सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले के डीएम और एसपी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि,तो कहि योगी सरकार देगी पिछड़े वर्गो के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ को निःशुल्क मिलेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण



योगी सरकार पिछड़े वर्गो के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ तीन माह का निःशुल्क  देगी ‘‘सी0सी0सी0‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण 

जिलाधिकारी  ने की विकास कार्यो की समीक्षा
     
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने   उ0प्र0 शासन द्वारा पिछड़े वर्गो के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 1.00 लाख तक है, को तीन माह का निःशुल्क ‘‘सी0सी0सी0‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए इन्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता निर्धारित है। प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो तथा वह किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। इस प्रशिक्षण हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वह अपना आवेदन कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, रायबरेली को दिनांक 16 जनवरी 2018 तक उपलब्ध कराएं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।


जिलाधिकारी  ने की विकास कार्यो की समीक्षा

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक बचत भवन सभागार में सम्पन्न हुई।


बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य, विद्युत, शिक्षा, कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पेशन, स्वास्थ्य आदि विभागों की समीक्षा की।


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करें। दिये गये लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में सभी अधिकारियों को नियमित कार्यो को डायरी में लिखने के निर्देश दिय गये थे। आज बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु, सिचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से डायरी दिखाने को कहा, समाज कल्याण अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डायरी लेकर नही आये तथा सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा डायरी सही से नही भरी गयी थी। जिस कारण जिलाधिकारी द्वारा तीनो अधिकारियांे का वेतन रोकने के निर्देश दिये। विक्लांग कल्याण अधिकारी के  अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोक दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सप्ताह में तीन बार फील्ड विजिट करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कम व्यय पर नारजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिये इसके अतिरिक्त जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान कराने के निर्देश भी दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में बने रैन बसेरों को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तथा तहसील में बने रैन बसेरों का उपजिलाधिकारी निरीक्षण करेंगे। शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में स्वेटर वितरण एक सप्ताह के अन्दर कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। गन्ना खरीद में किसानों को हो रही परेशानी पर नराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को गन्ना खरीदने में लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से तथा गुणवत्तापरक कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डी0के0 सिंह, परियोजना निर्देशक इन्द्रसेन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जनपद सतरीय अधिकारी उपस्थित रहें।


किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की याद में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री तथा पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा सई नदी के तट पर दीपदान एवं भारत माता मंदिर में माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आन्दोलन किया जिसमें कई किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्षो के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझाना चाहिए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तत्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए।


पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया।   उन्होंने कहा कि आजदी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान का सम्मान करना चाहिए।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तिलकधारी, सिटी मजिस्ट्रेट अलोक कुमार, सूर्यकान्त मिश्रा तथा स्वंतंत्रता संग्राम सेनानियों उत्तराधिकारी उपस्थित रहें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।