतिम सदस्य तक पहुँचेने के लिये पुलिस टीम लगातर प्रयासरत रही । जिस पर आज पुलिस को मुखबिर द्व...

समसपुर पक्षी विहार अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आँसू

  समसपुर पक्षी विहार अपनी दुर्दशा पर बहा रहा  आँसू   सोनिया गांधी के संसदीय छेत्र  रायबरेली जिले के ऊंचाहार बने   समसपुर पक्षी विहार अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आँसू है  पक्षी विहार में अगर कहा जाए तो प्रवासी पक्षी यहां पर देखने को मिलते है  लेकिन विगत कई वर्षों से समसपुर पक्षी विहार की जो दुर्दशा है उससे साफ़ लगता है की सर्कार जो पानी की तरह पैसा बहा रही है लेकिन  यहाँ की सड़के  व् विकास का कही पता नहीं  कहने को तो सालाना 25 लाख रुपए यहां मेंटेनेंस वह रखरखाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवंटित होता है  हालत क्या है आप खुद ही देख ले और पर्यटक   इतिहास में सर्च किया जाए तो समसपुर पक्षी विहार का नाम पर्यटक स्थल में सबसे ऊपर आता है लेकिन अपनी दुर्दशा पर किस तरह आंसू बहा रहा है यह पक्षी विहार आप खुद ही देख सकते हैं  सलोन उचांहार मार्ग पर भोलागंज बाजार से करीब तीन किमी की दूरी पर समसपुर पक्षी  बिहार है। यहां पर यूरोप व साइबेरियन  देषों की करीब 300 प्रजातियांे के पक्षी अक्टूबर ...