सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उपजा की वार्षिक बैठक में हुआ खिचड़ी भोज और पत्रकारों को किया गया सम्मानित


उपजा की वार्षिक बैठक में हुआ खिचड़ी भोज
पत्रकारिता जगत की समस्याओं पर की गयी चर्चा
 सम्मानित पत्रकारांे के साथ संगठन के पदाधिकारी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की वार्षिक बैठक एवं खिचड़ी भोज का आयेाजन शहर के सुपर मार्केट स्थित एक लाज में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शिवमनोहर पाण्डेय ने की। संचालन महामंत्री राजेश मिश्र ने तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सतीश मिश्र ने किया। संगठन के संरक्षक कपिल दत्त अवस्थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा रामदेव त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती एवं पत्रकारिता जगत के पितामह आचार्य प्रवर महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संरक्षक कपिल दत्त अवस्थी ने पत्रकारिता जगत एवं पत्रकार समुदाय की समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारों की सामाजिक चुनौतियों के साथ ही राजनैतिक स्तर पर बढ़ रही असंवेदनशीलता पर असंतोष जताया। उन्होंने समाचार पत्रों के मालिकों द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चिंता प्रकट की। रामदेव त्रिवेदी ने पूर्व और वर्तमान की पत्रकारिता के अंतर को दर्शाया। उन्होंने पत्रकारों को किसी भी परिस्थिति में विचलित न होने तथा मानकों के साथ समझौता न करने की सलाह दी। वरिष्ठ पत्रकार डा0 मधुसूदन मिश्र ने पत्रकारिता के उद्भव से लेकर वर्तमान तक के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किये। उपजा के जिलाध्यक्ष ने संगठन के इतिहास एवं संगठन द्वारा किये जा रहे पत्रकारिता के हित चिंतन एवं उसके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जिले के कर्मठ पांच पत्रकारों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने जिले के पत्रकारों की निष्ठा एवं निष्पक्षता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाज के इसी चैथे स्तम्भ ने देश को गर्त में बचाने से रोक रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने जिले की पत्रकारिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर अशोक शर्मा, बीएन मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, भास्कर राय, शैलेश शुक्ल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, सीके मिश्रा, माधव सिंह, अमित कृष्ण मोहन, अजीत सिंह, राजाराम मौर्या, रजनीश पाण्डेय, दुर्गेश मिश्र, रत्नेश मिश्र, सुरेश गुप्ता, मदन सिंह परिहार, शिवकुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी, आनंद रस्तोगी, जीतू शुक्ला, दिनेश शुक्ला, अतुल गुप्ता, डीएन मिश्र, डा. हसमत अली, श्रीधर दुबे, संतोष सोनकर, केदार शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।