सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली की सलोन पुलिस ने पूर्व में सर्वाधिक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया था ।उसी क्रम में आज अंतर्जनपदीय 25 हजार के इनामी बदमाश के पास से 8 मोटर साइकिले और चोरी की बरामद कुल 44 मोटर साईकिल बरामद करने का थानाध्यक्ष ने एक तरह का इतिहास रच दिया है । पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है साथ ही दिखने लगा है सरकार के उस आदेश का असर की अपराधी या तो जेल में या प्रदेश के बाहर रहे । सलोन पुलिस ने 25 हजार के शातिर अपराधी जितेंद्र कुमार यादव पुत्र रामचन्द्र यादव नि0 मटियारी मजरा डगरारा थाना लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है ।



जिसके पास से पुलिस ने आठ चोरी की मोटर सायकिल बरामद की है । बताते चले कि इससे पूर्व सलोन पुलिस ने 36 मोटर सायकिल , एक फर्जी आरटीओ , सहित 6 लोगो को गिफ्तार किया था । जिसका मुख्य आरोपी और 25 हजार का ईनाम घोषित जितेंद्र यादव फरार था । परन्तु पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व और सलोन सीओ के पर्यवेक्षण में इस गिरोह के अंतिम सदस्य तक पहुँचेने के लिये पुलिस टीम लगातर प्रयासरत रही । जिस पर आज पुलिस को मुखबिर द्वारा सुबह गौवा चौराहा सलोन में जितेन्द्र यादव के होने की सूचना मिली ।

जिस पर थानाध्यक्ष जी0डी0 शुक्ल हमराही उपनिरीक्षक गऊदीन शुक्ल , उ0नि0 सुरेश सिंह , उ0नि0 लोकेंद्र सिंह ,मु0आरक्षी हरिशंकर वर्मा , आरक्षी रामचन्द्र वर्मा , आरक्षी अजय कुमार यादव व कृष्ण नरायण मिश्र के साथ घेराबंदी कर जितेंद्र यादव को गिफ्तार किया ।पुलिस में इसके पास से एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किया ।

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने बताया कि पूछताछ के दौरान इसने चोरी की 8 मोटरसाइकिल बरामद करायी । जिन्हें आरोपी की शिनाख्त पर बरामद कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर नगर कोतवाली एनसीराबाद एडी ऊँचाहार , सलोन में कुल मिला कर 14 मुकदमे पंजिकृत है और आरोपी काफी अर्से से फरार चल रहा था जिस पर सरकार की ओर से 25 हजार का इनाम रखा गया था । जिसे सलोन पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक ने इस पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये पुरस्कृत भी किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।