सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

07 जनवरी से 14 जनवरी 2018 को शहीद दिवस मनाने की तैयारी

07 जनवरी से 14 जनवरी 2018 को शहीद दिवस मनाने की तैयारी।

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में 07 जनवरी से 14 जनवरी 2018 तक मनाये जाने वाले शहीद दिवस की तैयारी की समीक्षा बैठक बचत भवन सभागर में सम्पन्न हुई।


विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 07 से 14 जनवरी 2018 तक शहीद दिवस मनाया जायेगा।

 07 जनवरी को मुंशीगंज शहीद स्थल से प्रारम्भ होगा।
 08 जनवरी को सेहगों एवं राजामऊ शहीद स्थल, महराजगंज,
 09 जनवरी को करहिया बाजार शहीद स्थल सलोन, 
10 जनवरी को दौलतपुर शहीद स्थल ऊँचाहार, 
11 जनवरी को सरेनी शहीद स्थल,
 12 गंगागंज एवं मनेहरू शहीद स्थल,
 13 जनवरी को कोन्स शहीद स्थल में शहीद दिवस मनाया जायेगा।
 14 जनवरी को शंकरपुर शहीद स्थल, राणा बेनी माधव की कर्मस्थली ऊँचाहार में शहीद दिवस का समापन किया जायेगा।


शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 06.01.2018 को सांयकाल 05ः00 बजे जिलाधिकारी रायबरेली द्वारा दीपदान किया जायेगा, दिनांक 07.01.2018 को पूर्वान्ह 11 :00 बजे श्रद्धाजंलि समारोह होगा, शहीद स्मारक पर सफाई व्यवस्था, चूना, अलाव, पानी की व्यवस्था एवं नदी के दोनो ओर रास्तों पर प्रकाश व्यवस्था का कार्य नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा की जायेगी। 

07.01.2018 को स्कूली बच्चों के कार्यक्रम मध्यान्ह 12  बजे अपरान्ह  2  बजे की अवधि में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली द्वारा आयोजित किया जायेगा। किसान आन्दोलन विषय पर छात्रों की वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिकता विभिन्न विद्यालयों के माध्यम जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली द्वारा आयोजित की जायेगी यह कार्य मध्यान्ह 12 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत करने हेतु एकीकरण उत्तर प्रदेश की टीम प्रस्तुत करेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान रायबरेली विकास प्राधिकरण रायबरेली के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं विशिष्ट जनों द्वारा किया जायेगा। जिला क्रीडाधिकारी रायबरेली द्वारा इस अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विगत वर्षो की भांति करायेगे। प्रतियोगिता 12 बजे मध्यान्ह से 3 बजे अपरान्ह के मध्य आयोजित की जायेगी। जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र रायबरेली से अपेक्षा की गई की उनके द्वारा कतिपय सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने विभाग के माध्यम से आयोजित कराया जाये, जिसमें विद्वानों के वक्तव्य, काव्यगोष्ठी आदि कार्यक्रम रखा जाये। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र रायबरेली द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इस पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था/तैनाती पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा की जायेगी। विगत वर्ष की भांति ग्राम चन्दनिहा से लाये जाने वाले शहीद कलश हेतु बस की व्यवस्था उपसंभागीय परिवहन अधिकारी रायबरेली द्वारा की जायेगी।



बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तिलकधारी, नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।